शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 20 सितंबर 2024

मेष:
पढ़ाई कर रहे युवाओं को मेहनत के मनचाहे नतीजे हासिल होंगे। उनका हौसला और आत्मविश्वास बढ़ेगा। जरूरतमंद दोस्त की मदद करनी पड़ सकती है। ऐसा करके आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाना भी आपके स्वभाव में रहेगा। कभी-कभी बहुत अधिक जल्दबाजी की वजह से कोई काम बिगड़ भी सकता है। यह समय धैर्य और संयम से व्यतीत करने का है। काम के बोझ की वजह से थकावट हावी रहेगी। कारोबार विस्तार संबंधी गतिविधियों में रुकावटें आ सकती हैं। इस समय तनाव लेने की बजाय धैर्य रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें कि अधिकारियों से संबंधों में तनाव ना आए। परिवार के साथ शॉपिंग करना तथा उनके साथ कुछ समय व्यतीत करना संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंधों का उजागर होने की स्थिति बन रही है। बदन दर्द तथा कमजोरी महसूस हो सकती है। बदलते मौसम से अपना बचाव करें।

 

वृष:
सकारात्मक नजरिया रखें। इससे आपको बिजनेस में सामंजस्य रखने में मदद मिलेगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी तथा आप पूरी उर्जा से अपने कार्यों पर फोकस हो पाएंगे। गलत कार्यों तथा दोस्तों के प्रति झुकाव होना आपकी मान-हानि कर सकता है। विशेष तौर पर युवाओं का इस बात के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आएंगी। विवेक और सूझबूझ से निर्णय लेना जरूरी है। व्यावसायिक गतिविधियों में बहुत ही व्यस्तता और थकान भरी दिनचर्या रहेगी। इसके सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। विस्तार संबंधी योजनाओं पर भी विचार विमर्श होगा। बिजनेस बढ़ाने के लिए नए उपक्रम और योजनाओं की जरूरत है। किसी भी पारिवारिक समस्या को आपसी सामंजस्य से सुलझाने की कोशिश करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। हल्की-फुल्की मौसमी परेशानी जैसे खांसी-जुकाम रह सकते हैं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।

 

मिथुन:
प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उससे संबंधित कोई बात आप के पक्ष में हो सकती है। संतान की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने से मन खुश रहेगा तथा सकारात्मकता आएगी। घर में किसी व्यक्तिगत निर्णय को लेकर तनाव हो सकता है। अपने स्वभाव में सहजता और लचीलापन बनाकर रखें। युवा वर्ग को अपने किसी योजना को क्रियान्वित करने में कुछ समस्याएं रहेंगी। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। अपनी व्यावसायिक पार्टियों के साथ संपर्क स्थापित करके अपना काम पूरा करें। अकेले फैसले लेने में दिक्कतें आएंगी। युवा अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। तरक्की भी हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। गरिष्ठ तथा भारी खानपान की वजह से गैस व कब्ज की शिकायत रहेगी।

 

कर्क:
वर्तमान परिवेश में जो आपने नई नीतियां बनाई है, इसकी वजह से आपकी कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। पुराने अनुभवों के आधार पर कोई बड़ा निर्णय लेना आसान होगा। घर में किसी प्रिय संबंधी का आगमन भी होगा। मन में चल रही किसी बेचैनी से राहत पाने के लिए कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में जरूर व्यतीत करें। साथ ही मेडिटेशन पर भी ध्यान दें। अनावश्यक विवादों में अपना समय खराब ना करें। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित कार्य में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसला न लें। हालांकि कर्मचारियों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रॉपर्टी और वाहन की खरीदी-बिक्री संबंधी गतिविधियां बेहतर होंगी। युवा वर्ग को कोई काम शुरू करने में किसी की मदद लेना उचित रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा व शांतिपूर्ण बना रहेगा। कोई बदलाव संबंधी योजना भी बन सकती है। लव पार्टनर के साथ कुछ समय व्यतीत करने से संबंधों में निकटता आएगी। खान-पान और दिनचर्या के प्रति भी पूरी तरह ध्यान दें। नियमित व्यायाम को भी अपनी आदत में शामिल करें।

 

सिंह:
पारिवारिक गतिविधियों को लेकर कुछ निर्णय होंगे और उसके उचित परिणाम भी सामने आएंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है। उनकी कार्य क्षमता तथा प्रतिभा अपना मुकाम हासिल करने में उनकी मदद करेगी। नकारात्मक मानसिकता के लोगों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें। वरना आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने में ज्यादा सोच-विचार करने में समय ना लगाएं। कारोबार बढ़ाने के लिए व्यवस्था में बदलाव करना जरूरी है। इससे स्थितियों में भी सुधार आएगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग रहेगा। बेहतरीन ऑर्डर मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच कुछ तनावजनक स्थिति रहेगी। जिसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए सावधान रहना आवश्यक है। पैरों में दर्द व सूजन की समस्या बढ़ सकती है। अपनी उचित जांच करवाएं तथा इलाज लें।

कन्या:
मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात सुकून देगा। बैंक निवेश जैसे आर्थिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। समय कुछ बेहतरीन उपलब्धियां प्रदान करने वाला है। इसका भरपूर सदुपयोग करें। ग्रह स्थिति यह भी सचेत कर रही है, कि अहम और स्वार्थ जैसी भावना ना आने दें। किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखें, क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं प्राप्त होगा। बच्चों का उचित मार्गदर्शन करते रहें। बिजनेस के नजरिये से समय बहुत अनुकूल है। आयात-निर्यात संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण और बड़ा प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में साथियों के बीच चल रही राजनीति से परेशान रहेंगे। घर में मनोरंजक वातावरण रहेगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता आएगी। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में रहने से आपको मानसिक सुकून और राहत मिलेगी। ध्यान और मेडिटेशन भी करें।

 

तुला:
सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। व्यक्तिगत तथा करियर से जुड़ी दिक्कतें हल होती नजर आ रही हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। कोई उधार दिया हुआ अथवा रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कुछ ना कुछ दिक्कतें और चुनौतियां रह सकती हैं। अभी धैर्य रखने की ही जरूरत है। प्रॉपर्टी या धन संबंधी लेनदेन के चक्कर में नजदीकी रिश्तेदारों से संबंध खराब ना करें। किसी कीमती वस्तु के ना मिलने से भी मन परेशान रहेगा। व्यवसाय में अपनी योग्यता और कार्य क्षमता को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। फाइनेंस संबंधी लेनदेन में सावधानी बरतें, वरना आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा। घर के वातावरण को संतुलित तथा खुशनुमा बनाकर रखने में आपका सहयोग आवश्यक है। इसलिए कुछ समय घर परिवार की देखभाल में भी लगाएं। प्रेम संबंधों में स्थायित्व रहेगा। अस्थमा से परेशान लोग अपनी दवाइयों को नियत समय पर लेते रहें। साथ ही योगा और व्यायाम करना भी जरूरी है।

 

वृश्चिक:
आपके काम समय अनुसार संपन्न होते जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिक व्यक्ति से लाभदायक मुलाकात होगी और फाइनेंस संबंधी रुका हुआ कार्य भी हल हो जाएगा। घर में किसी अविवाहित व्यक्ति के लिए रिश्ता भी आने की संभावना है। दूसरों पर भरोसा करने की बजाय खुद ही सभी गतिविधियों को संभालें। अगर प्रॉपर्टी की खरीद को लेकर लोन अथवा ऋण लेने जैसी योजना बन रही है, अपने सामर्थ्य से ज्यादा लेना चिंता का विषय बन सकता है। धैर्य रखना ही चिंता का समाधान है। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों के प्रति लापरवाह रहना उचित नहीं है। लोन, बीमा, शेयर्स आदि से जुड़े व्यवसाय मुनाफा कमाएंगे। कारोबारी महिलाओं को सामंजस्य बनाए रखने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ कुछ मनमुटाव होने की स्थिति बन रही है। पति-पत्नी के प्रयासों से घर की व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण बनी रहेगी। युवाओं को डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे। समस्याओं की वजह से स्वभाव में तनाव और गुस्से जैसी स्थिति रहेगी। मानसिक सुकून और शांति के लिए मेडिटेशन योगा का सहारा लें।

 

धनु:
आज दिन भर कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। इस समय मुनाफा दायक स्थिति बनी हुई है। वित्तीय योजनाओं को कार्य रूप देने का उत्तम समय है। पिछले कुछ समय से चल रही भागदौड़ से राहत पाने के लिए समय प्रकृति के निकट भी व्यतीत करना आपको सुकून देगा। अपने महत्वपूर्ण कागजात तथा डॉक्यूमेंट संभालकर रखें, वरना आपके महत्वपूर्ण कार्य में व्यवधान आ सकता है। इस समय कोई भी यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा। संबंधियों के साथ चल रहे वाद-विवाद को टालने की कोशिश करें। व्यापार में कोई नया काम अथवा योजना कामयाब नहीं रहेगी। इस समय मेहनत ज्यादा और परिणाम कम जैसी भी स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई डील होने की संभावना है। स्थान परिवर्तन के इच्छुक नौकरी पेशा लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यस्तता के बावजूद संबंधियों तथा मित्रों के साथ संपर्क में रहें, इससे रिश्ते मधुर रहेंगे। लव पार्टनर का सहयोग मिलेगा। खांसी-जुकाम और बुखार जैसी परेशानी रहेगी। लापरवाही ना करें और उचित इलाज लें।

 

मकर:
पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी तथा सोचे हुए कार्य पूर्ण करने में किसी का सहयोग भी रहेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल जाने से संतुष्टि महसूस होगी। सामाजिक तथा राजनीतिक अनुभवी लोगों से मुलाकात का अवसर मिल सकता है। आपकी किसी गतिविधि को लेकर घर के वरिष्ठ सदस्य नाराज भी हो सकते हैं। उनका मान-सम्मान बनाए रखें। बाहरी लोगों की बातों में ना ध्यान देकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। इससे उनकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। पेमेंट आदि का प्रवाह ठीक रहेगा। नौकरी पेशा अपनी व्यक्तिगत फाइलें व दस्तावेज किसी अन्य सहयोगी के हाथ में ना दें। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंध में मर्यादित और आनंदित रहेंगे। आज सेहत में सुधार लगने से मानसिक राहत मिलेगी। गर्मी, पॉल्यूशन जैसे स्थान पर जाने से परहेज करें।

 

कुंभ:
निजी कामों के साथ रचनात्मक कामों से भी जुड़े रहें, इससे सकारात्मक सोच बनेगी। आज किसी प्रभावशाली और वरिष्ठ व्यक्ति के सानिध्य में बेहतरीन जानकारियां सीखने को मिलेंगी। इससे आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। प्रैक्टिकल लोगों के साथ वाद-विवाद में ना उलझें। इस समय सामाजिक व राजनीतिक कार्यों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें, क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। किसी भी नई गतिविधि को स्थगित रखें। बिजनेस में इंटरनेट और फोन के जरिये पब्लिक रिलेशन मजबूत बनाएं। असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। सरकारी सेवारत लोगों को आज कार्यभार हल्का होने से राहत मिलेगी। परिवार तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह घर के माहौल को सकारात्मक बनाकर रखेगा। वर्तमान वातावरण की वजह से खांसी-जुखाम, वायरल आदि जैसी परेशानी रहेगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

 

मीन:
समय अनुसार कार्य संपन्न होंगे। इससे आपको खुशी महसूस होगी। कोई सरकारी मामला भी अटका हुआ है, तो उसे हल करना आसान होगा। ससुराल से खुशी भरा समाचार मिल सकता है। परिवार तथा फाइनेंस से संबंधित फैसले बेहतर रहेंगे। पारिवारिक जरूरतों का भी ध्यान रखें। कोई प्रॉमिस किया है तो उसे निभाना भी जरूरी है। कुछ समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करने से विचारों में सकारात्मकता आएगी। कार्यस्थल पर अपने सहयोगियों तथा स्टाफ पर कड़ी नजर रखें। किसी भी गैर कानूनी काम में दिलचस्पी न लें, वरना आप फंस सकते हैं। पार्टनरशिप संबंधी प्रस्ताव आ सकता है। लेकिन उसे कार्य रूप देने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श अवश्य कर लें। घर में सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। पेट दर्द व गैस की समस्या बढ़ेगी। परंपरागत इलाज लेने से जल्दी स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

Parvatanchal