खेल: साउथ एशियन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रियांशु को गोल्ड, राहुल को सिल्वर मेडल

खेल: साउथ एशियन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रियांशु को गोल्ड, राहुल को सिल्वर मेडल
Spread the love

देहरादून। चेन्नई में आयोजित चौथी साउथ एशियन जूनियर (अंडर – 20) एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एक्सीलेंस सेंटर स्पोर्ट्स कॉलेज के दो एथलीट्स, प्रियांशु तथा राहुल सरनालिया ने 1500 मीटर रेस में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 3 मिनट 53.22 सेकेंड तथा 3 मिनट 53.64 सेकंड के समय के साथ गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया।
यह दोनों खिलाड़ी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में वरिष्ठ कोच लोकेश कुमार से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
इस प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड से इन्हीं दो एथलीट्स का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ था।
इस प्रतियोगिता में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव्स, भूटान व बांग्लादेश की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में भारत ने 21 गोल्ड, 22 सिल्वर व 5 ब्रांच के साथ पहले स्थान पर कब्जा किया।

Parvatanchal