चुनाव: कॉलेज में भिड़ गईं पापा की परियां, खूब चले लात-घूंसे

चुनाव: कॉलेज में भिड़ गईं पापा की परियां, खूब चले लात-घूंसे
Spread the love

ऋषिकेश। कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की रंजिश अब पापा की पारियों पर भी हावी होने लगी है। तीर्थनगरी के महाविद्यालय में चुनावी पारा इस कदर चढ़ गया कि वह कालेज परिसर में ही आपस में भीड़ पड़ी।

देखते ही देखते परियां मारपीट पर उतारू हो गई और खुलेआम जमीन पर गिराकर जम कर अपनी चुनावी रंजिश उतार डाली। घटना के बाद भी कॉलेज प्रशासन ने मारपीट करने वाली छात्राओं के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करी।

मामला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऋषिकेश परिसर का है। जहां छात्र संघ की चुनावी प्रक्रिया चल रही है। जिसमें चुनावी प्रचार के चलते छात्र संगठनों से जुड़ी छात्राएं आपस में भीड़ गई। देखते ही देखते छात्राएं मारपीट पर उतारू हो गई और कॉलेज परिसर में जमकर मारपीट हो गई।

मामले में कॉलेज प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने पर अन्य छात्र और छात्राओं ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि कॉलेज पढ़ाई करने के लिए होता है न कि लड़ाई के लिए ऐसे में मारपीट करने वाली छात्राओं को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जानी चाहिए।

Parvatanchal