शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 13  सितंबर 2024

मेष:
मेष राशि के लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। इससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी और नई उपलब्धियों पाने का रास्ता भी बनेगा। किसी काम के सिलसिले में यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है, जिसमें मनोरंजक गतिविधियां भी शामिल होंगी।  नजदीकी संबंधों को लेकर आप में शक की स्थिति बन सकती है। जिसका असर संबंधों पर पड़ेगा। इस समय निजी जीवन से जुड़े कामों में दिलचस्पी न लें। ये समय बहुत सूझबूझ से बिताने का है।  प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के काम करने के तरीकों पर ध्यान दें। इससे आपको अहम जानकारियां मिलेंगी। आपने कारोबार में जो बदलाव का प्लान बनाया है, उस पर जल्दी अमल करें। ये बदलाव आपको अच्छे मौके देगा।  थोड़ा समय परिवार वालों के साथ बिताने से परिवार में आपसी तालमेल और प्यार बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।  इस समय बदलते मौसम की मार आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकती है। इस समय स्वास्थ्य की रक्षा हेतु नियम का पालन करना अति आवश्यक है।

वृष:
घर में सुधार और रखरखाव संबंधी योजनाएं बनेंगी। इन पर जल्दी ही काम शुरू भी हो जाएगा। जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा और परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा लेंगे।  आलस और सुस्ती की वजह से आपकी कार्यप्रणाली में मंदी भी आ सकती है। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आपकी सफलता की वजह से कुछ लोग आपके प्रति जलन की भावना रख सकते हैं।  खासतौर से वर्किंग महिलाओं पर व्यवसायिक कामकाज का दबाव रहेगा। गतिविधियों में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। सोच-समझकर फैसले लें। सरकारी नौकरी में दिक्कतें आ सकती हैं।  परिवार वालों के साथ भी थोड़ा समय जरूर बिताएं। युवाओं का विपरीत लिंगी दोस्त के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। दोस्ती और अधिक गहरी होगी।  स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उठ सकती है। इसलिए लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा अपने इलाज को डॉक्टर के परामर्श अनुसार करवाते रहें।

मिथुन:
प्रतिकूल परिस्थितियों में बदलाव होगा। थोड़ा समय परिवार वालों के साथ बिताने और बातचीत करने से कोई खास मामला सुलझ सकता है। भाइयों और रिश्तेदारों के बीच चल रहा विवाद निपट सकता है। आप किसी कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना नुकसानदायक रहेगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें। बेहतर होगा कि इस समय कोई नया निर्णय नहीं लें।  बिजनेस में रुकावटें आएंगी। तनाव न लें और अपने कामों को योजना बनाकर करते जाएं। परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।  वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी।  खांसी-जुकाम तथा गले संबंधी किसी भी परेशानी को लापरवाही में ना लें और उचित इलाज लें।

कर्क:
आपकी कोशिशों से कोई खास काम पूरा हो सकता है, लेकिन मतलब निकालने के लिए थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। बदलाव संबंधी योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। माता-पिता तथा वरिष्ठ जनों का भी सहयोग बना रहेगा। पारिवारिक व्यवस्था पर ध्यान ना देने की वजह से परिवार जनों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें। कोई भी सरकारी कार्य निकलवाने के लिए अनैतिक गतिविधियों का सहारा ना लें। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। अधिकतर व्यावसायिक कार्य निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे। अपनी योजना किसी से शेयर न करें, वरना कोई इनका फायदा उठा सकता है। सरकारी मामलों को समय रहते पूरा कर लें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आपसी सामंजस्य से गृहस्थी संबंधी कोई समस्या सुलझ जाएगी। विपरीत लिंगी मित्रों से मेल-मुलाकात के समय मर्यादा का ध्यान रखें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से पैरों में दर्द और थकान महसूस होंगे। उचित आराम भी जरूर लें।

सिंह:
किसी कार्य के लिए किए गए अथक प्रयासों के आज शुभ परिणाम मिलने वाले हैं और आप अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्म बल महसूस करेंगे। मानसिक शांति और मनोबल बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर लगाएं। दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। सोच-विचार में भी समय लगाने से उपलब्धियां आपके हाथ से निकल सकती हैं। अपनी सामर्थ्य के अनुसार ही किसी का सहयोग करने का वादा करें। बिजनेस में बहुत अच्छे मौके मिल सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर प्लानिंग होगी। उससे संबंधित उचित जानकारियां भी मिल जाएंगी। व्यावसायिक गतिविधियां शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो जाएंगी। अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन बखूबी करेंगे। घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यह संबंध प्रेम संबंधों में भी परिणित होने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है।

कन्या:
आज लोगों से मुलाकात के मौके बनेंगे। किसी विशेष मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श होंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय लगाने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। कोई भी नई योजना बनाने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है, इसलिए वर्तमान में ही अपना ध्यान रखें। भावनाओं में आकर आप कोई गलत कदम उठा सकते हैं। बेहतर होगा कि दिल की बजाय दिमाग से निर्णय लें। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं की देखभाल स्वयं करें। कारोबारी गतिविधियों में बाहरी लोगों का दखल न होने दें, वरना आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। फाइनेंस संबंधी कार्यों को आज स्थगित ही रखें। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम करने के तरीके में बदलाव करना चाहिए। पति-पत्नी नकारात्मक परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। लव पार्टनर के साथ मुलाकात होगी। कमजोरी और बदन दर्द की समस्या रहेगी। नियमित व्यायाम और योगा जरूर करें।

तुला:
पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे आज वह किसी के सहयोग से संपन्न हो सकता है। कोई रुका हुआ कार्य अथवा जमीन-जायदाद संबंधी कार्य में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। किसी प्रियजन से मुलाकात आज के दिन को और अधिक खुशनुमा बनाएगी। अपने महत्वपूर्ण कागजात अथवा योजनाएं किसी से भी शेयर ना करें, वरना कोई इसका नाजा़यज फायदा उठा सकता है। छोटी सी गलती से पड़ोसियों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की आशंका है। धैर्य और सहनशीलता बनाए रखने से समस्याओं का निदान मिलेगा। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी, लेकिन अपनी काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में फायदा रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने प्रोजेक्ट के प्रति पूरी तरह ध्यान दें। वरना अधिकारी वर्ग नाराज हो सकता है। दांपत्य संबंध सुखद और मधुरता पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के लिए पारिवारिक सहमति मिलेगी। अपनी लाइफ स्टाइल को व्यवस्थित रखें। एसिडिटी और कब्ज की वजह से स्वास्थ्य संबंधी और भी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

वृश्चिक:
कोई रुका हुआ आय का स्त्रोत पुनः शुरू होगा। ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है, इसका उचित सदुपयोग करें। धैर्य और शांति बनाकर रखने से आप अपने अंदर दोबारा नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। यह भी ध्यान रखें, कि आपकी जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से कुछ नुकसान भी हो सकता है। वक्त के अनुसार अपनी दिनचर्या में भी परिवर्तन लाएं। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है।  व्यावसायिक प्रणाली बेहतर होगी। दिन की शुरुआत से ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों की योजनाएं बनाना शुरू कर दें। इस समय अपना ध्यान कुछ नई गतिविधियों के प्रति भी लगाएं। कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी मिल सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह संबंधी उत्तम प्रस्ताव आ सकता है। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है।

धनु: 
समय अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने से आप कई तरह की समस्याओं से निजात पा लेंगे। किसी भी योजना को कार्य रूप देने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करें, इससे आपको उचित सफलता मिलेगी। नजदीकी संबंधों तथा मित्रों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे। किसी निकट संबंधी के वैवाहिक जीवन में अलगाव की स्थिति आ सकती है। आपकी मध्यस्थता उनके लिए अनुकूल साबित होगी। इस समय आर्थिक स्थिति में कुछ परेशानियां आएंगी, परंतु तनाव ना लें। जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन सहयोगी और कर्मचारियों के सहयोग से समस्या हल भी हो जाएगी। व्यवसाय संबंधी कोई भी योजना बनाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना जरूरी है। सरकारी नौकरी में अधिकारियों का दबाव रहेगा। घर में सुखद और व्यवस्थित माहौल रहेगा। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। ज्यादा तनाव लेने और सोचते रहने से गैस, एसिडिटी जैसी समस्या परेशान करेगी। ज्यादा गरिष्ठ और बाहरी खानपान लेने से परहेज रखें।

मकर:
अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सावधान रहें। इससे फाइनेंस को लेकर होने वाली समस्या से बच जाएंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर का प्लान बनेगा, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। बढ़ती जिम्मेदारियों से चिंतित होने की बजाय उन्हें सही ढंग से पूरा करें तथा खुद को मानसिक तौर पर मजबूत रखें। आपसी सामंजस्य में कमी की वजह से संबंधों के बीच कुछ तनाव भी बन सकता है। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यवसाय में आपकी अच्छी छवि की वजह से मार्केट से आपको अच्छा ऑर्डर मिलने की संभावना है। लेकिन कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज करने से परेशानियां बढ़ेंगी। फूड डिलीवरी से जुड़े व्यवसाय में सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को टूर पर जाने का मौका मिल सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों को कोई रिश्ता आने संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। गैस व बादी वाली चीजों से परहेज करें। इन समस्याओं में आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा उचित है।

कुंभ:
आज व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। सभी कार्य सुचारू रूप से बनेंगे और परिवारिक सदस्यों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। इससे आप भावनात्मक रूप से भी अधिक मजबूत रहेंगे।  व्यर्थ के घूमने-फिरने व मौज मस्ती में अपना समय व्यतीत ना करें। इसकी वजह से आपके काफी महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। बच्चों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने में अपना योगदान अवश्य दें।  व्यावसायिक कार्य प्रणाली और अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव करने की जरूरत है। मशीनरी आदि से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन सफलता के योग बने हुए हैं। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।  पति-पत्नी के बीच कुछ तनाव जनक स्थिति बन सकती है। हालांकि दोपहर बाद संबंधियों अथवा मित्रों के आगमन से वातावरण सामान्य भी हो जाएगा।  ज्यादा तनाव लेने और अत्यधिक कार्यभार से बचें। शारीरिक और मानसिक थकावट महसूस हो सकती है।

मीन:
समय अनुसार अपनी दिनचर्या में भी परिवर्तन लाएं। अपनी कार्यप्रणाली और व्यक्तित्व को निखारने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। प्रयासरत युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई समस्या का समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी। जल्दबाजी और ओवरकॉन्फिडेंस रखने जैसी आदत में सुधार लाएं। महत्वपूर्ण कार्य दिन की शुरुआत में ही निपटा लें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। विद्यार्थी ऑनलाइन गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। कारोबार में दिक्कतें और रुकावटें आ सकती हैं। कहीं निवेश करना भी उचित नहीं है। हालांकि सावधानी और मेहनत द्वारा जरूरत अनुसार कार्य होते जाएंगे। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त ड्यूटी आ सकती है। परिवार जनों के आपसी सहयोग और तालमेल से पारिवारिक व्यवस्था मधुर बनी रहेगी। प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी। अपनी दिनचर्या और खान-पान के प्रति लापरवाही रखने से गैस, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं परेशान करेंगी।

Parvatanchal