शोक: माकपा महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी निधन पर दुख, सम्मान में पार्टी ने झण्डा झुकाया

शोक: माकपा महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी निधन पर दुख, सम्मान में पार्टी ने झण्डा झुकाया
Spread the love
देहरादून। प्रख्यात कम्युनिस्ट नेता मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अखिल भारतीय महामंत्री कामरेड सीताराम येचुरी के आकस्मिक निधन पर उत्तराखण्ङ में पार्टी ने उनके सम्मान में अपना झण्डा झुकाया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि दी। कामरेड येचुरी के निधन पर राज्य कार्यालय एवं देहरादून जिला कार्यालय में झण्डा झुकाया।
कामरेड येचुरी ने अपना राजनैतिक जीवन छात्र जीवन में एस एफ आई छात्र संगठन से की। वे एसएफआई के अखिल भारतीय महामंत्री एसएफआई तथा जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष रहते हुऐ उन्होंने शिक्षा जगत के लिऐ महत्वपूर्ण योगदान दिया।
 उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों पर कई बार देश का नेतृत्व किया। उत्तराखंड पार्टी के निर्माण में उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा वे देहरादून में आयोजित पिछले राज्य सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में रहे।
उत्तराखण्ड की राज्य कमेटी सदैव उनके योगदान को याद करती रहेगी ।पार्टी राज्य सचिव कामरेड राजेन्द्र नेगी ने उनके सम्मान में राज्य कार्यालय का झण्डा झुकाया उन्होंने बताया कि कामरेड येचुरी को दिल्ली में आगामी 14 सितम्बर 024 को पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय एकेजि भवन से अन्तिम यात्रा के रूप में बिदाई दी जायेगी ।जिसमें हमारे राज्य का पार्टी नेतृत्व भी शामिल होगा ।

Parvatanchal