शिकंजा: पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, गैंगस्टर एक्ट में चल रहा था फरार

शिकंजा: पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, गैंगस्टर एक्ट में चल रहा था फरार
Spread the love

 

राजेंद्र शिवाली
कोटद्वार। जनपद में नशा तस्करी में संलिप्त इन्दिरा नगर आमपड़ाव निवासी अभियुक्त जावेद उर्फ सोनू पुत्र सादिक पहाड़ी क्षेत्रों से चरस कम दामों पर लाकर कोटद्वार में युवाओं को ऊंचे दामों में बेचने का काम करता था। लगातार नशा तस्करी में संलिप्त रहने के कारण जावेद उर्फ सोनू के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के सुपुर्द की गई थी। जावेद उर्फ सोनू मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही लगातार अपने ठिकाने व मोबाइल नम्बर बदलकर पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के फरार व ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों व सीआईयू टीम को लगातार निर्देशित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे थे। जावेद उर्फ सोनू पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस को आज अभियुक्त के कोटद्वार में आने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा सर्विलांस की मदद से अभियुक्त जावेद को कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष पैथवाल थानाध्यक्ष थाना रिखणीखाल, उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा प्रभारी सीआईयू कोटद्वार, हेड कांस्टेबल सुरवीर सिंह थाना रिखणीखाल, हेड कांस्टेबल उत्तम सिंह सीआईयू कोटद्वार, कांस्टेबल हरीश सीआईयू कोटद्वार शामिल थे।

Parvatanchal