तैयारी: केशवपुरी में 97 लाख रुपये से बनेगा पार्क

तैयारी: केशवपुरी में 97 लाख रुपये से बनेगा पार्क
Spread the love

वॉक करने के लिए फुट ट्रेक भी बनाया जाएगा

डोईवाला। शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने डोईवाला के वार्ड संख्या 11 केशवपुरी में पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 97 लाख 36 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत की है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि यह पार्क चारों ओर से घनी आबादी के बीच है, इसके चलते सौंदर्यीकरण किया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस पार्क के सौंदर्यीकरण के साथ इसकी बाउंड्रीवाल ऊंची की जाएगी। इसके अलावा रेलिंग भी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पार्क में फुट ट्रेक भी लगाया जाएगा, जो सुबह और शाम को आमजन मानस के लिए वाकिंग के लिए रहेगा।

डा. अग्रवाल ने बताया कि इस पार्क की भूमि को समतल भी किया जाएगा। जिससे बच्चों के लिए खेल उपयोगी भूमि उपलब्ध रहेगी। बताया कि पार्क में महिला और पुरूषों के लिए शौचालय की भी व्यवस्था की जाएगी। इस पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 97 लाख 36 हजार रूपये स्वीकृत किये गए हैं।

Parvatanchal