बड़ी खबर: नेपाल बाॅर्डर पर बंदूक के 40 अवैध कारतूसों के साथ दो भारतीय गिरफ्तार

बड़ी खबर: नेपाल बाॅर्डर पर बंदूक के 40 अवैध  कारतूसों के साथ दो  भारतीय गिरफ्तार
Spread the love

चंपावत। बनबसा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तलाशी के दौरान एसएसबी ने दो लोगों को बंदूक के 40 अवैध कारतूसों के साथ पकड़ा है।  एसएसबी ने पकड़े गए आरोपियों को बनबसा पुलिस को सौंप दिया है। आगे की कार्रवाई बनबसा पुलिस द्वारा की जा रही है।
एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देश पर बनबसा सीमा पर अपराध नियंत्रण को लेकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बीते रोज देर सायं एसएसबी के जवानों ने भारत से नेपाल जा रहे दो लोगों के सामान की तलाशी ली। इस दौरान अल्मोड़ा निवासी दिनेश चंद्र (47) पुत्र शेर राम और नैनीताल निवासी सतीश नैनवाल (40) पुत्र चंद्रदत्त नैनवाल के पास से बंदूक के 40 कारतूस बरामद किए गए। एसएसबी ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर कारतूस सहित बनबसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पूरे मामले में बनबसा पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कारतूस को कहां से लाकर नेपाल में किसको सप्लाई देने जा रहे थे, उसकी जानकारी जुटा रही है। साथ ही पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। दूसरी ओर ऐसी भी चर्चाएं चल रही हैं  जिनमें गिरफ्तार लोगों का कुमाऊं के एक नेता से संबंध बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक  रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पर्वतांचल न्यूज पोर्टल भी इसकी पुष्टि नहीं करता।

Parvatanchal