शिकंजा: सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकतें करने वाली आठ महिलाएं गिरफ्तार

शिकंजा: सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकतें करने वाली आठ महिलाएं गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने वाली आठ महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बीते रोज एसएसपी देहरादून को दर्शन लाल चौक  के पास कुछ महिलाओं द्वारा आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर अपने पास बुलाने का प्रयास करने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल कोतवाली नगर तथा ए.एच.टी.यू. की संयुक्त टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश देकर तत्काल मौके पर भेजा गया, मौके पर दर्शनलाल चौक  के पास कुछ महिलाएं झुंड बना कर खड़ी दिखायी दीं, जो आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर अपने पास बुला रही थीं। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके से 8 महिलाओं व युवतियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके खिलाफ कोतवाली नगर पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Parvatanchal