शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: सोमवार, 02 सितंबर 2024

मेष:
किसी से कोई वादा किया है, तो आज उसे जरूर निभा लेंं। आपका मान-सम्मान और पहचान बढ़ेगी। संपर्कों के माध्यम से कुछ बेहतरीन जानकारियां और अनुभव मिलेंगे। बच्चों तथा युवा वर्ग का अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति पूरा ध्यान रहेगा। गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखना जरूरी है और इसके लिए कुछ कठोर नियम भी बनाने पड़ेंगे। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें, समझदारी और शांति से काम लें। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। कारोबार में जिस काम को भी हाथ में लेंगे, उसमें आपको अपनी मेहनत के अनुकूल भरपूर सफलता मिलेगी। कर्मचारियों और स्टाफ से पूरी मदद मिलेगी। कार्य में भी प्रगति होगी। निवेश संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने में उचित समय लगाएं। पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रहेगा। परिवारजनों को कुछ तोहफा देना भी सबको खुशी प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। मौसम में आ रहे बदलाव से अपना बचाव रखना जरूरी है। कफ, नजला की परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा उचित इलाज लें।

 

वृष:
विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को आज कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका खास योगदान रहेगा। अपनी बौद्धिक क्षमता तथा व्यवहार कुशलता द्वारा सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे। युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से राहत मिलेगी। किसी सदस्य की नकारात्मक बात को लेकर घर के वातावरण में कुछ उदासी रह सकती है, परंतु तनाव लेने की अपेक्षा समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। कहीं भी यात्रा करने से फिलहाल परहेज करें और व्यक्तिगत मामलों में ध्यान दें। कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति और फोकस रखना जरूरी है। अव्यवस्था से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए भाग्य को दोष ना देकर अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाएं। ऑफिशियल कार्यों में बहुत अधिक संयम रखना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों का आपसी सहयोग घर के वातावरण को सुखद और मधुर बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां रहेंगी। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें, इसकी वजह से आपके अंदर तनाव, डिप्रेशन जैसी स्थिति आ सकती है।

 

मिथुन:
पारिवारिक मामलों में आपके विचारों को विशेष महत्व मिलेगा। मीडिया और संपर्कों के माध्यम से कुछ नई जानकारियां हासिल होंगी, जो कि फायदेमंद रहेंगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपका प्रयास काफी हद तक कामयाब रहेगा। कई बार ज्यादा सोच-विचार करने की वजह से समय हाथ से निकल भी सकता है। इसलिए समय अनुसार तुरंत निर्णय लेने की कोशिश करें और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। तथा अपने अंदर मेच्योरिटी लाएं। व्यावसायिक गतिविधियां फायदेमंद रहेंगी। संपर्क सूत्रों के साथ फोन या मेल-मिलाप द्वारा कुछ सकारात्मक चर्चा हो सकती है। पार्टनरशिप में साथियों से अच्छा तालमेल बना रहेगा। कार्यस्थल की व्यवस्था भी बेहतर होगी। ऑफिस में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। परिवार में आपको पूरा सहयोग व मान-सम्मान प्राप्त होगा। यह सुखद अनुभूति आपको अपने काम के प्रति और अधिक एकाग्रता और एनर्जी प्रदान करेगी। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कार्य करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। अत्यधिक थकान की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

 

कर्क:
कुछ दिक्कतें रहेंगी। आप अपनी योग्यता और मेहनत से परिस्थितियों को काफी हद तक अनुकूल बना लेंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में किसी नई योजना को भी कार्य रूप देने का उचित समय है। शेयर्स आदि जैसी गतिविधियों में फायदा होने वाला है। कोई नजदीकी मित्र ही आपके खिलाफ कोई अफवाह फैला सकता है। हर तरफ से चौकन्ना रहना जरूरी है। आज किसी भी तरह की की गई यात्रा धन और समय का नुकसान ही करेगी। युवाओं को अपना कोई लक्ष्य हासिल करने के लिए अतिरिक्त मेहनत की जरूरत है। बिजनेस के कामों में आपकी मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे, लेकिन धीमी गति से। प्रॉपर्टी या ऑर्डर संबंधी डील करते वक्त कागज अच्छे से जांच लें। नौकरी में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, कोई गलती हो सकती है। पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित और सुखद रहेगा। लेकिन विवाहेतर संबंधों से दूर रहें, इसका असर आपके करियर तथा घर परिवार पर भी पड़ सकता है। गर्मी जनित परेशानी महसूस हो सकती है। सिर में दर्द जैसी शिकायत भी रहेगी।

 

सिंह:
मन में चल रही कोई दुविधा दूर होंगी। कोई खास कार्य मन मुताबिक तरीके से पूरा होने पर सुकून रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं का अपने खास मित्रों तथा गुरुजनों के सानिध्य में भी समय व्यतीत होगा। संबंधों को मधुर बनाए रखने में कहीं झुकना भी पड़े, तो कोई हर्ज नहीं है। बच्चों की संगति व गतिविधियों का ध्यान रखना आवश्यक है। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति लापरवाही ना बरतकर अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में उचित परिणाम मिलेंगे। कार्य स्थल पर भी उचित व्यवस्था बनी रहेगी। फाइनेंस अथवा वित्तीय मामलों में बहुत अधिक सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। नौकरी में बॉस व अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। घर में सुख-शांति और सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने गुस्से तथा ईगो पर कंट्रोल रखना आवश्यक है। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।

 

कन्या:
व्यस्तता के बीच कुछ समय अपनी रुचि पूर्ण गतिविधियों में व्यतीत करने से आप ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे। संबंधियों के साथ फोन के माध्यम से निरंतर वार्तालाप रहेगा तथा विशेष मुद्दों पर विचार विमर्श होने से कई समस्याओं का हल भी मिलेगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करें तथा उनका मार्गदर्शन करें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। व्यर्थ की आवाजाही में समय और पैसे की बर्बादी के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। बल्कि आपके अपने व्यक्तिगत काम अटक जाएंगे। कार्यस्थल की व्यवस्था बनाए रखने में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही स्टाफ और कर्मचारियों पर भी कड़ी नजर रखें। हालांकि रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के तरक्की के योग बन रहे हैं। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनाएंगे तथा घर में अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा। नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए काम के बीच आराम भी लेना आवश्यक है।

 

तुला:
किसी वरिष्ठ व्यक्ति के मार्गदर्शन तथा परामर्श द्वारा आपकी कोई चल रही रुकावट दूर होगी। अगर संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो आज वार्तालाप के माध्यम से कोई परिणाम जरूर निकलेगा। बच्चे अपने नए सत्र को लेकर सजग रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। साथ ही पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में कड़े नियम आपको मुश्किल में भी डाल सकते हैं। किसी मित्र अथवा संबंधी की बातों में आकर आज किसी भी तरह का निवेश अथवा खर्चा ना करें। कुछ कामों में परेशानियां आएंगी, लेकिन कर्मचारियों और स्टाफ की मदद से गतिविधियां ठीक से चलती रहेंगी। लेनदेन में बहुत सावधानी रखें। बेहतर व्यवस्था के लिए नई योजनाएं बनाएं। पारिवारिक वातावरण मधुर तथा खुशनुमा बना रहेगा। प्रिय मित्रों से अचानक मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी। किसी भी तरह का रिस्क ना लें और वाहन सावधानी से चलाएं। इस समय चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।

 

वृश्चिक:
सोसायटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा महत्वपूर्ण संपर्क भी बनेंगे। विद्यार्थी गण अपनी कार्य क्षमता पर पूरा विश्वास रखें। आपका खुशनुमा मिजाज घर के माहौल को भी खुशनुमा बनाकर रखेगा। युवाओं के मन में कुछ नकारात्मक विचार उन्हें विचलित कर सकते हैं, जिसकी वजह से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन भी रह सकता है। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चा बढ़ेगा और बजट गड़बड़ा सकता है। आपने व्यवसाय संबंधी कोई योजना बनाई हुई है, तो उसे कार्य रूप देने का अब अनुकूल समय है। स्थान परिवर्तन संबंधी योग बन रहे हैं और ये परिवर्तन लाभदायक ही रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को कार्य संबंधी कोई परिवर्तन मिल सकता है। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में कुछ टकराव आ सकता है। लेकिन पारिवारिक व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या परेशान करेगी। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

धनु:
आज कई तरह की गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। सिर्फ किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर अवश्य विचार कर लें। थोड़ी सी सावधानी रखने से काफी चीजें आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न होंगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। साथ ही बिना मतलब की बदनामी या झूठा आरोप लगने की आशंका भी दिख रही है। इसलिए आज किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित ही रखें। आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। स्टाफ और कर्मचारियों से मदद लेना आपके लिए बेहतर होगा। सरकारी सेवारत लोग फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सावधानी रखें, लापरवाही की वजह से मुसीबत में फंस सकते हैं। पति-पत्नी पारिवारिक समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। अवश्य ही कोई उचित हल प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं से कुछ राहत मिलेगी तथा आप खुद को ऊर्जावान तथा सकारात्मक महसूस करेंगे।

 

मकर:
आज का दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा तथा किसी निकट संबंधी के यहां समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण मिलेगा। काफी समय बाद लोगों से मिलना-जुलना खुशी प्रदान करेगा। किसी के साथ चल रहे मनमुटाव आपकी विवेक और समझदारी से दूर हो जाएंगे। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी जिसकी वजह से सेविंग करना मुश्किल होगा। कभी-कभी आपके स्वभाव में आवेश और गुस्से जैसी स्थिति रहेगी, जिसका असर आपके व्यक्तित्व को प्रभावित कर सकता है। कभी-कभी बहुत अधिक सोचने-विचारने में समय हाथ से ना गंवाएं। व्यावसायिक गतिविधियों और कार्यप्रणाली को किसी से भी शेयर ना करें। कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील फाइनल होने की संभावना है। सरकारी नौकरी में किसी तरह की राजनीति हो सकती है। सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। मित्रों से मेल मुलाकात से पुरानी यादें तरोताजा होगी। नींद ना आने की समस्या परेशान कर सकती है। कुछ समय मेडिटेशन और ध्यान में भी जरूर लगाएं।

 

कुंभ:
कोई प्रॉपर्टी अथवा अन्य कोई खास कार्य रुका हुआ है, तो आज उससे संबंधित कोई गतिविधि संपन्न होने की संभावना है। किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी बहुत अधिक मेहनत होगी तथा उसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। कुछ ना कुछ प्रतिकूलता भी रहेगी। पैसा आने से पहले ही जाने का रास्ता तैयार रहेगा। इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपनी आशा व मेहनत के अनुकूल परिणाम ना मिलने से कुछ उदासी रहेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा और फायदा कम मिलने जैसी स्थिति रहेगी। इस समय बहुत ही सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम लेने की जरूरत है। ऑफिशियल डाक्यूमेंट्स व्यवस्थित रखें। ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। पारिवारिक मामलों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप ना करें तथा सामंजस्य बनाए रखें। समय आने पर सब व्यवस्थित हो जाएगा। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। थकान और अनिद्रा की परेशानी से राहत पाने के लिए कुछ समय और मेडिटेशन करने में जरूर लगाएं।

 

मीन:
दीर्घकालीन विषयों पर विचार होगा और आपका शांति पूर्ण रवैया आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा। बच्चे भी पूरी तरह अनुशासित रहकर अपनी पढ़ाई के प्रति ध्यान देंगे। शॉपिंग आदि में भी सुखद समय व्यतीत होगा। ओवर कॉन्फिडेंस और ईगो की वजह से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार तथा घर के बुजुर्गों को भी आपके देखभाल की जरूरत है। इसलिए उनका भी ध्यान रखें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी पढ़ाई की तैयारी के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। व्यवसाय संबंधित पेपर्स तथा फाइलों को सुव्यवस्थित रखें। वरना कोई लक्ष्य आपके आंखों से ओझल हो सकता है। अगर पार्टनरशिप संबंधी कोई प्लान चल रहा है, तो अभी उस पर और अधिक चिंतन करने की जरूरत है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी और संबंध प्रगाढ़ होंगे। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय अपने खुद के लिए भी निकालना जरूरी है।

Parvatanchal