आवाज़: छोई में कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं में आक्रोश

आवाज़: छोई में कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं में आक्रोश
Spread the love

 

हल्द्वानी।  नाथपुर छोई में अवैध रूप से बिक रही कच्ची शराब पर रोक लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को महिलाओं ने आबकारी कार्यालय में लिपिक को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जल्द कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन को चेताया। आबकारी कार्यालय पहुंचे गांव के देव सिंह बिष्ट और मीना रावत ने बताया कि विभाग के अधिकारियों और माफिया की मिलीभगत से गांव में कच्ची शराब का धंधा चल रहा है। आरोप लगाया कि कोसी-दाबका के किनारे कई लोग कच्ची शराब बेचने का धंधा करते हैं। विरोध करने पर शराब माफिया मारपीट पर उतारु हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि गांव में नशे के कारोबार पर रोक नहीं लगाई गई तो ग्रामीण आंदोलन को विवश होंगे। इस दौरान दीपा रावत, गंगा, रेखा, सुषमा रौतेला, गीता रावत, सुनीता, लक्ष्मी मौजूद रहीं।
मामले में जानकारी कर अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग के कर्मचारी के मिलीभगत के आरोपों की भी जांच कराई जाएगी।   – उमेश पाल, आबकारी निरीक्षक

Parvatanchal