विरोध: महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर पुलिस बर्बरता का आरोप, प्रदेश सरकार का किया पुतला दहन

विरोध: महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर पुलिस बर्बरता का आरोप, प्रदेश सरकार का किया पुतला दहन
Spread the love

नई टिहरी।  महिला अपराधों और उत्पीड़न के खिलाफ रुद्रपुर में प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्यवाही से नाराज महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी के हनुमान चौक पर प्रदेश सरकार व पुलिस की खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। जिला महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों नई टिहरी के हनुमान चौक पर जुटकर जमकर प्रदेश की भाजपा सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके बाद कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए प्रदेश सरकार पर उत्पीड़नात्मक कार्यवाही का आरोप लगाया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, बुद्धीजीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की रक्षा करने में नाकाम साबित हो रही है। इसके साथ ही महिलाओं के पक्ष में आवाज उठाने वाली प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ प्रदर्शन के दौरा बर्बरता पूर्ण कार्यवाही पुलिस की मदद से करवाकर प्रदेश सरकार महिलाओं को लेकर अपने बर्बर रूप को उजागर करने का काम कर रही है। भाजपा सरकार महिलाओं को लेकर संवेदनशील नहीं है। जिसका परिणाम है कि राज्य में महिलाओं के मर्डर, बलात्कार व उत्पीड़न के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। जिसे रोकने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से नाकाम है। प्रदेश सरकार आवाज उठाने वालों की आवाज को दबाकर साबित कर रही है कि महिलाओं की परेशानी से उनका लेना-देना नहीं है। इस मौके पर अनिता रावत, अनिता शाह, सुषमा दुमोगा, तनीशा, कल्पना, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा, देवेंद्र नौडियाल, विजय गुनसौला, मुर्शरफ अली, गब्बर सहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े लोग मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें:   जग हंसाई: जयंत चौधरी को भारी पड़ी'मैंगो पार्टी,' आम को लेकर मची लूट का बना मजाक

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!