शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: बुधवार, 28 अगस्त 2024

मेष:
ग्रह गोचर लाभदायक बना हुआ है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा तथा कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता भी बनी रहेगी। पिछली कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ें। आपको नई उपलब्धियां मिलने वाली हैं। व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाए उचित योजना बनाकर ही क्रियान्वित करें। अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार लेना आपको थका भी देगा। नकारात्मक बातों पर ध्यान देने से आपकी सोच और स्वास्थ्य प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र पर सहयोगियों और स्टाफ का उचित सहयोग बना रहेगा। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए जनसंपर्क बहुत ही लाभदायक साबित होंगे। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। टैक्स लोन जैसे मामलों को स्थगित रखें, क्योंकि कुछ उलझनें पैदा हो सकती हैं। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए भी समय निकालना घर के वातावरण को खुशहाल रखेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। किसी भी तरह शारीरिक समस्या को लापरवाही में ना लें। तुरंत इलाज लेना जरूरी है।

 

वृष:
किसी खास इंसान के मार्गदर्शन में आप अपने कामों को बहुत अच्छे से प्रारूप देने में सक्षम रहेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार विमर्श होगा। धार्मिक संस्था में सेवा संबंधी कार्यों में भी उचित समय व्यतीत होगा। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। पुराने झगड़े दोबारा उभर सकते हैं। पढ़ाई कर रहे बच्चों में आलस रहेगा। कोर्ट केस संबंधी मामलों को भी बहुत सावधानी से सुलझाएं या आज स्थगित ही रखें। बिजनेस में आपके किए नए प्रयोग फायदेमंद होंगे। आपका अपने काम के प्रति मेहनत के बेहतरीन रिजल्ट मिलेंगे। अपनी महत्वपूर्ण फाइलों और पेपर को बहुत संभालकर रखें, वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहने की वजह से घर में सुख-शांति का माहौल व्याप्त रहेगा। प्रेम संबंध में अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखें। थोड़ी सी सावधानी भी आपको स्वस्थ रखेगी।

 

मिथुन:
फाइनेंस संबंधी रुकी हुई कोई गतिविधि पुनः शुरू होगी। आप अपनी सूझबूझ से परिवार से संबंधित किसी समस्या को सुलझाने में सक्षम रहेंगे तथा आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। युवा अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे। गैर कानूनी गतिविधियों से दूर रहें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखना आपकी जिम्मेदारी है। व्यवसाय में किसी नए कार्य की शुरुआत करने की बजाय वर्तमान स्थिति को ही बेहतर बनाने में ध्यान दें। मार्केटिंग संबंधी कार्य में अपना ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रखें। उचित आर्डर मिल सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को कोई विशेष अथॉरिटी मिल सकती है। परिवारिक माहौल मधुर रहेगा। मेहमाननवाज़ी और मौज मस्ती में भी समय व्यतीत होगा। घुटनों व जोड़ों के दर्द जैसी कोई पुरानी समस्या बढ़ सकती है। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।

 

कर्क:
इस समय भाग्योदय दायक स्थिति बनी हुई है। किसी भी परिस्थिति में आप अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दूरदराज रह रहे संबंधियों और मित्रों से पुनः संपर्क स्थापित करें। इनसे आपको उचित सलाह-मशवरा मिलेगा और लाभदायक परिस्थितियां भी बनेंगी। कोई भी निर्णय लेने से पहले परिस्थितियों की उचित जानकारी लेना जरूरी है, क्योंकि कोई आपकी भावना का गलत फायदा उठा सकता है। विद्यार्थी व युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर पर ज्यादा ध्यान दें। जोश में आकर किसी की कोई भी मदद करने जैसा वादा ना करें। कारोबारी मामलों में कुछ चुनौतियां रहेंगी। हालांकि आपके प्रयासों से कुछ सुधार अवश्य आएगा। इसलिए धैर्य बनाकर रखना अति आवश्यक है। नौकरी में आपके कार्यों की सराहना होगी तथा अच्छे संबंध भी स्थापित होंगे, लेकिन विपरीत लिंगी सहयोगियों के साथ थोड़ी दूरी भी बनाकर रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे और घर में सुखद माहौल रहेगा। युवा वर्ग डेटिंग इत्यादि का भी आनंद लेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी प्रकार की चिंता ना करें। सिर्फ हल्का-फुल्का तनाव रह सकता है।

 

सिंह:
अनुकूल ग्रह स्थिति है। अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। शेयर्स या किसी पॉलिसी आदि में निवेश करना लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों का ध्यान अब पढ़ाई में केंद्रित होता जा रहा है तथा रिजल्ट भी बेहतर ही होगा। दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। आप पर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा ना करें, आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है। अपनी व्यवसाय की योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह आपको नई उपलब्धियां प्राप्त करने में मदद करेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को भी अपने कार्यों के प्रति उचित योगदान देने से उच्चअधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी। पारिवारिक मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। मौसम और तनाव की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन रह सकता है। गरिष्ठ तथा तला-भुना खाने से परहेज करें।

 

कन्या:
दूसरों से सहयोग की उम्मीद ना करके अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें तथा जल्दबाजी के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम निपटाने का प्रयास करें। कुछ नजदीकी लोगों से मेल मुलाकात लाभदायक साबित होगी तथा आपसी संबंधों में भी मजबूती आएगी। वातावरण के अनुसार अपने आपको ढालना भी सीखना चाहिए। ज्यादा जिद में रहना भी ठीक नहीं है। युवाओं को अपने भविष्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। दूसरों की मदद करने के साथ-साथ अपने परिवार का भी ध्यान रखें। व्यावसायिक दृष्टि से समय उत्तम चल रहा है। स्थान संबंधी योजनाओं पर काम शुरू होगा। साथ ही इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने की भी कोशिश कामयाब रहेगी। कोर्ट केस संबंधी मामलों में ज्यादा ना उलझें। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर सभी सदस्य में प्रसन्नता रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलेगा। गिरने या वाहन आदि से चोट लगने की आशंका बन रही है। इसलिए बहुत अधिक सावधानी बरतें। साथ ही कोई रिस्क लेने से परहेज करें।

 

तुला:
आज ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। किसी भी प्रतिस्पर्धा की स्थिति में आपका मनोबल बना रहेगा तथा कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। नकारात्मक परिस्थितियों से परेशान होने की बजाय समाधान ढूंढें। कहीं भी फिजूल की बहसबाजी में ना पड़ें। अचानक ही कोई महत्वपूर्ण काम बनते बनते रुक भी सकता है। मकान अथवा वाहन संबंधी कागजात संभालकर रखें। व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे, जो आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद साबित होंगे। कोई सरकारी मामला हल हो जाने से व्यावसायिक गतिविधियां और अधिक बेहतर होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही बनी रहेगी। पारिवारिक मामलों में ज्यादा टोका-टोकी ना करें, इस वजह से मनमुटाव आ सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना है। अव्यस्थित होने की वजह से खांसी, जुकाम जैसी परेशानी तंग कर सकती है। मौसम के अनुकूल अपनी दिनचर्या रखें।

 

वृश्चिक:
आज सुबह ही अपनी दिनभर की गतिविधियों का प्रारूप बना लें। समय अनुकूल है। आपके कार्य व्यवस्थित तरीके से संपन्न होते जाएंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी खरीददारी में भी परिजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। कामकाज की अधिकता की वजह से स्वभाव में कुछ तल्खी और चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति रहेगी। विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद होने की स्थिति भी बन रही है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। किसी भी समस्या को धैर्य से सुलझाएं। बिजनेस के काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। सिर्फ अपने काम योजना बनाकर पूरे करते जाएं। मार्केटिंग तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने में भी समय व्यतीत होगा, जो कि सकारात्मक रहेगा। ऑफिस में कुछ मतभेद उठ सकते हैं। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य रहेगा, जिसका असर घर की सुख-शांति और व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखेगा। अस्त-व्यस्त दिनचर्या और खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है।

 

धनु:
कार्यप्रणाली बेहतर होगी तथा किसी काम में में उचित सफलता मिलने से उत्साह और अधिक बढ़ेगा, जिससे दिन भर की थकान भी भूल जाएंगे। युवाओं तथा विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की उत्तम संभावनाएं हैं। ग्रह स्थिति कुछ ऐसी बनी हुई है, दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा खुद पर ही भरोसा रखकर कार्य करें, तभी सफलता मिलेगी। अपने निकट संबंधियों और मित्रों के साथ संबंध मधुर रखें, परंतु साथ ही अपनी व्यक्तिगत गतिविधियां भी सीक्रेट रखें। व्यावसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक गंभीरता से सोच-विचार व मूल्यांकन करने की जरूरत है। उधार दिया हुआ पैसा या पेमेंट कलेक्ट करने के लिए आज का दिन उत्तम है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अचानक ही किसी प्रकार की यात्रा का ऑर्डर आ सकता है। सभी सदस्यों का आपस में बेहतरीन तालमेल होने से घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी सरसता बनी रहेगी। माइग्रेन व सिर दर्द की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाएगी। गरिष्ठ तथा तला-भुना खानपान लेने से परहेज रखें।

 

मकर:
किसी मित्र की मदद से आपकी कोई समस्या हल होगी। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में भी जानकारी हासिल करने संबंधी रुचि बनी रहेगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत तथा रुचिपूर्ण कार्यों के लिए समय निकाल लेंगे। समय अनुसार खुद में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन ना रखकर अपने व्यवहार में कुछ लचीलापन लाएं। मकान और गाड़ी से संबंधित कागजातों को लेकर कुछ दिक्कत रह सकती है। किसी भी कार्य को करने में ज्यादा सोच-विचार ना करें। कार्यक्षेत्र में दिन व्यस्तता पूर्वक व्यतीत होगा और आपको आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सरकारी नौकरी में किसी भी तरह के अनुचित कार्य में दिलचस्पी ना लें। कोई इंक्वायरी आदि हो सकती है। पति-पत्नी में इगो को लेकर मतभेद रह सकते हैं। इनका असर पारिवारिक व्यवस्था पर ना पड़ने दें। वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

 

कुंभ:
अपने व्यक्तित्व में सुधार लाने से आप कॉन्फिडेंस महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा और शक्ति बढ़ाने के लिए अच्छे साहित्य व आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लें। इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक बदलाव आएगा। खास लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे। आज कहीं भी पैसे की लेनदेन संबंधी गतिविधि को स्थगित रखें, क्योंकि आपका पैसा फंस सकता है। युवाओं को किसी इंटरव्यू वगैरह में सफलता ना मिलने से निराशा की स्थिति रहेगी। मनोबल गिरने की बजाय पुनः प्रयास करें। कारोबारी दिक्कतें अभी बनी रहेगी। हालांकि आप अपनी योग्यता और मेहनत से परिस्थितियां अनुकूल बना लेंगे। परंतु आय के मामले में अभी कुछ संतोष रखना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध ना बिगाड़ें। परिवार में चल रहे तनाव को बाहरी लोगों से शेयर ना करें। आपस में ही बैठकर मामला सुलझा लें, तो उचित रहेगा। मांसपेशियों व नसों में खिंचाव व दर्द महसूस हो सकता है। व्यायाम आदि में लापरवाही ना बरतें।

 

मीन:
किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा और आप सुकून और शांति महसूस करेंगे। आपकी सफलता का कोई द्वार खुलने वाला है, जिससे आपकी कोई चिंता भी दूर होगी। कोई उपलब्धि हाथ में आए, तो उसे हासिल करने में बिल्कुल भी देर ना करें। बच्चों की परेशानियों के समाधान में उनका सहयोग करें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें। कोई दुखद समाचार मिलने पर अपना मनोबल बनाकर रखें। बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है। व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय अपने दम पर ही लेने की कोशिश करें। अन्य व्यवसायियों के साथ कुछ मतभेद जैसी स्थिति बन सकती है। व्यवहार में पारदर्शिता बनाकर रखें। इससे संबंध पुनः मधुर बनेंगे। स्थान परिवर्तन या आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाने की भी जरूरत है। पति-पत्नी आपसी नोक-झोंक को विराम दें, वरना घर की व्यवस्था भी बिगड़ सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। इंफेक्शन तथा कफ, नजला जैसी शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

Parvatanchal