हादसा: डंपर और पिकअप की हो गई आमने-सामने की भिड़ंत, हादसे में एक की मौत

हादसा: डंपर और पिकअप की हो गई आमने-सामने की भिड़ंत, हादसे में एक की मौत
Spread the love

 

देहरादून। रविवार सुबह सहसपुर के लक्ष्मीपुर में डंपर और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिकअप चालक और उसमें सवार शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पिकअप सवार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी के सरास क्षेत्र से पिकअप वाहन सेब भरकर देहरादून की ओर जा रहा था, तभी लक्ष्मीपुर में उसकी डंपर से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इससे पिकअप वाहन चकनाचूर हो गया। हादसे में पिकअप चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने उन्हें बमुश्किल लोहे को कटर से काटकर बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। सहसपुर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि डंपर और पिकअप की भिड़ंत में घायल परिचालक अमर सिंह को दून अस्पताल भेजा गया था, जहां पर उसकी इलाज के दौरान की मौत हो गई। चालक पवन सिंह (उम्र 30 वर्ष) निवासी मोरी का देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Parvatanchal