शर्मनाक: युवती ने अपनी मां पर लगाए शारीरिक शोषण करवाने के आरोप, पुलिस को दी तहरीर

शर्मनाक: युवती ने अपनी मां पर लगाए शारीरिक शोषण करवाने के आरोप, पुलिस को दी तहरीर
Spread the love

 

हरिद्वार। एक युवती ने अपनी मां पर अपना यौन उत्पीड़न और शोषण करवाने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसकी मां ने अपने दूसरे पति से भी उसके साथ दुष्कर्म करवाया है।
रुड़की प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में युवती ने बताया कि उसकी मां ने करीब छह वर्ष पूर्व उसके पिता से तलाक लेकर एक व्यक्ति के साथ रहना शुरू कर दिया था, जिसके साथ वह कुछ दिन रही। उक्त व्यक्ति ने उसका भी शारीरिक शोषण किया।
आरोप है कि उसके बाद उसकी मां ने जयपुर राजस्थान में एक चिकित्सक से शादी कर ली और फिर उक्त चिकित्सक के साथ उसके जबरन शारीरिक संबंध बनवाए गये। इसके साथ ही अन्य लोगों के साथ भी उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाया गया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई गई। युवती के अनुसार वह किसी तरह से भागकर रुड़की आ गई और अपने एक अंकल के साथ उनके घर में रहने लगी। कुछ दिनों पहले एक युवक के साथ सोशल मीडिया पर उसकी मित्रता हुई, जिसकी खबर उसकी मां को लग गई। आरोप है कि मां ने उक्त युवक के साथ शादी करवाने की बात कही और उसके साथ घूमने फिरने को कहा। युवती ने बताया कि उसकी मां ने उक्त युवक को पैसे देकर शादी का झांसा देते हुए उसके साथ कलियर स्थित एक जगह पर शारीरिक संबंध बनवाए और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई। अब युवती का आरोप है कि उसकी मां और उक्त युवक उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। इसके साथ ही जिन लोगों ने रुड़की में उसे शरण दी उनके घर आकर उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। युवती ने बताया कि वह नीट की तैयारी कर रही है लेकिन इस प्रकार की घटनाओं से उसका भविष्य अधर में लटका हुआ है। वहीं मामले में गंगनहर पुलिस को भी युवती की ओर से तहरीर दी गई है।

Parvatanchal