शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: मंगलवार, 20 अगस्त 2024

मेष:
दिन अच्छा रहेगा। प्रकृति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। निवेश को लेकर आपको कुछ जानकारियां मिलेंगी जो कि फायदेमंद भी होंगी। अपनी योजना में परिवार वालों को भी जरूर शामिल करें। पठन-पाठन जैसी गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी। सहज तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें। जल्दबाजी ना करें और कहीं भी व्यर्थ के विवादों में ना उलझें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने से व्यस्तता रहेगी, परंतु व्यवस्थित रहने से आप निभा भी लेंगे।
कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी, ऑनलाइन और फोन के जरिए आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। पेमेंट कलेक्ट करने के लिए अच्छा दिन है। नौकरी में कोई जिम्मेदारी मिलेगी, लेकिन बातचीत में संतुलन रखें। परिवार में आनंद भरा वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ किसी टॉपिक पर गहन वार्तालाप हो सकता है। अत्यधिक कार्यभार और थकान की वजह से आपकी कार्य क्षमता पर इसका असर पड़ सकता है। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें, इससे सुकून मिलेगा।

 

वृष:
सामाजिक तथा व्यावसायिक दोनों जगह आपका वर्चस्व बना रहेगा। घर में धार्मिक कार्य के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। अगर पैतृक अथवा अन्य कोई मामला उलझा हुआ है, तो आज उससे संबंधित कोई गतिविधि हो सकती है। कोई समस्या अथवा व्यवधान आने पर नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा पुनः अपने लक्ष्य को हासिल करने में लग जाएं। अभिभावक अपने बच्चों का आत्मबल बनाकर रखने में सहयोग अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। बेहतर होगा कि पहले योग्य व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें, वरना इसका असर मान-सम्मान और काम पर भी पड़ेगा। परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से व्यवस्था बिगड़ सकती है। बेहतर होगा कि आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। व्यर्थ के प्रेम प्रसंगों में ना पड़ें। स्वास्थ्य उचित बना रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें, परंतु लापरवाही भी करना ठीक नहीं है।

 

मिथुन:
इस समय ग्रह स्थिति आप के लिए उचित भाग्य का निर्माण कर रही है। समय का उचित सदुपयोग करें। अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो कि फायदेमंद रहेगी। कोई पारिवारिक धार्मिक आयोजन भी संभव है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें अथवा स्थगित रखें, अन्यथा कुछ गलतियां हो सकती हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति लोगों की गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है। बेहतर तो यही है, कि अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास करें। व्यवसाय में यथावत ही स्थिति पर ही ध्यान दें। आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों तथा पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अनुकूल है। ध्यान रखिए कि लापरवाही की वजह से कोई डील कैंसिल भी हो सकती है। सरकारी सेवारत लोगों पर कार्य भार बढ़ेगा। घर में अनुशासित और तनाव मुक्त माहौल रहेगा परंतु किसी विपरीत लिंगी मित्र के प्रति आकर्षण आपको लक्ष्य से भटका सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वयं को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे।

 

कर्क:
व्यवस्थित दिन व्यतीत होगा। आज फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। जमीन-जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ कार्य आपसी वार्तालाप से संपन्न होगा। युवा वर्ग अपनी हायर स्टडी और करियर को लेकर सजग रहेंगे। अपना खाली समय व्यर्थ ना करें। कुछ ना कुछ क्रिएटिविटी करते रहें। आय की स्थिति बेहतर होने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। किसी निकट संबंधी के साथ व्यक्तिगत मामलों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अपने ईगो व गुस्से पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक संपर्कों के माध्यम से कोई खास फायदेमंद सूचना मिल सकती है। अभी कार्य प्रणाली में कोई भी परिवर्तन लाने का प्रयास ना करें। प्रॉपर्टी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। नौकरी में कोई इच्छा के विपरीत यात्रा हो सकती है। वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों ही सौहार्दपूर्ण रहेंगे। लॉन्ग ड्राइव पर जाना सुकून भरा रहेगा। संबंध भी मधुर होंगे। खानपान संतुलित रखें, वरना गैस और एसिडिटी की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी।

 

सिंह:
आपके महत्वपूर्ण कार्य नियत समय पर पूरे होते जाएंगे, परंतु सफलता पाने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य भी हल हो जाने से राहत मिलेगी। मामूली बात को लेकर किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। इस वजह से पारिवारिक व्यवस्था भी प्रभावित होगी। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर ही रहें अथवा बहुत सोच-विचार करके ही कदम उठाएं। व्यावसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है जिसका असर व्यावसायिक व्यवस्था पर पड़ेगा। ऑफिस में आपको कोई विशेष अथॉरिटी मिल सकती है। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। मित्रों के साथ मिलने का भी मौका बनेगा। आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन व गुस्से जैसी स्थिति रहेगी। तनाव से मुक्ति पाने के लिए कुछ समय मनोरंजन व परिवार के साथ घूमने-फिरने में भी व्यतीत करें।

 

कन्या:

आज आपका कोई विशेष प्रयास सफल होने वाला है। आपकी उपलब्धियां भी दूसरों के सामने आएंगी और आपको प्रशंसा भी मिलेगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से आज राहत मिलेगी। बेहतर व्यक्तित्व पाने के लिए कुछ समय एकांत में बैठकर अपने जीवन के मापदंडों पर गौर करें। नजदीकी मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संबंधों में कड़वाहट ना आने दें। लापरवाह तथा क्रोध पूर्ण रवैया जैसी इन कमियों में सुधार लाएं। व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्य में अपना ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रखें। उचित आर्डर मिल सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को कोई विशेष अथॉरिटी मिल सकती है, जो कि थकाने वाली रहेगी। लेकिन इसके परिणाम सुखद ही होंगे। परिवार में किसी अविवाहित सदस्य के लिए विवाह संबंधी उचित रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों के मामले में गंभीरता रखें। घुटनों व जोड़ों के दर्द जैसी कोई पुरानी समस्या बढ़ सकती है। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।

 

तुला:
समय का प्रतिबंधन व्यवस्थित रुप से करने पर आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। सिर्फ दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ बने हुए खराब संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी। घर में चल रही किसी समस्या को सुलझाने में गुस्से की बजाए समझदारी से काम लें। किसी के साथ भी व्यर्थ की बहस बाजी से तनाव हो सकता है। ध्यान रहे कि घर के बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान बना रहे। व्यावसायिक कार्यों में कोई भी निर्णय बहुत ही सोच-समझकर लें। कोई प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। स्टाफ तथा सहयोगियों के साथ संबंध मधुर रखें। परिवार के साथ मनोरंजन और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।

 

वृश्चिक:
परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल रहने वाली हैं। इस बेहतरीन समय का सदुपयोग करें। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान आपको मानसिक शांति देगा तथा सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होगा। किसी विशेष प्रयोजन को लेकर यात्रा भी संभव है। ध्यान रखें कि किसी अनजान व्यक्ति की तरफ से आप को नुकसान पहुंच सकता है। परिस्थितियों का पूर्ण अवलोकन करते रहें तथा आलस को हावी ना होने दें। इस समय विद्यार्थी तथा युवा वर्ग भी अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। व्यवसाय में कुछ व्यवधान आएंगे। अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अनुकूल है। इसके लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। सरकारी सेवारत लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। घर में मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। उपहारों का आदान-प्रदान जैसी गतिविधियां सबको खुशी प्रदान करेंगी। वर्तमान वातावरण की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है। संतुलित खानपान रखें।

 

धनु:
कोई सरकारी मामला उलझा हुआ है, तो आज उसे व्यवस्थित करने के लिए किसी का मार्गदर्शन मिल सकता है। खास मित्रों से मुलाकात होगी तथा किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशवरा होने से कोई समाधान भी मिलेगा। कुछ समय खुद के साथ ही व्यतीत करना चाहिए। कभी-कभी विपरीत परिस्थिति आपको डांवाडोल कर सकती है। अपने विचलित मन पर काबू रखें। जीत आपकी निश्चित है। कोई भी निर्णय लेते समय मानसिक स्थिति को स्थिर रखना जरूरी है। व्यावसायिक व्यवस्था बनाए रखने में बहुत अधिक मेहनत और प्रयास करने होंगे। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही न करें। टूर एंड ट्रेवल्स तथा मीडिया संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। नौकरी में आपके ऊपर कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम पूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। मानसिक तथा शारीरिक रूप से कुछ अस्वस्थ महसूस करेंगे। अपने मनोबल को मजबूत बनाने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें।

 

मकर:
किसी प्रिय संबंधी द्वारा महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। अगर अपनी किसी कमजोरी पर काबू करने की कोशिश कर रहे हैं, तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास और जोश आपके कई कामों को हल करने में सक्षम रहेगा। विद्यार्थियों का भी पढ़ाई में उचित ध्यान बना रहेगा। आर्थिक समस्या से बचने के लिए अपना बजट सुनिश्चित करें और खर्चों पर काबू रखें। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना जरूरी है। उनके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति महसूस होगी। किसी मित्र के साथ विचार-विमर्श करने से समाधान मिल सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी नए कार्य की शुरुआत को आज स्थगित रखें तथा वर्तमान कार्य में ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप की वजह से नुकसान होने की आशंका लग रही है। आपकी समस्याओं को हल करने में जीवनसाथी और परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। अपने खान-पान को संयमित रखें, क्योंकि बाहरी खाने की वजह से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है।

 

कुंभ:
आज आर्थिक मामलों को लेकर कई तरह की गतिविधियां होंगी और बेहतर परिणाम भी सामने आएंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्नेह और आशीर्वाद से परिवार में सुखद और अनुशासित माहौल बना रहेगा। धार्मिक संस्थाओं संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। किसी निकट संबंधी के साथ चल रहा मनमुटाव जरा सी समझदारी और सूझबूझ द्वारा जल्दी ही दूर हो जाएगा। खर्चों की अधिकता की वजह से भी चिंता रहेगी। यह समय चिंता के बजाय धैर्य और संयम से व्यतीत करें। अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों को सार्वजनिक ना करें। वरना अन्य कोई इनका गलत फायदा उठा सकता है। सरकारी नौकरी पेशा लोगों पर आज कोई स्पेशल कार्यभार रहेगा। अपने ऑफिसर, बॉस आदि के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। यह संबंध आपके लिए लाभदायक रहेंगे। जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से घर तथा व्यवसाय दोनों जगह बेहतर सामंजस्य बनाकर रखने में सक्षम रहेंगे। विपरीत लिंगी मित्रों से मर्यादित दूरी रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ वर्तमान वातावरण की वजह से सावधानी रखना अति आवश्यक है।

 

मीन:
भावनाओं में बहने की बजाए चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। किसी अटके हुए या रुके हुए पैसे की वापसी भी संभव है। संतान के करियर अथवा शिक्षा से संबंधित किसी चिंता का भी समाधान मिलेगा। यह समय अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने हेतु प्रयास करने का है। फोन अथवा मित्रों के साथ घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ ना करें। किसी पड़ोसी के साथ कहासुनी होने जैसी स्थिति भी बन सकती है। व्यवसाय में समय के अनुसार अपनी कार्य प्रणाली में भी लचीलापन लाने की जरूरत है। नई तकनीक पर अमल करें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को भी बहुत सावधानी से करें। ऑफिस में कर्मचारियों की मेहनत से कार्य में गति आएगी और प्रोडक्शन भी बढ़ेगा। घर का वातावरण मधुर और सौहार्दपूर्ण रहेगा। जीवन साथी की अस्वस्थता की वजह से घर पर आपको उचित सहयोग देना पड़ेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है । परंतु आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

Parvatanchal