शर्मनाक: प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता बनी दुष्कर्म व दहेज प्रताड़ना का शिकार

शर्मनाक: प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता बनी दुष्कर्म व दहेज प्रताड़ना का शिकार
Spread the love

 

ससुरालियों समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़

रुड़की।  प्रेम विवाह कर सुखमय जीवन बिताने का सपना देखने वाली एक युवती को शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने परेशान करना शुरू कर दिया। परिवार के एक सदस्य ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पति संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। वहीं, दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को घर से निकाल दिया। इसके बाद कुछ और लोगों ने भी उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो तैयार की और वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने उसके गर्भ में पल रहे तीन माह के शिशु को भी दवाई खिलाकर मार दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को तीन महिलाओं सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को बताया कि नगर के एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग था। वर्ष 2023 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद वह अपने पति के साथ ससुराल में रह रही थी। आरोप है कि कुछ दिन बाद ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। एक दिन जब उसका पति घर पर नहीं था तब जेठ ने अपने मेडिकल स्टोर से कोई नशीली दवाई लाकर उसको जूस में मिलाकर पिलाया और दुष्कर्म किया। जब वह होश में आई तो उसने पूरी घटना अपने ससुराल वालों को अवगत कराया। आरोपियों ने विवाहिता को ही खामोश रहने की हिदायत दी।

Parvatanchal