शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: गुरुवार,  15 अगस्त 2024

मेषः
कोई लंबित कार्य पूरा होने वाला है, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। अगर प्रॉपर्टी की सेल-परचेज की कोई गतिविधि चल रही है तो आज उससे संबंधित विचार-विमर्श हो सकते हैं, इसलिए चिंता न करें। मित्रों से मेल-मुलाकात होगी। क्रोध से बचें। अगर कोई विवाद लंबे समय से चल रहा है तो उसे आपसी सामंजस्य से सुलझाएं। अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन लेना होगा। युवाओं को गलत संगति और गलत आदतों से दूर रहना होगा। व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को आज स्थगित रखें और आंतरिक व्यवस्था के सारे फैसले स्वयं ही लें। कार्यक्षेत्र पर पूरी नजर रखें। सरकारी सेवारत लोगों पर विशेष कार्यभार रहेगा और अपने कार्यों को उचित तरीके से पूरा कर पाएंगे।आपसी सामंजस्य रखने से वैवाहिक संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। लव अफेयर्स के मामले में आप भाग्यशाली महसूस करेंगे। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन आपकी देखरेख से जल्दी ही स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

वृषः 
घर में नजदीकी संबंधी के आगमन से खुशनुमा माहौल बनेगा। किसी विशेष मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श रहेगा। घर में सुधार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करते समय वास्तु के नियमों का पालन करें। विद्यार्थियों को अपने अध्ययन और शोध जैसे कार्यों में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। ध्यान रखें कि क्रोध में आपका कोई बना बनाया काम खराब हो सकता है। ये समय धैर्य और संयम रखने का है। कारोबारी गतिविधियों में उचित व्यवस्था बनाकर रखें। प्रभावशाली और सम्मानित लोगों से संबंध बनाकर रखें। आपको अच्छे आर्डर और अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर में न होने दें। प्रेम संबंधों में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। गैस और एसिडिटी बनाने वाले पदार्थों से परहेज करें और हलका आहार लें। इस समय दांतों का दर्द परेशान कर सकता है।

मिथुनः
कुछ समय धार्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। बच्चों से संबंधित समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। पड़ोसियों के साथ किसी प्रकार का झगड़ा या कहासुनी होने की स्थिति बन रही है। शांति से समस्या सुलझाएं। गुस्से से स्थिति और बिगड़ सकती है। खर्चे बने रहेंगे। अपने बजट का ध्यान रखें। व्यवसाय संबंधी कोई उपलब्धि मिले तो उसे तुरंत हासिल करें, क्योंकि उचित समय पर ही किए गए कार्यों के परिणाम अनुकूल मिलते हैं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापारिक स्थिति में भी सुधार आएगा। पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। युवा प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपना समय बर्बाद न करें। पेट खराब होने से अपच और भूख न लगने जैसी स्थिति रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज उचित रहेगा।

कर्कः
उत्तम ग्रह स्थिति है। काफी समय बाद किसी समस्या का निवारण होने से आनंदित महसूस करेंगे। घर में व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पारिवारिक मेल-मिलाप होगा। इस समय गुस्सा और जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रखना जरूरी है। घर का कोई वरिष्ठ सदस्य नाराज है तो उससे माफी मांगने में देरी न करें। इस समय इनकम में कमी और खर्चों की अधिकता की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा। कार्य क्षेत्र पर किसी सहयोगी से वाद-विवाद हो सकता है, संयम और धैर्य बनाए रखें और अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करें। शेयर्स आदि में ज्यादा निवेश करने से बचें। सरकारी सेवारत लोगों को नया कार्यभार संभालना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। कभी-कभी मनो स्थिति विचलित रह सकती है। कुछ समय आत्म मनन और प्रकृति के नजदीक व्यतीत करें।

सिंहः
अनुकूल समय है। लक्ष्य हासिल कर लेंगे। इसलिए अपने प्रयासों में कमी न आने दें। पिछले कुछ समय से चल रही घरेलू समस्याओं का समाधान मिलने से माहौल सकारात्मक हो जाएगा। जिससे आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर ध्यान दे पाएंगे। इस समय अपनी कार्यक्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। अपने गुस्से पर भी काबू रखें। दूसरों की बातों में आकर आप कंफ्यूज हो सकते हैं। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने के लिए आपको विशेष प्रयास करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में किसी कर्मचारी की वजह से तनाव हो सकता है। कुछ प्रतिस्पर्धा जैसी स्थिति रहेगी, लेकिन शांति पूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालें। नौकरी में मनोनुकूल कार्यभार मिलने से राहत मिलेगी। जीवन साथी के साथ भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चों की समस्याओं में उनका मनोबल बनाकर रखें। तनाव और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर होगा। उचित आराम लें। योगा और मेडिटेशन में समय जरूर लगाएं।

कन्याः
विशिष्ट लोगों के संपर्क में रहने से आपकी विचार शैली में नयापन आएगा। साथ ही स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खुद को ऊर्जावान और स्फूर्तिवान महसूस करेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग और मार्गदर्शन भी बना रहेगा। निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है, ऐसे समय में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। परिवर्तन संबंधी किसी भी गतिविधि को स्थगित रखना ही उचित रहेगा। इस समय धैर्य और शांति बनाए रखें। व्यावसायिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्रोत उत्पन्न कर सकते हैं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय मंद रहेंगे। ऑफिस में व्यक्ति से वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। घर में व्यवस्था उचित बनी रहेगी। जिससे मन में चैन मिलेगा। गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए हल्का और सुपाच्य भोजन लें। साथ ही अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें।

तुलाः

ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित लाभकारी योजनाएं बनेंगी और वह तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएंगी। युवाओं को किसी विशेष कार्य के लिए मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं।समय अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव करें। फिजूलखर्ची से परहेज करें और बजट का ध्यान रखें। पारिवारिक दायित्व पर ध्यान दें। संतान पक्ष की किसी भी गतिविधि को लेकर मन में चिंता रह सकती है। व्यवसाय में साझेदारी की योजना बन सकती है। व्यक्तिगत रूप से किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर न करें। विदेशी संबंधों से लाभ होगा। पति-पत्नी आपसी मतभेदों को समय रहते सुलझा लें। परिवारजनों के साथ मनोरंजन और मौज-मस्ती में उचित समय व्यतीत होगा। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

वृश्चिकः
अपने रुके कार्यों को पूरा करने की कोशिश कामयाब होने वाली है। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर प्लानिंग करें। पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मनोनुकूल गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। कभी-कभी मन में कुछ बेचैनी और नकारात्मक विचारों की वजह से क्रोध की स्थिति रहेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों की किसी बात में अवहेलना न करें, इससे वातावरण खराब हो सकता है। व्यावसायिक निर्णय अपने दम पर ही लें। दूसरों पर विश्वास करना नुकसानदायक रह सकता है। धन के लेनदेन संबंधी कार्यों को स्थगित ही रखें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कोई फायदा नहीं होगा। इसलिए उसमें ध्यान न लगाएं। घर में सकारात्मक वातावरण रहेगा। आपसी प्रेम और सामंजस्य भी रहेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल लापरवाही न करें। किसी प्रकार का इन्फेक्शन होने की आशंका लग रही है। सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें।

धनुः
रुकी हुई या बाधित गतिविधियां शुरू करने में किसी की मदद मिलेगी। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, क्योंकि ये आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। कोई नई जानकारी भी हासिल होगी। कोई विवादित स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि घबराने की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें, वर्ना इसका असर मानसिक सुकून पर होगा। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कारोबारी गतिविधियों को अपरिचित लोगों के समक्ष जाहिर न करें, वर्ना कोई इसकी नकल कर सकता है। पुरानी प्रॉपर्टी की सेल-परचेज से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। वर्किंग महिलाएं अपने कार्य को लेकर तनावग्रस्त रहेंगी। परिवार के बीच आपसी तालमेल में कुछ कमी रहेगी। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न निकलें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। खांसी, जुकाम जैसी परेशानियों को लापरवाही में न लें। अपना उचित इलाज अवश्य कराएं।

मकरः
सफलतादायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। अच्छे परिणाम पाने के लिए व्यवहारिक सोच रखनी होगी। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। धर्म-कर्म और अध्यात्म में विश्वास रखने से मन में शांति रहेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। घर के किसी सदस्य की गतिविधि आपको चिंतित कर सकती है। अस्वस्थता की वजह से भी कुछ काम अधूरे रह सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, क्योंकि स्वास्थ्य का ठीक होना ज्यादा आवश्यक है। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आज का दिन पेमेंट आदि करने में व्यतीत होगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। नौकरी में किसी क्लाइंट् के साथ बहसबाजी में न उलझें, वर्ना मुसीबत में पड़ सकते हैं। गलत संबंध आपके पारिवारिक जीवन को ग्रहण लगा सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें और अपने गृहस्थ जीवन पर ध्यान केंद्रित रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही न करें। दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

कुंभः
आज का दिन आपके लिए आनंददायक सफलता प्रदान करने वाला है। कई तरह की गतिविधियां रहेंगी। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने भविष्य संबंधी नई संभावनाएं मिलेंगी। सिर्फ उचित मेहनत की जरूरत है। किसी शुभचिंतक की मदद से आप कोई निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे।पारिवारिक और व्यक्तिगत व्यवस्था बनाए रखने में आपका सहयोग बहुत जरूरी है। घर में बच्चों के दोस्तों और उनकी गतिविधियों पर नजर रखें। उनकी कोई नकारात्मक बात पता चलने से मन परेशान रहेगा, लेकिन डांट-फटकार की बजाए समझदारी और शांति से काम लें। व्यवसाय संबंधी निर्धारित कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। इंश्योरेंस और कमीशन संबंधी व्यवसाय ज्यादा सफल रहेंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। सरकारी सेवारत लोग व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें, वर्ना मुसीबत में फंस सकते हैं। परिवार के साथ मनोरंजन और आमोद-प्रमोद संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। जिससे आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी।ज्यादा तनाव और चिंता का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। कुछ समय आत्म मनन और एकांत में व्यतीत करें।

मीनः
सोसाइटी या सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर आज कुछ समय अपने लिए व्यतीत करें। इससे आप अपने अंदर दोबारा नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। कोई पारिवारिक समस्या सुलझने से राहत और सुकून मिलेगा। ज्यादा सोच-विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। इसलिए तुरंत निर्णय लें और कार्य शुरू करें। साथ ही बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। अगर किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं तो समय अनुकूल है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में अभी कुछ मंदी का असर बना रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में उचित व्यवस्था बनाकर रखें। मित्रों से मुलाकात या फोन पर बातचीत होगी। पुरानी यादें ताजा होंगी। खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। इससे गैस और कब्जियत जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

Parvatanchal