हादसा: ब्रेक फेल हो जाने से बेकाबू हुआ तेज़ रफ़्तार ट्रक, तीन लोगों को रौंदा, चालक – परिचालक फरार

हादसा: ब्रेक फेल हो जाने से बेकाबू हुआ तेज़ रफ़्तार ट्रक, तीन लोगों को रौंदा, चालक – परिचालक फरार
Spread the love

 

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को रौंद दिया और इसके बाद सड़क किनारे खड़े ट्रेंपो में जा टकराया। हादसा पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास हुआ। सड़क हादसे में घायल हुए तीनों लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मिली  जानकारी के मुताबिक, सोमवार को भद्रकाली की ओर से आ रहा अनियंत्रित ट्रक पीडब्ल्यूडी तिराहे पर सड़क किनारे खड़ी ठेली और टेंपो से टकरा गया। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर मौके से फरार हो गये। घटना में एक महिला सहित तीन लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है, जिनको सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। इस हादसे में कई टेंपो भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
पुलिस इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि मौके पर मौजूद वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश पांडे और  राजेंद्र सिंह रावत ने जाम को खुलवा दिया है। प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण ट्रक का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Parvatanchal