विरोध: अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विरोध: अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
Spread the love

 

देहरादून। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर धरना दिया।
आज यहां आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा षड्यंत्रवश जबरन गिरफ्तार करने के विरोध में देवभूमि उत्तराखंड के प्रदेश पदाधिकारियो ने राजधानी देहरादून के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर ने इस कृत्य को अघोषित आपातकाल की संज्ञा देते हुए दिल्ली के नागरिकों के जनमत का अपमान बताते हुए कहा कि जब केन्द्र सरकार की एक एजेंसी ईडी किसी भी साक्ष्य को कोर्ट में पेश नहीं कर पाई जिनसे कि अरविंद केजरीवाल को गुनाहगार साबित किया जा सके तो केन्द्र की भाजपा सरकार ने केंद्र की दूसरी एजेंसी सीबीआई का दुरुपयोग कर मुख्यमंत्री केजरीवाल को जनहित के कार्यों से दूर रखने के लिए सोची-समझी साजिश के तहत यह कार्य किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केजरीवाल की हत्या करने का प्रयास कर रही है। जेल में उनका शुगर लेवल 50 से नीचे आ रहा है, लेकिन मोदी सरकार व जेल प्रशासन इस संवेदनशील विषय पर मौन हैं। भाजपा को आगामी समय में हरियाणा चुनाव में हार का भय नजर आ रहा है, इसी कारण भाजपा किसी भी कीमत में केजरीवाल को जेल में ही रखना चाहती है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, प्रेम सिंह, डी के पाल, संजय सैनी, अशोक सेमवाल, सुधा पटवाल, सुदेश सैनी, ममता सिंह, अंबरीश गिरी, यामिनी, सचिन, सुधीर, जितेन पंत, शरद जैन, श्यामलाल नाथ, सुरेन्द्र शर्मा, सुशील सैनी, संध्या चौटाला, नासिर खान, राकेश लोहट, इकबाल राव, सूरज सिंह गुंसाई, ऋतु डिमरी, विपिन नेगी, कासिम चौधरी, सीमा कश्यप, दयाराम, श्यामबाबू पाण्डे, अक्षय शर्मा, जॉन, श्रीकृष्ण राजपूत, महिपाल, आकेश, शिवकुमार, एन एल गोस्वामी, संजय चैहान व कुलदीप सैनी आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:   जग हंसाई: जयंत चौधरी को भारी पड़ी'मैंगो पार्टी,' आम को लेकर मची लूट का बना मजाक

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!