शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: बुधवार, 31 जुलाई 2024

मेष:
 कोई ऐसा शुभ काम हो सकता है, जिसका प्रभाव लंबे समय तक रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान भी बढ़ेगी। अपनी रूटीन भरी दिनचर्या के साथ-साथ देश विदेश संबंधी जानकारियों पर भी ध्यान आपकी समझ को बढ़ाएगा। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में दखलअंदाजी करने से आपके मान सम्मान पर बात आ सकती है। इस समय किसी को भी अपनी राय देने से बचें। बेहतर होगा, कि अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। बच्चों को अपनी पढ़ाई से संबंधित परेशानियां रहेंगी। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां तनाव दे सकती हैं। मुश्किल समय में किसी अनुभवी की सलाह लेना ठीक रहेगा। स्टाफ के साथ गिले-शिकवे दूर करने के लिए अच्छा समय है। नौकरी में स्थिरता आएगी, अधिकारियों से मदद मिलती रहेगी। जीवनसाथी की किसी सकारात्मक गतिविधि से सब सरप्राइज़ हो जाएंगे। किसी संबंधी के यहां जाने का भी निमंत्रण मिलेगा। अत्यधिक व्यस्तता और तनाव की वजह से अपने अंदर कमजोरी और थकान जैसी स्थिति महसूस करेंगे। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखें।

वृष:
 पारिवारिक तथा व्यक्तिगत कार्य संबंधी कुछ रूपरेखा बनेगी। किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी भी हो सकती है। इस समय अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखकर अपनी योजनाओं को कार्य रूप दें, अवश्य ही सफलता मिलेगी। आपका कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपके साथ धोखा कर सकता है। इससे आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे और इसकी वजह से कोई उपलब्धि भी हाथ से निकल सकती है। नुकसान होने की आशंका है। साथ ही कोई निर्णय भी डांवाडोल हो सकता है। बिजनेस के काम समय पर पूरे हो जाएंगे। किसी तरह का कागजी काम या ऑर्डर पूरा करते समय ठीक से जांच-पड़ताल करें। किसी प्रकार की भी लापरवाही ना होने दें। नौकरीपेशा लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। घर परिवार में सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा तथा पारिवारिक लोग भी इंजॉय करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु डायबिटिक व्यक्ति अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें तथा लापरवाही ना करें।

मिथुन:
 भाग्यवर्द्धक समय है। परिवार जनों का उचित सहयोग मिलेगा। जिस वजह से किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपका मनोबल और आत्मविश्वास बना रहेगा। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी रुचि बनी रहेगी। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना योगदान अवश्य दें। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य की वजह से आपको कोई महत्वपूर्ण काम भी स्थगित करना पड़ सकता है। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्य में ही मस्त रहें। कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। अपनी व्यावसायिक गतिविधियों के बारे में किसी के भी समक्ष अपनी योजनाओं को शेयर ना करें, क्योंकि आपकी योजनाओं का कोई नाजायज़ फायदा उठा सकता है। कार्यरत महिलाएं अपने कार्यों में अधिक सफलता प्राप्त करेंगी। पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका अपने संबंधों में अविश्वास की स्थिति न आने दें। पीठ में दर्द और खिंचाव जैसी समस्या उत्पन्न होगी। व्यायाम पर अधिक ध्यान दें तथा अत्यधिक कार्यभार अपने ऊपर ना लें।

कर्क:
 दिन व्यवस्थित व्यतीत होगा। आज आप जिस काम को करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे और उचित परिणाम मिलने से बहुत ही सकारात्मक महसूस करेंगे। कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है। अपनी सोच तथा व्यवहार सकारात्मक बनाकर रखें। पैसे के मामले में किसी पर भी भरोसा ना करें और सारे निर्णय खुद ही लें। कुछ व्यक्तिगत समस्याएं आपको चिंतित कर सकती हैं, इसके लिए मित्रों से बातचीत करके समाधान मिल सकता है। कारोबार में मेहनत के मनचाहे नतीजे मिल सकते हैं। नए काम की भी शुरुआत हो सकती है। शेयर्स तथा स्टॉक मार्केट जुड़े लोग आज सोच-समझकर ही निवेश करें। ऑफिस में फाइलें तथा डाक्यूमेंट्स अनजान लोगों के हाथों में ना दें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई विवाह संबंधी अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। मौसम का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ेगा। अपना ध्यान रखें और नियमित रूप से व्यायाम और योगा करते रहें।

सिंह:
 बच्चे की किसी समस्या का समाधान मिलने से तनाव से राहत मिलेगी। आपकी कार्यकुशलता भी बढ़ेगी। घर में कोई मांगलिक आयोजन संबंधी कार्य भी संपन्न हो सकता है। घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और सलाह के लिए लाभदायक रहेगा। धैर्य और स्थिरता बनाए रखना जरूरी है। अपने कुछ नजदीकी संबंधों को लेकर मन में भ्रम अथवा वहम जैसी स्थिति रहेगी। यात्रा से संबंधित किसी भी कार्य को स्थगित रखें, क्योंकि अभी कोई अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। व्यवसाय में भविष्य संबंधी योजनाएं बनेंगी, जो कि सकारात्मक भी रहेंगी। कंप्यूटर, मीडिया आदि से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर सुलभ होने वाले हैं। अपने कार्यक्षेत्र में आपने जो नीतियां और योजनाएं बनाई हैं, उन पर पूरी मेहनत से अमल करें। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता और खुशियां बनी रहेंगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। ज्यादा तनाव व नकारात्मक विचारों की वजह से मनोबल में कमी महसूस करेंगे। सकारात्मक लोगों के सानिध्य में रहें तथा उत्तम साहित्य पढ़ें।

कन्या:
 अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। आज लंबित पड़े हुए किसी मुद्दे या काम को बड़ी कुशलता और शांति से निपटाने में सक्षम रहेंगे। युवाओं का इंटरव्यू में बेहतरीन प्रेजेंटेशन रहेगा। सोसायटी तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। हालांकि आप अपने मनोबल द्वारा ठीक करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी अपने नए सत्र की परीक्षा को लेकर शुरू से ही मेहनत बनाए रखें। वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान दें। नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में किए बदलाव के अच्छे नतीजे मिलेंगे। ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। पारिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी बन सकता है। प्रेमी युगल एक दूसरे के प्रति इमानदार रहें। स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या होने पर तुरंत इलाज लें। खांसी, जुकाम व गले से संबंधित कोई भी परेशानी रहेगी।

तुला:
 तुला राशि के लोग पिछले कुछ समय से जिस काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी अथवा पॉलिसी आदि में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक लोगों का आपके मार्गदर्शन पर अमल करना आपको कई परेशानियों से मुक्त करेगा। कुछ मामलों में बहुत अधिक सूझबूझ व सोच-विचार कर निर्णय लेने की जरूरत है। किसी भी समस्या को गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। जलन के भावना से कुछ लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र जैसी गतिविधि कर सकते हैं। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम करने से पहले ठीक से जानकारी हासिल कर लें। मशीनरी, कारखाने संबंधित बिजनेस में अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है। ऑफिशियल कामों में ओवरटाइम करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। कब्ज़, वायु विकार आदि जैसी समस्याएं परेशान करेंगी। अच्छी सेहत बनाने के लिए दिनचर्या तथा खान-पान संतुलित रखना होगा।

वृश्चिक:
 अपने कार्यों को मन मुताबिक तरीके से क्रियान्वित करने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपना विकास करना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। परिस्थितियों के अनुसार तुरंत फैसला लेने से आपके कार्य भी समय पर संपन्न होंगे। समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं तथा अपने गुस्से और जिद पर नियंत्रण रखें। भाई-बहनों के साथ किसी गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आएगी। किसी तरह के भी गैरकानूनी कार्य में रुचि लेना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बिजनेस में इनकम होती रहेगी। खर्चे भी ज्यादा होंगे। आपके लिए गए फैसले सकारात्मक रहेंगे। व्यावसायिक पार्टियों के साथ किसी मामले पर मतभेद होने की स्थिति बन रही है। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ किसी भी वाद-विवाद में ना पड़ें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें। इन संबंधों को सिर्फ दोस्ती तक ही सीमित रखें तो अच्छा है। मौसमी बीमारियों का संकेत मिल रहा है। इसलिए लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा स्वास्थ्य संबंधी नियमों का उचित पालन करें।

धनु:
 आज आपका कोई मतलब पूरा हो सकता है। किसी समस्या का भी निवारण होगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीताने से सुकून मिलेगा तथा व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। किसी की मदद करने के साथ-साथ अपने कार्यों पर भी ध्यान दें, वरना इससे आपके ही काम अधूरे रह जाएंगे। थोड़ा स्वार्थी बनना भी जरूरी है। दूसरों के मामले में बिन मांगे सलाह ना दें और ना ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। बिजनेस के कामों में सुधार होगा। अपनी कार्य प्रणाली को बेहतर बनाएं। नया एग्रीमेंट मिल सकता है, लेकिन उसकी शर्तों को पूरी तरह समझ लें। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कोई खुशखबरी हासिल करेंगे। परिवार जनों के साथ सुखद और खुशनुमा समय व्यतीत होगा। ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु योग और व्यायाम पर विशेष रूप से ध्यान दें।

मकर:
 दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भावनात्मक रूप से आप सक्षम और समर्थ महसूस करेंगे। साथ ही आत्म मनन तथा चिंतन करने से आपको बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव होगी। घर के रखरखाव और नवीनीकरण संबंधी भी गतिविधियां होंगी। पीठ पीछे कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं, परंतु इन बातों पर ध्यान ना दें और खुद को अपने कार्यों में व्यस्त रखें। वरना कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर कड़ी नजर रखें। समय के अनुसार अपने स्वभाव में भी परिवर्तन लाएं। व्यावसायिक मामलों में नया फैसला लेते समय दिक्कतें आएंगी। बेहतर होगा मौजूदा स्थिति पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। कमीशन संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती है। कोई व्यावसायिक यात्रा भी संभव है। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। मित्रों के साथ कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर भी संभव है। लव पार्टनर के साथ मुलाकात हो सकती है। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सचेत रहें। पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से इंफेक्शन हो सकता है।

कुंभ:
 धनदायक तथा प्रतिष्ठा दायक समय बना हुआ है। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, इनसे आपको बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत करने से आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। कोई भी निर्णय लेते समय ज्यादा सोच-विचार ना करें वरना उचित समय हाथ से निकल भी सकता है। किसी को भी पैसा उधार देते समय उसकी वापसी सुनिश्चित अवश्य करें या टाल ही दें, क्योंकि आप किसी के बहकावे में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। व्यवसाय की कार्यप्रणाली और गतिविधियों को किसी से भी शेयर ना करें। कार्यस्थल के ही किसी कर्मचारी द्वारा नुकसान होने की आशंका है। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखकर कार्य क्षेत्र में ही अपनी उपस्थिति रखें। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी, जो कि संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ाएगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य जल्दी प्रभावित होगा।

मीन:
 आप अपने अंदर गजब का आत्मविश्वास महसूस करेंगे तथा किसी भी परिस्थिति में अपने कार्य को पूरा करने की क्षमता रखेंगे। समाज तथा परिवार में मान-सम्मान तथा प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। किसी विशेष प्रयोजन को लेकर यात्रा संभव है। वक्त के अनुसार खुद में बदलाव करना जरूरी है। कई बार अपने उसूलों पर ज्यादा अडिग रहना भी नुकसान दें सकता है। अपने बजट का भी ध्यान रखें। किसी प्रकार की फिजूलखर्ची भी हो सकती है। कारोबार संबंधी कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। नई पार्टियों तथा नए लोगों से व्यवसायिक संबंध स्थापित करने से पहले पूरी जानकारी हासिल करना जरूरी है। नौकरी में सहकर्मी आपके विरुद्ध उच्च अधिकारियों के कान भर सकते हैं। घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में आप लकी रहेंगे। अनियमित खान-पान की वजह से कब्ज, वायु विकार आदि जैसी समस्या रह सकती है। संयमित दिनचर्या रखें।

Parvatanchal