शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

आज़ का राशिफल: मंगलवार, 30 जुलाई 2024

मेष:
पुरानी समस्या खत्म होने से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। इस समय कई प्रकार की लाभदायक और सुकून भरी परिस्थितियां बन रही हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद करना आपको खुशी देगा। सरल स्वभाव बनाकर रखें। वाद-विवाद में पड़ना आपकी मानहानि करवाएगा। किसी भी योजना पर कार्य करने से पहले उस पर उचित विचार विमर्श जरूर कर लें। गलत गतिविधि होने पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिवाद करें। अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को सीक्रेट रखें। आपके कामों का क्रेडिट कोई और ले सकता है। कर्मचारियों के बीच राजनीति का माहौल रहेगा। इस समय कार्यस्थल पर बहुत धैर्य रखने की जरूरत है।
परिवार वालों की उपलब्धि को लेकर उत्साह रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई रहेगी। वायु विकार और जोड़ों के दर्द सबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। बादी वाली तथा तली हुई चीजों का सेवन करने से बचें।
वृष:
पारिवारिक मामलों को सुलझाना चुनौतियों से भरी दिनचर्या रहेगी। आप दृढ़ निश्चय होकर उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावशाली बनाएगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से सुकून मिलेगा। कभी-कभी आत्म विश्वास में कमी तथा आलस की वजह से बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। अपनी नकारात्मक कमियों को दूर करके आप बेहतरीन रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में अपना समय नष्ट ना करें। दूरदराज के संपर्कों के माध्यम से आपको कोई बिजनेस में उपलब्धि मिल सकती है, इसलिए उनसे संबंधित जानकारी हासिल करें। ग्लैमर, कला, सौंदर्य प्रसाधन आदि से जुड़े व्यवसाय में मन मुताबिक उपलब्धि हासिल होगी। किसी गलतफहमी की वजह से घर के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना होना बहुत जरूरी है। एसिडिटी और छाती में जलन जैसी दिक्कत रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज उत्तम है।
मिथुन:
कोई परिवारिक मसला चल रहा है, तो आज हल हो जाएगा। इस समय कोई भी निर्णय दिमाग से लें। वरना भावनाओं में बहकर नुकसान कर सकते हैं। रुकी हुई पेमेंट आने से या कोई काम बनने से बहुत अधिक तनाव मुक्त महसूस करेंगे। समय अनुसार अपने अंदर परिवर्तन और मैच्योरिटी लाएं। कभी-कभी आपका गुस्सा व हस्तक्षेप पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है तथा दूसरों के मामलों में ज्यादा रुचि ना लें। कोई व्यक्तिगत समस्या भी परेशान करेगी। मौजूदा काम पूरे करें। भविष्य की योजनाएं स्थगित रखें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को करने में पार्टनर या सहयोगी की हेल्प मिलेगी। सरकारी नौकरी में किसी क्लाइंट की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। विपरीत लिंगी मित्रों से मर्यादित दूरी रखें, क्योंकि इसका असर घर की सुख-शांति पर भी पड़ेगा। तनाव और नकारात्मक विचारों को ना पनपने दें, क्योंकि इस वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होने वाला है।
कर्क:
कोई मनचाहा कार्य बनेगा। आपके विचारों से लोग सहमत रहेंगे, जिससे गतिविधियां और अधिक व्यवस्थित हो जाएंगी। कुछ समय आत्म मनन में भी जरूर व्यतीत करें, इससे आप और अधिक बेहतर तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। कभी-कभी अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है, इसकी वजह से आपके बनते कार्यों में भी विघ्न पड़ेगा। अपने व्यक्तिगत गतिविधियों की वजह से पारिवारिक मामलों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। रुपए-पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। व्यावसायिक मामलों में फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी रखें, जरा सी चूक होने से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि अन्य व्यवसायियों की बजाय आपका व्यवसाय बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ दिक्कतें सहनी पड़ेगी। कोई वाद-विवाद की स्थिति बनने पर वैवाहिक मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। अनियमित दिनचर्या के वजह से पाचन सिस्टम कुछ कमजोर रहेगा। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।
सिंह:
बाहरी संपर्क और अधिक मजबूत करें, आपके लिए कुछ लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण हो रहा है। लोग आपकी कार्य प्रणाली और व्यवहार से प्रभावित भी होंगे। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी कार्यों में भी समय अच्छा व्यतीत होगा। इस समय वाहन से संबंधित कोई लोन लेने की योजना बन रही है, तो पहले उस पर भली-भांति विचार अवश्य कर लें। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक है। अपनी उपलब्धियों का दिखावा ना करें। नई गतिविधियों पर ही फोकस रहें, क्योंकि व्यावसायिक गतिविधियां अभी यथावत ही रहेंगी। साथ ही मार्केट में स्थितियां भी सामान्य ही रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने कामों पर ध्यान देने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों में छोटी सी बात को लेकर खटास आ सकती है। कोई चोट या दुर्घटना जैसे योग बन रहे हैं। जोखिम वाले कार्यों में रुचि ना लें।
कन्या:
परिस्थितियों में अनुकूलता रहेगी। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो जाने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर और एकाग्र चित्त रहेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस लेने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। कोई प्रतिकूल परिस्थिति बने तो घबराने की वजह समाधान ढूंढने की कोशिश करें। कभी-कभी आपका शक और वहम करने जैसा स्वभाव आपके लिए ही कुछ परेशानी खड़ी कर सकता है। इन आदतों पर काबू पाए। मशीनरी और कारखाने से संबंधित व्यवसाय लाभदायक स्थिति में रहेंगे। अधिकारी और सम्मानित लोगों से संबंध बनाकर रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। उनकी मदद से बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। फाइनेंस संबंधी कार्यों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। परिवार वालों के साथ मिलजुल कर कुछ समय व्यतीत करना पारिवारिक वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। इस समय अपने साथ-साथ पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
तुला:
कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उसकी उचित रूपरेखा बनाएं। इससे आप सुचारू रूप से अंजाम दे पाएंगे। दूसरों की गलतियों को माफ करना तथा रिश्तों को सहज बनाकर रखने में आपकी दरियादिली रहेगी। आपका परिवार तथा समाज में वर्चस्व बना रहेगा। रुपए-पैसे संबंधी उधारी का लेनदेन बिल्कुल भी ना करें। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों में ना आएं और अपने विवेक और कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। जल्दी ही गुस्से और आवेश में आ जाना आपके कार्यों को प्रभावित कर सकता है। पुरानी प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री संबंधित बिजनेस में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। किसी के साथ पार्टनरशिप की योजना बनाने से पहले अच्छी तरह विचार-विमर्श कर लें। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस का माहौल खुशनुमा और तनाव मुक्त रहेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल का अभाव रहने से घर की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों में रुचि बिल्कुल भी ना लें। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
वृश्चिक:
कहीं पैसा दिया हुआ है तो उसे वापस पाने की कोशिश करें। ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। फाइनेंस से संबंधित कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपका बहुत अधिक सोच-समझकर निर्णय लेना आपकी गतिविधियों को व्यवस्थित रखेगा। नजदीकी मित्रों अथवा रिश्तेदारों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहें। पीठ पीछे आपके खिलाफ कुछ गतिविधियां हो सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि अभी बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। कार्यक्षेत्र की व्यवस्था उचित बनाए रखने में अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। स्टाफ के सहयोग से आपके कार्य बनते रहेंगे। प्रतिस्पर्धा रहेगी। किसी कर्मचारियों का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी निकटता आएगी। घर के किसी सदस्य की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चल रही है, तो लापरवाही में ना लें और तुरंत इलाज करवाएं।
धनु:
आज आपके कई तरह के कार्य संपन्न होने वाले हैं। इसलिए अपने बारे में सोचें और अपने लिए ही काम करें। इस समय कोई भी सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा। धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। कोई पुरानी जायदाद संबंधित समस्या उठ सकती है। परंतु तनाव लेने की बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें। नजदीकी रिश्तों में भी स्वार्थ की भावना नजर आएगी। व्यावसायिक योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें, वे सकारात्मक साबित होंगी। कार्य प्रणाली में भी सुधार आएगा तथा अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से होते भी जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को विशेष अधिकार मिल सकते हैं। विवाहित संबंधों में माधुर्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि जैसी वंशानुगत परेशानी है, तो लापरवाही ना करें और उचित जांच करवाएं।
मकर:
आज अचानक की आपका कोई विशेष प्रयोजन हल हो सकता है। सामाजिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा। कुछ धनदायक स्थितियां भी बनेंगी। घर के बदलाव संबंधी भी कोई योजना बन सकती है। भाइयों के साथ संबंधों को खराब होने से बचाएं। कभी-कभी मनमर्जी और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा खा सकते हैं। अपनी उर्जा को सकारात्मक रूप में उपयोग करने से आपके कई कार्य सुचारू रूप से व्यवस्थित होंगे। पब्लिक रिलेशन आपके लिए बिजनेस के नए सोर्स बना सकते हैं, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से कॉन्टैक्ट बनाए रखें। रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। सरकारी नौकरी में अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग परिवार में उचित व्यवस्था बनाकर रखेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। तनावजनक परिस्थितियों से दूर रहें। किसी भी तरह का रिस्क ना लें तथा वाहन का प्रयोग भी सावधानी से करें।
कुंभ:
आज परिवार संबंधी किसी गंभीर विषय पर वार्तालाप और चर्चा रहेगी। इस चर्चा में आपके द्वारा रखा गया मजबूत पक्ष आपके मान-सम्मान को भी बढ़ाएगा। रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। किसी भी नए माहौल में अपना कॉन्फिडेंस गिरने ना दें और संतुलित बने रहें। कहीं निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो फिलहाल टाल दें। नुकसान हो सकता है। भाइयों के साथ चल रहे किसी संपत्ति या बंटवारे संबंधी विवाद को किसी की मध्यस्थता से हल करें। रियल स्टेट से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा समय है। फायदेमंद डील हो सकती है। जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी से काम करने की जरूरत है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा और समय पर आप अपना टारगेट भी हासिल कर लेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। नजदीकी व्यक्तियों के साथ कोई मेल मिलाप जैसा प्रोग्राम भी बन सकता है। गला खराब होने की वजह से बुखार जैसी फीलिंग रहेगी। लापरवाही ना करें। देसी चीजों का इलाज उचित रहेगा।
मीन:
आज आपको अपने किसी विशेष कार्य को लेकर सफलता मिलने वाली है, जिसकी वजह से मन खुश मिजाज रहेगा। नवीन कार्यों की योजनाएं बनेंगी। अपनी किसी योजना को कार्य रूप देने के लिए संपर्क सूत्रों का सहयोग भी मिलेगा। अपना मनोबल मजबूत रखें, कोई अशुभ समाचार मिलने की वजह से मन व्यथित रहेगा। बिना समझे किसी भी नए कार्य को आरंभ ना करें। इस समय आर्थिक स्थिति को लेकर समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। कारोबारी गतिविधियों में गति आएगी। कर्मचारियों के सहयोग से आपके काम बन जाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को प्रमोशन आदि की सूचना प्राप्त होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। युवा वर्ग को मन मुताबिक कोई मित्र मिलने से खुशी महसूस होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु अपने विचारों को पॉजिटिव बनाकर रखना अति आवश्यक है। क्योंकि नकारात्मकता आपके ऊपर हावी हो रही है।