एहतियात:  कांवड़ियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए दिल्ली- देहरादून हाईवे दो अगस्त तक रहेगा बंद

एहतियात:  कांवड़ियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए दिल्ली- देहरादून हाईवे दो अगस्त तक रहेगा बंद
Spread the love

 

हरिद्वार। उत्तराखंड में इस समय कांवड़ मेले की धूम है। सड़कों पर वाहनों पर डीजे बजाते और पैदल चलते कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली- देहरादून हाईवे को आने वाले 2 अगस्त तक के लिये बंद कर दिया गया है। कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली-देहरादून हाईवे बंद कर दिया है। हाईवे पर दोनों ओर के रास्ते कांवड़ियों के लिये आरक्षित रहेंगे। 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद यूपी और उत्तराखंड की सरकारों ने अलग-अलग डायवर्जन प्लान लागू किये हैं। ऐसे में अब दिल्ली- देहरादून हाईवे आज यानी सोमवार से लेकर 2 अगस्त तक के लिये बंद कर दिया है। कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय स्तर पर डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया था और मध्यम वाहनों पर 25 जुलाई से प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Parvatanchal