दुखद: गलत दिशा से आ रही कार से भिड़ गई बुलेट मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

दुखद: गलत दिशा से आ रही कार से भिड़ गई बुलेट मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Spread the love

 

नैनीताल। जिले के रामनगर में सड़क हादसे में बुलेट सवार एक युवक की जान चली गई। जबकि, दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा शिवलालपुर चुंगी के पास हुआ। जहां बुलेट बाइक एक कार से टकरा गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात रामनगर-काशीपुर मार्ग पर शिवलालपुर चुंगी में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कार और बुलेट की भिड़ंत हो गई, जिसमें बुलेट सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें घायल बाइक सवार एक युवक की जान चली गई है, जबकि, दूसरे घायल युवक का अभी इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि विनोद मेहरा, निवासी पीरूमदारा अपने दोस्त कौशिक बनोला, निवासी बसई के साथ बुलेट पर सवार होकर किसी काम से रामनगर आ रहे थे, तभी रिलायंस पेट्रोल पंप के पास उनकी बुलेट सीधे कार से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार रॉंग साइड से आ रही थी। इस हादसे में घायल दोनों बाइक सवार युवकों को सरकारी अस्पताल रामनगर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि काशीपुर के एक निजी अस्पताल में विनोद मेहरा की मौत हो गई, जबकि, घायल कौशिक बनोला का उपचार चल रहा है।

Parvatanchal