बड़ी खबर: दो मोटरसाइकिलों की हो गई आमने-सामने की भिड़ंत, तीन की मौके पर ही मौत

बड़ी खबर: दो मोटरसाइकिलों की हो गई आमने-सामने की भिड़ंत, तीन की मौके पर ही मौत
Spread the love

 

उपचार के दौरान चौथे युवक ने भी तोड़ा दम

रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में दो गई बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नगला इमरती गांव स्थित बाईपास के समीप दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में हादसे में हरियाणा के अमृतसर के गांधीनगर निवासी 27 वर्षीय सागर पुत्र सुभाष, विशाल पुत्र गोपाल, निवासी ग्राम पिंजरा हरियाणा व विजेंद्र पुत्र जयपाल, निवासी ग्राम बेलड़ा, रुड़की की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमरेश चौधरी पुत्र बलवंत सिंह, निवासी ग्राम बेलड़ा गंभीर अवस्था में रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुुुुलिस ने सभी मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा है।

Parvatanchal