जानलेवा चूक: परियोजना कर्मचारी की कंरट लगने से मौत, कूलर पर कपड़े डालते वक्त हुआ हादसा

जानलेवा चूक: परियोजना कर्मचारी की कंरट लगने से मौत, कूलर पर कपड़े डालते वक्त हुआ हादसा
Spread the love

 

देहरादून। ऋषिकेश स्थित गंगा परियोजना संस्थान में कार्यरत कर्मचारी आज सुबह करंट लगने से बेहोश हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, खारा स्रोत के पास बने गंगा परियोजना संस्थान पंप में कार्यरत कर्मचारी की करंट लगने से आज सुबह मौत हो गई। घटना लगभग 7 बजे सुबह की बतायी जा रही है। जब कर्मचारी कूलर के ऊपर कपड़ा फैलाने गया था तभी अचानक कूलर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर कोई भी मौके पर मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद जब दूसरा कर्मचारी ड्यूटी पर आया। तभी वह उक्त कर्मचारी को बेहोशी की हालत में देख घबरा गया और उसने शोर मचाया। आनन फानन में कर्मचारी को राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में आए उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक का नाम विपिन (उम्र 28 वर्ष) बताया जा रहा है जिसके 5 भाई व 2 बहनें हैं।

Parvatanchal