शिकंजा: नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

शिकंजा: नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

काशीपुर।  किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को आईटीआई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव मुकुंदपुर निवासी बादल पुत्र स्व. महेंद्र ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी बादल को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट केस दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसआई सुप्रिया नेगी व कांस्टेबल जितेंद्र सिंह नेगी शामिल थे।

Parvatanchal