शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: सोमवार, 22 जुलाई 2024

मेष:
प्रॉपर्टी संबंधित कोई अहम काम आज संपन्न हो सकता है। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें। इससे आप मानसिक सुकून महसूस करेंगे। निकट संबंधियों से मेल मिलाप होगा और उपहारों का भी आदान-प्रदान रहेगा।
माता-पिता का मान-सम्मान बनाकर रखें। उनके मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करें। अगर लोन लेने का विचार है, तो आज आपकी समस्या हल हो सकती हैं। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना जरूरी है। बिजनेस के कामों में समय पर बदलाव करने की जरुरत है। कार्यस्थल पर किसी तरह की चोरी होने की आशंका है। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को फायदा होगा। ऑफिशियल यात्रा का विचार बन सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। संयम रखना जरूरी है। स्वस्थ और प्रफुल्लित बने रहने के लिए मेडिटेशन जरूर करें। इससे तनाव, डिप्रेशन जैसी स्थिति से राहत मिलेगी।

 

वृष:
कहीं पैसा फंसा है, तो कोशिश करने पर वसूल हो सकता है। पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी और आप रिलैक्स होकर व्यक्तिगत कार्यों में ध्यान दे पाएंगे। कुछ नई योजनाएं बनेंगी, जो कि भविष्य में सकारात्मक रहेंगी। किसी भी तरह का रिस्क लेने अथवा वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि इस समय परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी बन रही हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में भी ना पड़ें। खानपान संबंधी बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा। नया काम शुरू करने की योजना बनेगी। व्यवस्था बनाए रखने में खर्चा ज्यादा हो सकता है। सहयोगियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। परिवारजनों तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको तनाव मुक्त बनाकर रखेगा। प्रेम संबंध जल्दी ही विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं। पेट खराब होने की वजह से भूख ना लगना और अपच जैसी समस्याएं रहेंगी। संयमित दिनचर्या रखना आवश्यक है।

 

मिथुन:
अपनी क्षमता को और अधिक निखारें और व्यवस्थित रहें, इससे लोगों के बीच में आपकी उत्तम छवि बनेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विद्यार्थीगण अपने अध्ययन पर पूरी तरह का एकाग्रचित रहेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का प्रोग्राम बनेगा। समय की कीमत को पहचानें। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। कोई मित्र स्वार्थ की भावना से आपके साथ संबंध खराब कर सकता है, इसलिए किसी पर अधिक विश्वास ना करें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी गतिविधियों में फायदा होगा। कार्यप्रणाली की वजह से आपको अच्छे ऑर्डर मिलेंगे। नौकरी में इस समय अपने टारगेट हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें। वैवाहिक संबंधों में प्रेम व माधुर्य बना रहेगा। परिवार के साथ कुछ खुशनुमा समय व्यतीत करना संबंधों को और अधिक मजबूत बनाएगा। वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से सावधानी रखना उचित रहेगा। आयुर्वेदिक चीजों का उचित मात्रा में सेवन करें।

 

कर्क:
रोजमर्रा की दिनचर्या में आज कुछ बदलाव आएगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने संबंधी योजना है, तो आज उसे कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। आप अपने व्यक्तित्व और व्यवहार को निखारने के लिए कुछ खास नियम भी बनाएंगे। विदेश जाने के लिए कोई गतिविधि शुरू हो सकती है। व्यर्थ की मौज-मस्ती की वजह से आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं। किसी भी असमंजस की स्थिति में कोई निर्णय लेते समय परिवार जनों की सलाह अवश्य लें तथा स्वभाव में सहजता बनाए रखें। अपनी सामर्थ्य के अनुसार ही किसी से कोई वादा करें। आज दिनभर कारोबार में थकान और व्यस्तता रहेगी। मनचाहे नतीजे भी मिलेंगे। प्रॉपर्टी का काम करने वालों की फायदेमंद डील हो सकती है। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ संबंधों में कटुता ना आने दें। मित्रों से मुलाकात होगी और मधुर यादें ताजा होंगी। घर का वातावरण अनुशासित और व्यवस्थित रहेगा। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है। स्वस्थ रहने के लिए संयमित दिनचर्या रखें तथा योगा और मेडिटेशन को भी दिनचर्या में शामिल करें।

 

सिंह:
बेहतरीन समय है। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर प्रयासों और कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। इमोशनल होने की वजह से आप की कोई योजना गलत साबित हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा, कि कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उस पर पुनर्विचार अवश्य कर लें। बिना सोचे-समझे दूसरों पर विश्वास करना उचित नहीं है। व्यापारिक मामलों में कुछ मध्यम स्थिति रह सकती है। आपका जमकर मेहनत करना जल्दी ही आपकी व्यावसायिक गतिविधियों को मजबूत बना देगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की देने वाली ऑफिशियल यात्रा हो सकती है। दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंध में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिसका असर आपकी सुख-शांति पर भी पड़ेगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने के लिए व्यायाम, योगा आदि को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।

 

कन्या:
व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपनी रुचि के कार्यों के लिए भी जरूर निकालें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा। फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं का हल मिलने से राहत मिलेगी। खुद पर अतिरिक्त कार्यभार ना लें तथा जल्दी सफलता हासिल करने की चाह में किसी भी गलत रास्ते का प्रयोग ना करें तथा धैर्य बनाकर अपने कार्यों को संपन्न करते चलें। घर में कोई छोटी सी बात को लेकर बड़ा इशू बन सकता है। मौजूदा बिजनेस में कुछ नया करने की कोई योजना बन रही है, तो उस पर एक बार फिर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। मार्केटिंग के काम से संबंधित कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है। आज व्यवसाय से संबंधित कोई भी यात्रा ना करें। जीवनसाथी का सहयोग तथा सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात की वजह से दूरियां आ सकती हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं तथा किसी भी तरह का रिस्क ना लें। गिरने या चोट लगने की स्थिति बन रही है।

 

तुला:
प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने में फायदा मिल सकता है। आध्यात्म तथा ज्योतिष जैसे विषयों को जानने के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा और आपको उत्तम जानकारी भी हासिल होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में भी आप प्रयासरत रहेंगे। किसी निकट संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है तथा अशुभ ख्याल मन में आएंगे। अपनी मनोस्थिति पर काबू रखें। कुछ खर्चे ऐसे आएंगे, जिन पर कंट्रोल करना भी मुश्किल होगा। विवादित मामलों से दूर रहें। आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। आर्थिक मामलों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। परिवार जनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा कि आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकालें। प्रेम संबंध सुखमय रहेंगे। किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। जांच संबंधी रिपोर्ट्स आदि ठीक आने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

 

वृश्चिक:
संतान की तरफ से चल रही कोई चिंता दूर होगी और आप तनावमुक्त होकर अपनी योग्यता अनुसार कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो कि आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे। परिवार को लेकर कुछ खास योजनाएं भी बनेंगी। ध्यान रखें, लापरवाही और आलस की वजह से कार्यों में विलंब हो सकता है। अपने स्वभाव में समय अनुसार बदलाव लाना जरूरी है। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए धैर्य और समर्पण की भावना होना जरूरी है। आपके अथक प्रयासों से व्यवसाय में विशेष सुधार आएगा तथा नए कार्य से संबंधित कोई योजना क्रियान्वित के लिए भी समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। साथ में तरक्की भी संभव है। घर परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी घर में खुशहाली भरा वातावरण व्याप्त रखेगी। साथ ही प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। कब्ज और गैस की समस्या परेशान करेगी। आयुर्वेदिक देसी इलाज उचित रहेगा। तथा पोल्यूशन आदि से अपना बचाव रखें।

 

धनु:
ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। सिर्फ योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित करने की जरूरत है। पारिवारिक लिए गए फैसले सकारात्मक रहेंगे। उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। गुस्से और आवेश में परिस्थितियां विपरीत भी हो सकती हैं, इसलिए धैर्य और शांति से समाधान निकालने का प्रयास करें। नकारात्मक प्रवृत्तियों की तरफ अपना ध्यान केंद्रित ना रखें। इसके लिए ज्ञानवर्द्धक तथा उत्तम साहित्य पढ़ने में अपना समय लगाएं। मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित व्यवसाय में कुछ नई उपलब्धियां मिलेंगी। किसी प्रोजेक्ट पर पैसा खर्च होगा, परंतु उसके परिणाम भी बेहतर मिलेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है। घर की छोटी-मोटी बातों को आपसी सामंजस्य से सुलझाने से अच्छी व्यवस्था बनी रहेगी। युवाओं के प्रेम संबंध में नज़दीकियां आएंगी। अपनी दिनचर्या आहार संतुलित रखें। यह आदत आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी। योगा, मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

 

मकर:
आप अपनी सूझबूझ से किसी भी कार्य को पूरा करने की क्षमता रखेंगे, सिर्फ योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देने की जरूरत है। संतान की चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से मन में सुकून रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान व आदर बनाए रखें। किसी करीबी रिश्तेदार अथवा मित्र की वजह से आपको कोई दिक्कत हो सकती है। अफवाह पर बिल्कुल ध्यान ना दें। सिर्फ अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। युवा लोग अपनी किसी योजना को साकार करने में दिक्कत महसूस करेंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। कुछ नए अनुबंध मिलेंगे। सौंदर्य उत्पादों से जुड़े कारोबार में भी सुधार होगा। किसी सहयोगी से चल रहा पुराना मतभेद दूर करने का बेहतर समय है। मित्रों तथा नजदीकी संबंधियों के साथ मिलना-जुलना सबको खुशी प्रदान करेगा और आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूरी रखें। वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी दिनचर्या पूरी तरह व्यवस्थित रखना जरूरी है। कोई भी समस्या होने पर तुरंत जांच करवाएं।

 

कुंभ:
परिवारजनों तथा रिश्तेदारों के साथ आपसी विचारों का आदान-प्रदान घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। किसी विशेष मुद्दे पर भी विचार विमर्श हो सकता है। युवाओं को किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सानिध्य में अपनी समस्या का हल मिल जाएगा। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी परंतु तनाव लेने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना ज्यादा उचित रहेगा। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर बिना सोचे-समझे विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। फालतू के कार्यों में खर्चों की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय खुद ही लेने की कोशिश करें, क्योंकि किसी कर्मचारी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। अपनी देखरेख में ही ऑर्डर तैयार करवाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों का ऑफिस के अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नज़दीकियां बढ़ेंगी। आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव रहेगा। जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मेडिटेशन में भी कुछ समय व्यतीत करें।

 

मीन:
संतान की किसी उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। कोई पारिवारिक मसला भी हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांति बना रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। किसी पड़ोसी के साथ कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। आज कई मामलों में धीरज और धैर्य भी रखना जरूरी है। बातचीत के दौरान उचित शब्दों का ही प्रयोग करें। यह भी ध्यान रखें कि गुस्से व जल्दबाजी की वजह से कुछ काम बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय में गतिविधियां कुछ मन्द रहेंगी। समय अनुसार कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन आना जरूरी है। एडवरटाइजिंग पर ध्यान दें तथा पब्लिक रिलेशन तथा संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। सरकारी नौकरी में आपकी कार्यप्रणाली सराहनीय रहेगी। किसी भी पारिवारिक समस्या का ठंडे दिमाग तथा वापसी सूझबूझ से हल निकालें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। इस समय कमर दर्द तथा पेट से संबंधित समस्या सकती है। बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।

 

Parvatanchal