एक्शन: खोह नदी में अवैध खनन फिर शुरू, पुलिस ने की ट्रैक्टर ट्राली सीज
राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। ग्रासटनगंज स्थित हेलीपैड के समीप खोह नदी में एक फिर से अवैध खनन शुरु हो गया है। कोतवाली पुलिस की सख्ती के बावजूद पूर्वी खोह नदी में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। चर्चा है कि एक पार्षद पुत्र द्वारा खोह नदी में अवैध खनन कराया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस द्वारा आज तड़के अवैध खनन से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को चीता पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। कोतवाली प्रभारी श्रीवास्तव के अनुसार ट्रेक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

