संवेदना: सड़क हादसे में घायल महिला कांस्टेबल का हाल जानने पहुंचे एसएसपी अजय सिंह

संवेदना: सड़क हादसे में घायल महिला कांस्टेबल का हाल जानने पहुंचे एसएसपी अजय सिंह
Spread the love

 

देहरादून। सड़क दुघर्टना में घायल महिला कांस्टेबल का हाल जानने के लिए एसएसपी अजय सिंह अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से भी जानकारी ली।शनिवार को एसएसपी अजय सिंह द्वारा कनिष्क अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल महिला आरक्षी शकुंतला का हाल जाना। डाक्टरों से घायल महिला आरक्षी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये। घायल महिला कांस्टेबल व उनके परिजनों से मुलाकात कर बेहतर उपचार के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। आज नेहरू कालोनी क्षेत्रान्तर्गत अजबपुर फ्लाई ओवर में हुई सड़क दुघर्टना में घायल महिला आरक्षी को उपचार हेतु कनिष्क हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा कनिष्क अस्पताल में जाकर महिला आरक्षी का उपचार कर रहे डाक्टरों से वार्ता कर उनसे उसके स्वास्थ के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी, साथ ही उसे बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराये जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा घायल महिला आरक्षी शकुंतला से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें व उनके परिजनों को बेहतर उपचार के लिये हर सम्भव सहायता प्रदान किये जाने का भरोसा दिलाया।

Parvatanchal