ऋषिकेश  में बढ़ती चुनावी तपिश के बीच ‘आप’  ने गठित की युवा मोर्चा की टीम

ऋषिकेश  में बढ़ती चुनावी तपिश के बीच ‘आप’  ने गठित की युवा मोर्चा की टीम
Spread the love

सत्येंद्र सिंह चौहान

ऋषिकेश। 11 जनवरी। ऋषिकेश विधानसभा के चुनावी महासंग्राम में आम आदमी पार्टी ने युवा मोर्चा की टीम गठित कर दी है। पार्टी के हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बीच सन्दीप कुमार शर्मा को युवा मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया जबकि महामंत्री का दायित्व साहिल को सौंपा गया है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष,दिनेश गुप्ता ,राजेंद्र चौहान उपाध्यक्ष बनाए गये हैं। सोशल मीडिया प्रभारी  के रूप में ऋषभ मोर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस अवसर पर तमाम नवमनोनीत पद्दाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए ऋषिकेश विधानसभा प्रत्याशी डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि इस चुनाव में मातृशक्ति के साथ युवाओं की निर्णायक भूमिका रहेगीउन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में उत्तराखंड के यूथ में निराशा आई है, उनका विश्वास टूटा है। हमारी यूथ विंग उनमे एक नई उम्मीद पैदा करेगी।उन्होंने कहा उत्तराखंड में भ्रष्टाचार शुरू से ही बेकाबू रहा है।नेता-अधिकारी-ठेकेदारों की सांठगांठ होने की वजह से प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और जो पैसा जनता के हित में खर्च होना चाहिए उसका एक बड़ा हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता रहा है। आप की सरकार बनते ही इस पर नकैल कस जनता की सहूलियतों पर सरकारी खजाना खर्च किया जायेगा।

इस दौरान संगठन मंत्री दिनेश असवाल,दिनेश कुलियाल,चंद्रमोहन भट्ट,सुनील सेमवाल,सुनील वर्मा,अर्जुन शर्मा,सरदार निर्मल सिंह,सीता पयाल,उषा बुडाकोटी,सुषमा राणा पुष्पा पांडेय,सुनीता चौहान,प्रभात झा,विक्रांत भारद्वाज,पंकज गुसाईं उपस्थित थे।

Parvatanchal