शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: गुरुवार, 27  जून 2024

मेष:
 आपके सहयोगात्मक व्यवहार से समाज में मान-सम्मान रहेगा। छोटों की गलतियों को माफ करते चलें। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन पर अमल करें। किसी भी योजना की उचित रूपरेखा बनाएं। सफलता मिलेगी। घर की अवस्था को उचित बनाए रखने के लिए आप कठोर फैसले लेते हैं, जिसकी वजह से घर में तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से हटकर मौजमस्ती में रहेगा। कार्यक्षेत्र में अंदरूनी व्यवस्था संबंधी बदलाव करने की सोच रहे हैं, वो आने वाले दिनों में अच्छे साबित होंगे। पार्टनरशिप संबंधी मामलों में तालमेल बैठाने में दिक्कतें रहेंगी। ऑफिस का माहौल तनाव मुक्त रहेगा। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे। तनाव से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। गैस और कब्ज की दिक्कत से राहत के लिए खानपान संतुलित रखें।

वृष:
 थोड़ा समय मन मुताबिक अपनी दिलचस्पी वाले कामों में बिताने से खुशी महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना चल रही है, उस पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। संतान की समस्या सुलझाने में आप मदद करेंगे। नजदीकी रिश्तेदार से विवाद की स्थिति बने, तो खुद को संतुलित रखें। दिनचर्या और काम करने के तरीको में बदलाव करना जरूरी है। आपके गुस्से में आने से बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। बेहतरीन परिस्थिति बनी हुई है। किसी व्यवसाय में साझेदारी की योजना बन रही है तो उस पर तुरंत अमल करना लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। काम ज्यादा होने से नौकरीपेशा लोग परेशान हो सकते हैं। अपोजिट जेंडर वाले दोस्त से मिलकर पुरानी यादें ताजा होंगी। आप खुश रहेंगे। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। नसों में खिंचाव और दर्द हो सकता है। योग और व्यायाम पर ध्यान देना जरूरी है।

मिथुन:
 किसी खास रिश्तेदार की समस्या सुलझाने में आप सफल होंगे। कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो वसूली के लिए कोशिश करें। सफलता मिल सकती है। धार्मिक संस्था के लिए आपका योगदान रहेगा। आंख बंदकर के दूसरों पर भरोसा करना आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। युवा लोग खासतौर से रूप से इस बात का ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। लेनदेन संबंधी मामलों में लापरवाही ना करें। बिजनेस के कामों में ज्यादा प्रचार-प्रसार की जरूरत है। इससे कामकाज में तेजी आएगी। नए संपर्क स्थापित होंगे। फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी समझौता न करें। ऑफिस में कार्यप्रणाली अच्छी रहेगी। शादीशुदा लोगों के बीच तालमेल बना रहेगा। रिश्तों में भी मिठास रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। मौजूदा मौसम से खुद को बचाएं। बदनदर्द और खांसी, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी।

कर्क:
 रुका हुआ सरकारी मामला सुलझ सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ाएं। समाज और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। भाइयों के साथ चल रहा विवाद खत्म होगा। संबंध दोबारा ठीक हो जाएंगे। घर में छोटी सी बात को लेकर मुद्दा बन सकता है। बाहरी इंसान का दखल अपने परिवार में होने दें। योजनाएं बनाने के साथ उन पर काम भी करते चलें। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग खासतौर से सावधान रहें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट और मीडिया संबंधित बिजनेस में उपलब्धि मिलेगी। कला और रचनात्मक कामों से संबंधित लोगों को नया एग्रीमेंट मिल सकता है। पति-पत्नी में तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। अपच और गैस की समस्या बढ़ेगी। मेडिटेशन करें। थोड़ा समय प्रकृति के साथ बीताएं।

सिंह:
 प्रॉपर्टी संबंधी मसला चल रहा है, तो समाधान मिलने की उम्मीद है। अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा। जिससे विचारों में सकारात्मकता आएगी। युवाओं को प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। ऊर्जावान और कर्म प्रधान रहें। किसी से भी मदद की उम्मीद न रखें। कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करें। अपनी गतिविधियों को सीक्रेट रखें। बहुत ध्यान से समय बीताएं। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। साझेदारी के बिजनेस में भी संभलकर रहें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। घर का माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में समय खराब न करें। मौजूदा माहौल के प्रतिकूल प्रभाव से खुद को बचाएं। थोड़ी सी सावधानी आपको सेहतमंद रखेगी।

कन्या:
 नई गतिविधियों पर आपका ध्यान रहेगा। जरूरतमंद की मदद करने से खुशी मिलेगी। कोई कानूनी या सरकारी रुका काम है तो आज सुलझ सकता है। पड़ोसियों से विवाद होता है, तो उससे बचने की कोशिश करें। फालतू खर्चो से बचें, वाहन या घर की देखभाल संबंधी कामों में खर्चा बढ़ेगा। महत्वपूर्ण चीजें या कागज बहुत संभालकर रखें। बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण फैसले लेते समय किसी खास इंसान से विचार-विमर्श जरूर करें। नुकसान होने जैसी स्थिति बनी हुई है। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है। घर-परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। थोड़ा समय परिवार के साथ लंबी ड्राइव पर जाने या डिनर के लिए भी निकालें। एलर्जी या मौसमी बीमारी के संकेत मिल रहे हैं। भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से पहले अपनी सुरक्षा रखें।

तुला:
 आज ज्यादातर समय परिवार की सुख-सुविधा की चीजें खरीदने में बीतेगा। किसी नजदीकी संबंधी की समस्या सुलझाने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। इससे आपकी इमेज और पर्सनैलिटी में निखार आएगा। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। न ही उनकी बातों में आएं, वरना आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को समझें और उन्हें सुलझाने की कोशिश करें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। कहीं भी आने-जाने से आज बचें। बिजनेस में नई योजना या नया काम कामयाब नहीं हो पाएगा। मौजूद स्थिति पर ही ध्यान दें। लोन, बीमा और शेयर्स से जुड़े बिजनेस में फायदा मिलेगा। ऑफिस में साथी से फालतू बहसबाजी न करें। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी काम होने से लोग खुशी और आनंद महसूस करेंगे। प्रेम प्रसंग में भी मधुरता रहेगी। सिर में भारीपन और बुखार जैसी समस्या रहेगी। संयमित दिनचर्या रखनी जरूरी है।

वृश्चिक:
 आप जिस काम के लिए मेहनत कर रहे हैं, वो आपके लिए सकारात्मक और फायदेमंद होगा। प्रॉपर्टी लेनदेन के कामों में फायदेमंद डील हो सकती है, इसलिए इन कामों में ध्यान दें। सोच-समझकर निवेश करें। लोगों से बातचीत करते समय सावधान रहें। गलतफहमियों से संबंधों में खटास आ सकती है। बच्चों की समस्याओं के समाधान के लिए आपका सहयोग जरूरी है।
 बिजनेस के महत्वपूर्ण फैसले लेने में परेशानी होगी, इसलिए पहले जैसी स्थिति पर ही अपना ध्यान रखें। काम ज्यादा होने से सरकारी नौकरीपेशा लोगों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है। घर में सुखद और अनुशासन वाला माहौल रहेगा। काफी समय बाद रिश्तेदारों से मुलाकात खुशी देगी। एलर्जी या खून संबंधी कोई समस्या होने की आशंका है। लापरवाही न करें। जांच जरूर करवाएं।

धनु:
 खुद जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी खास काम को लेकर दौड़-धूप रहेगी। सफलता मिलने से थकान महसूस नहीं होगी। नई जानकारियां हासिल होंगी। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में अपने मनोभावों पर काबू रखें। अपनी प्रतिभा को पहचानें और सकारात्मक दिशा में लगाएं। आलस्य को खुद पर हावी न होने दें। लेनदेन में सावधानी रखें। बिजनेस को गति देने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। योजनाओं पर काम करने की कोशिश करें। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। ऑफिस में दूसरों की बातों में न आकर अपने काम पर ही ध्यान दें। जीवनसाथी और परिवार वालों की मदद से आपका मनोबल बढ़ेगा। प्रेम संबंध को शादी में बदलने की योजनाएं बनाएं। मौसमी परेशानियों की शिकायत रहेगी। सिरदर्द और थकान भी हो सकती है।

मकर:
 अपनी जिम्मेदारियां आप अच्छे से निभा लेंगे। काबिलियत की तारीफ होगी। निजी या प्रॉपर्टी से जुड़ा रुका मामला सहमति से सुलझ सकता है। जिसकी वजह से आपको बहुत हद तक राहत मिलेगी। फायदेमंद ग्रह स्थितियों का भरपूर सदुपयोग करना उचित रहेगा। फालतू मौज-मस्ती में समय और पैसा खराब न करें। घर के सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है।
 कारोबारी मामलों में उचित व्यवस्था बनाकर रखेंगे। स्टाफ और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें। किसी तरह की इंक्वायरी हो सकती है। शादी लायक लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में इगो जैसी स्थिति न बनने दें। सेहत अच्छी रहेगी। कभी-कभी मनोस्थिति विचलित रह सकती है।

कुंभ:
 सुख-शांति वाला माहौल रहेगा। शुभचिंतक की मदद से आपकी महत्वाकांक्षा पूरी होगी। सिर्फ जरूरी कामों पर ही ध्यान दें। स्टूडेंट्स को समस्या का समाधान मिलेगा। भाइयों के साथ अनबन या मनमुटाव होने पर विचलित न हों। समाधान ढूंढने की कोशिश करें। तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा। धैर्य रखें। घर के बड़े लोगों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। बिजनेस में नया एग्रीमेंट हो सकता है। मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन इनकम पहले की तरह ही रहेगी। बिजनेस और नौकरी दोनों में राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल टूर पर जाने का ऑर्डर आ सकता है। अविवाहित लोगो के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। लापरवाही और के कारण परेशानी होगी। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। गिरकर या वाहन से चोट लगने की आशंका है।

मीन:
 शानदार दिन बीतेगा। मन मुताबिक तरीके से आपके काम पूरे होंगे। समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा करना सही फैसला होगा। प्रॉपर्टी संबंधित समस्या चल रही है, तो किसी की सलाह से सुलझ सकती है। बच्चों की समस्याएं सुनने और सुलझाने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपने स्वभाव को सहज रखें। गुस्से की वजह से स्थितियां बिगड़ सकती हैं। कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो उससे संबंधित कागज व्यवस्थित रखें। प्रॉपर्टी की कोई डील चल रही है, तो दस्तावेज की जांच-पड़ताल कर लें। अपने काम में बदलाव संबंधी योजना बनाई है, वो सफलतादायक रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। पति-पत्नी निजी संबंधों को लेकर तनाव में रहेंगे। ध्यान रखें। घर की व्यवस्था पर इन बातों का असर न पड़े। शारीरिक और मानसिक तौर पर सेहतमंद रहने के लिए दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें।

Parvatanchal