आयोजन: ‘अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस’ पर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

आयोजन: ‘अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस’ पर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
Spread the love

 

नशाखोरी के खिलाफ आमजन व स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक

राजेन्द्र शिवाली
पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद के क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में “अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस” पर नशे के विरुद्ध जागरुकता अभियान चलाया गया।जागरुकता अभियान के तहत पौड़ी पुलिस द्वारा आमजन व स्कूली बच्चों को बताया गया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि उसके परिवार और पूरे समुदाय पर भी विनाशकारी प्रभाव डालती है। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, वित्तीय समस्याएं और सामाजिक अलगाव होता है।

इसके अलावा नशीली दवाओं का दुरुपयोग तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है जो हमारे देश की सुरक्षा और स्थिरता को कमज़ोर करता है। नशा मुक्त भारत सिर्फ़ एक सपना नहीं बल्कि एक ज़रूरत है। आइए हम मिलकर एक ऐसा समाज बनाएं जहां हमारे नागरिक नशे की लत की बेड़ियों से मुक्त होकर स्वस्थ, उत्पादक जीवन जी सकें। साथ मिलकर हम अपने और अपने देश के लिए एक उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

Parvatanchal