शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: शनिवार, 22 जून 2024

मेष:
 मुताबिक पेमेंट मिल सकता है। कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। रुके हुए काम पूरे करने के लिए मेहनत करनी होगी। निश्चित सफलता मिल सकती है। ध्यान रखें, जल्दबाजी में लिया फैसला गलत हो सकता है। निजी मामलों में किसी का दखल न होने दें। किसी पर ज्यादा भरोसा भी न करें। अहंकार और जिद के कारण उपलब्धि गंवा सकते हैं। बिजनेस में जल्दबाजी के कारण काम बिगड़ सकते हैं। बड़ी उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। रुका पैसा पाने की कोशिश कामयाब रहेगी। ऑफिस के साथियों से तालमेल बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रहेगा। थोड़ा समय मनोरंजन और डिनर में बिताने से संबंध मधुर बनेंगे।
 नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। दवाइयों की बजाय कसरत पर ज्यादा ध्यान दें।

वृष:
 सकारात्मक सोच रखें और सबको साथ लेकर चलें। इससे आपके काम पूरे होते जाएंगे। आपको किसी जरूरतमंद की मदद करनी पड़ सकती है। इससे आपको सुकून मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में बेहतर करने की कोशिश करेंगे। भाइयों के साथ पैतृक या आपसी मामलों को लेकर टकराव की स्थिति बन सकती है। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। रिश्ते मजबूत रखने के लिए समझदारी और धैर्य की जरूरत है। व्यावसायिक गतिविधियों में जल्दबाजी में लिया गया फैसला गलत हो सकता है। असमंजस की स्थिति में परिवार वालों की सलाह लेना उचित रहेगा। मार्केटिंग के कामों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अपने कागज संभालकर रखें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। युवाओं की दोस्ती में नजदीकियां आएंगी। मौजूदा माहौल से आयुर्वेदिक चीजों सेवन करना जरूरी है। थोड़ी सावधानी आपको पूरी तरह स्वस्थ रखेगी।

मिथुन:
 व्यस्तता के बावजूद निजी कामों के लिए समय निकाल लेंगे। आसानी से काम करने की कोशिश करें। फायदेमंद नतीजे मिलेंगे। घर-परिवार में बच्चे के जन्म की खबर मिल सकती है। किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से सलाह-मशवरा करें। छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की बजाए सॉल्यूशन खोजने की कोशिश करें। जल्दबाजी और भावुकता में लिया फैसला गलत हो सकता है। बिजनेस में खुद को साबित करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आने वाले दिनों की योजनाएं आज न बनाएं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों का काम कम हो सकता है। राहत मिलेगी। परिवार की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद रहेंगे। बदलते मौसम से खांसी और कफ हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों ज्यादा खाएं। राहत मिलेगी।

कर्क:
 सामाजिक गतिविधियों में खुशनुमा समय बीतेगा। करीबी संबंधी के समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। लोगों से मेल-मुलाकात से खुशी मिलेगी। किसी से चल रहे मनमुटाव विवेक और समझदारी से दूर होंगे। अनहोनी का डर बना रहेगा। किसी काम के लिए घर के बड़े लोगों की सलाह लें। किसी अनजान पर भरोसा करना आपके लिए परेशानी बन सकता है।
 बिजनेस की योजनाएं और काम करने के तरीके किसी से शेयर न करें। वरना, कोई फायदा उठा सकता है। प्रॉपर्टी के बिजनेस में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। सरकारी नौकरी में राजनीति हो सकती है। सावधान रहें। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। अविवाहित लोगों की शादी की बातचीत हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। तनाव और व्यस्तता के कारण सिरदर्द हो सकता है।

सिंह:
नए कॉन्टैक्ट बनेंगे, जो आपके लिए आर्थिक तौर से बहुत फायदेमंद होंगे। आज आप गूढ़ विद्या की ओर आकर्षित होंगे। संतान की शिक्षा और करियर संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। अपने साथ दूसरों के विचारों पर भी गौर करने की जरूरत है। इनकम सोर्स के साथ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। अपने निजी कामों में बाहरी लोगों का दखल न होने दें। घर और परिवार वालों के काम कर के एहसान ना जताएं। बिजनेस में गंभीरता और मेहनत करने की जरूरत है। अपनी आर्थिक योजनाएं सफलता से बना लेंगे। नौकरी में भी छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। पूरी मेहनत करें और अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाकर रखें।  परिवार वालों के बीच आपसी सामंजस्य बना रहने से घर का माहौल अच्छा होगा। प्रेम संबंधों भी मजबूत रहेंगे। गलत लोगों से दूरी बनाएं और गलत आदतों को बदलने की कोशिश करें। इनका नकारात्मक असर आपकी सेहत और आपके निजी जीवन पर पड़ सकता है।

कन्या:
 परिवार की जिम्मेदारियां पूरी करने और आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक और व्यावसायिक जिम्मेदारियां निभा लेंगे। निजी फैसले लेने के लिए दिन अच्छा रहेगा। मन विचलित करने के विचार आ सकते हैं। विचारों में संकीर्णता होने से परिवार वालों को परेशानी हो सकती है। इसके लिए अपने स्वभाव को संयमित रखना जरूरी है। ज्यादा खर्चे से परेशान हो सकते हैं। बिजनेस संबंधी कार्यप्रणाली फायदेमंद रहेगी। इसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। लापरवाही और उदारता बिजनेस के लिए नुकसानदायक रहेगी। जीवनसाथी और परिवार वालों से मदद मिलती रहेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता होगी। नकारात्मक लोगों और नशे से दूर रहें। वाहन चलाते समय किसी प्रकार की भी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती हैं।

तुला:
 ग्रह स्थिति सकारात्मक है। विपरीत परिस्थिति को आप अपने आत्मविश्वास और सूझबूझ से अनुकूल बना लेंगे। अपनी योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। स्टूडेंट्स परीक्षा को लेकर गंभीर रहेंगे। चुनौतियां मिल सकती हैं। उनका सामना करें। मनोबल न गिरने दें। आपका ध्यान गलत कामों में लग सकता है, जिसकी वजह से समाज में अपयश और मान-हानि की आशंका बन रही है। अपने बिजनेस कॉन्टैक्ट्स और मजबूत करें। इससे आपको बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, खर्चे बढ़ेंगे। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा उधार या लोन न लें। ऑफिस में साथियों से विवाद होने की स्थिति बन सकती है। घर में व्यवस्थित और अनुशासित माहौल रहेगा। मेहमानों के आने से भी माहौल खुशनुमा रहेगा। खुद पर काम का बोझ ज्यादा न लें। थकान के कारण शरीर में शिथिलता महसूस होगी। थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।

वृश्चिक:
 दिन की शुरुआत सुखद समाचार से होगी। आर्थिक मामलों में जीत मिलेगी। दोस्तों या साथियों से फोन पर महत्वपूर्ण बातचीत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपनी योजना को उचित अंजाम दे पाएंगे। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को बहुत सावधानी से करें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। दूसरों की नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। इससे आपका तनाव बढ़ सकता है। बिजनेस संबंधित सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो उससे जुड़ी उम्मीद नजर आएगी। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। कागजी कार्यवाही बहुत ही ध्यान से करें। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। आराम करने में कंजूसी न करें। अत्यधिक मेहनत और तनाव का असर ब्लड प्रेशर डायबिटीज जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है।

धनु:
 सितारों का साथ मिलेगा। अपने दम पर हर काम को करने की क्षमता रखेंगे। अपने हुनर को निखारने की कोशिश करेंगे। किसी भी योजना पर काम करने से पहले घर वालों की सलाह भी जरूर लें। लेनदेन के मामलों में गलती हो सकती है। यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है, तो सामान का ध्यान रखना जरूरी है। बिजनेस की परेशानियां बहुत हद तक सुलझ जाएंगी। अनुभवी लोगों से मदद और मार्गदर्शन मिलेगा। नौकरी में काम ज्यादा होने से तनाव बढ़ सकता है, अपने काम की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन में सामंजस्य की कमी से दिक्कतें रहेंगी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें। समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। योगा, मेडिटेशन जैसे कामों पर भी ध्यान दें।

मकर:
 रुके काम पूरे करने के लिए अच्छा समय है। सिर्फ इमोशनल होने की बजाय चतुराई और विवेक से काम लें। परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। बच्चे के जन्म से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कभी ऐसा महसूस होगा कि सब कुछ होते हुए भी कुछ अधूरा है। नकारात्मक बातों से राहत के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में या एकांत में बिताएं। इससे आपको उलझे सवालों के जवाब भी मिलेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में सावधानी रखने से आपके कार्य बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाकर रखने से स्टाफ और कर्मचारियों से मदद भी मिलेगी। सरकारी नौकरी में अधिकारियों से न उलझें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बैठाकर रखने के लिए मदद जरूरी है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें। घर के बड़े लोगों की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। नियमित तौर पर चेकअप कराएं और इलाज लें।

कुंभ:
 अपनी काबिलियत पहचानें। समय अनुकूल है। सिर्फ उसका सही सदुपयोग करने की जरूरत है। थोड़ा वक्त बागवानी और प्रकृति के साथ बिताएं। मानसिक सुकून और शांति मिलेगी। कभी किसी खास काम को लेकर फैसले लेने में दिक्कत आ सकती है। किसी अनुभवी की सलाह से परेशानियां दूर होंगी। युवाओं को अपने प्रोजेक्ट में असफलता मिलने पर मायूसी रहेगी। गैर जरूरी खर्चो पर काबू रखें और सेविंग करने पर भी ध्यान दें। बिजनेस में चुनौतियां रहेंगी। तनाव से कुछ हासिल नहीं होगा। धैर्य और गंभीरता से काम करें। उचित समय आने पर समस्याएं हल हो जाएंगी। नौकरी में ज्यादा काम होने से ओवरटाइम करना पड़ेगा।
 अविवाहित लोगों को बेहतर रिश्ता मिलेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परेशानी हो सकती है। ज्यादा काम होने से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें।

मीन:
 अपने कामों के लिए आप पूरी तरह समर्पित रहें। किस्मत का साथ मिलेगा। अचानक अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी। जो फायदेमंद रहेगी। पारिवारिक धार्मिक आयोजन भी हो सकता है। दूसरों की कार्यप्रणाली की नकल करने की बजाय खुद की काबिलियत पर भरोसा रखना जरूरी है, इसलिए अपने व्यवहार के प्रति मनन-चिंतन जरूर करें। धार्मिक गतिविधियों में दिखावे से दूर रहें। मार्केटिंग और मीडिया संबंधित काम बहुत अच्छे से पूरे हो जाएंगे। दूर के क्षेत्रों से भी उचित संपर्क बनेंगे। अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। आपके साथ चीटिंग हो सकती है। थोड़ा समय परिवार वालों के साथ भी बिताएं। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी के कारण दूरियां आ सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी। मौजूदा मौसमी बदलाव से खुद को बचाएं।

Parvatanchal