आक्रोश: ‘हम मैडम-मैडम करते रहे..’, यह मैडम मंथरा है कौन? सुनिए पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी से

आक्रोश: ‘हम मैडम-मैडम करते रहे..’, यह मैडम मंथरा है कौन? सुनिए पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी से
Spread the love

 

राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोटद्वार उत्तराखंड के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ने वक्तव्यों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि पर केन्द्रीय विद्यालय को लेकर अनाप-शनाप बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि गौरव सैनिकों का मानना है कि केन्द्रीय विद्यालय के नाम पर उन्हें भ्रमित किया जा रहा है। केन्द्रीय विद्यालय के नाम पर प्रस्तावित भूमि को लेकर तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि का कहना है कि उत्तराखंड सरकार मुफ्त में केन्द्रीय विद्यालय समिति को भूमि क्यों दें, इस प्रकार के जनप्रतिनिधियों के बयानों से सैनिकों में गहरा आक्रोश है। पूर्व सैनिक अब गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से आस लगाए हैं। उसके बाद अब गौरव सैनानी एकजुट होकर आगे की कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं।

Parvatanchal