ख़ास ख़बर: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी बिष्ट फिर एम्स में भर्ती
ऋषिकेश। एक ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हैं तो दूसरी ओर उनकी माता सावित्री देवी बिष्ट दोबारा बीमार पड़ गईं। उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी मिलने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने एम्स के चिकित्सकों की टीम के साथ विचार विमर्श किया। इससे पहले सावित्री देवी बिष्ट 15 मई को एम्स में एडमिट हुई थीं। फिलहाल चिकित्सकों की टीम उनकी जांच कर रही है। योगी आदित्यनाथ का मूल गांव यमकेश्वर विकासखंड का पंचूर गांव है, जो ऋषिकेश से डेढ़ दो घंटे की दूरी पर है।

