शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: गुरुवार, 06 जून 2024

मेष:
ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से गति देने की जरूरत है। इससे आर्थिक प्रयासों में और अधिक सुधार आएगा तथा लाभदायक स्थितियां भी बनेंगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आप का योगदान बना रहेगा। अपनी भावुकता और उदारता की अधिकता पर विजय हासिल करें, क्योंकि इन आदतों की वजह से आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। कहीं भी आवाजाही से परहेज करें तो बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन करना लाभकारी रहेगा। मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। दूर दराज के क्षेत्र से संपर्क बनेंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से संबंध मधुर रखें। जल्दी ही प्रमोशन हो सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंग में गलतफहमियां हो सकती हैं। इसका असर आपके करियर पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अपने मनोबल व आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं।

 

वृष:
मित्रों तथा संबंधियों के संपर्क में बने रहें, आपको नए नए अनुभव मिलेंगे। वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन और परामर्श भी आपके लिए सहायक रहेगा। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह दें। किसी प्रकार की बदनामी आपके सिर पड़ सकती है। किसी भी विशेष मुद्दे पर निर्णय लेने से पहले परिवारजनों की राय अवश्य लें। व्यवसाय क्षेत्र में नई पार्टियों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें। इस समय बहुत अधिक मेहनत व परिश्रम की आवश्यकता है। राजनीतिक और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे। गैर कानूनी कामों से दूर रहें। ऑफिस में अत्यधिक कार्यभार रहेगा। आपको जीवन साथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। नियमित रूप से व्यायाम और योग पर भी ध्यान दें।

 

मिथुन:
कुछ समय अपने मन मुताबिक गतिविधियों में तथा प्रकृति के सानिध्य में अवश्य व्यतीत करें, इससे आपको नई ऊर्जा की अनुभूति होगी। साथ ही कलात्मक व रचनात्मक संबंधी कार्यों में भी आपका रुझान बना रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से विमुख हो सकते हैं। इस समय उनका ध्यान बाहरी गतिविधियों तथा मौज मस्ती में लगा रहेगा। कुछ लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए अफवाहें फैलाएंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहना जरूरी है। व्यक्तिगत व्यस्तता के चलते बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे, इसलिए नए काम की शुरुआत स्थगित रखें और मौजूदा काम पर ध्यान दें। अन्य काम के प्रति आप अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे, जिसकी वजह से नुकसान होने की संभावना लग रही है। जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार का भी मतभेद ना उत्पन्न होने दें, क्योंकि इससे घर की व्यवस्था प्रभावित होगी। प्रेम संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु गलत खानपान की वजह से गैस व पेट में एसिड बनने ऐसी दिक्कत महसूस करेंगे। मेडिटेशन करें और हल्का खानपान रखें।

 

कर्क:
आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। कुछ खास जानकारियां भी मिलेंगी। आपके बेहतरीन प्रयासों से आय के स्रोत बढ़ेंगे। बच्चे व्यवस्थित माहौल बना कर रखेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना धैर्य ना खोए और किसी भी कार्य को शांतिपूर्ण तरीके से सोच-विचार करके ही संपन्न करें। कोई लक्ष्य आपकी आंखों से ओझल हो सकता है, इसलिए सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपके निर्णय सर्वोपरि रहेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं, सावधान रहें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान से कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। परंतु फिर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।

 

सिंह:
रुके हुए कार्यों को गति देने का अनुकूल समय है। सिर्फ दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ बने हुए खराब संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी। मित्रों के साथ मुलाकात तथा मनोरंजक पर्यटन का आयोजन भी हो सकता है। आर्थिक गतिविधियां मध्यम पड़ने की वजह से चिंता रह सकती है। ये तात्कालिक है इसलिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से आप बहुत सी मुसीबतों से बच जाएंगे। कारोबार में बेहतरीन ऑर्डर मिलेंगे। परंतु उन्हें पूरा करने के लिए लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी। वाद-विवाद बढ़ भी सकते हैं। घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगी। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।

 

कन्या:
इस समय दुविधा बनी हुई है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से जरूर कोई हल मिलेगा। शांति व सुकून चाह में किसी धार्मिक स्थल में भी कुछ समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को मनचाहे इंस्टिट्यूट में एडमिशन मिल जाएगा। कोई भी कार्य करते समय बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। बिना वजह दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, इसकी वजह से आप की भी आलोचना और निंदा संभव है। रिश्तेदारों के आगमन से आपके कुछ कार्य बाधित भी होंगे। पूरा ध्यान कारोबार पर लगाएं। आप जिस काम को बहुत सहज और सरल समझ रहे थे, वह बहुत ही मुश्किल से भरा हुआ होगा। आप दृढ़ निश्चय और आत्म बल बनाकर रखने से काफी हद तक सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहें, अन्यथा विवाहित जीवन में परेशानी आ सकती है। कफ, खांसी की वजह से गले और छाती में दर्द जैसी समस्या रह सकती है। लापरवाही ना बरतें तथा उचित इलाज लें।

 

तुला:
अनुकूल समय है। आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं। अस्त-व्यस्त दिनचर्या में कुछ ठहराव आने से सुकून मिलेगा। किसी खास विषय पर जानकारी हासिल करने में आज दिन व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर ही रहेगी। इस समय अपने विचारों को सकारात्मक बनाना अति आवश्यक है। स्वभाव में शक और संशय जैसी स्थिति आपके और दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभदायक अनुबंध मिलने के योग बन रहे हैं। अपने स्टाफ और सहयोगियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। जिससे आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परंतु अपनी कार्यप्रणाली की गोपनीयता बनाकर रखना भी जरूरी है। ऑफिशियल कार्य व्यवस्थित रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक प्रगाढ़ता आएगी। शारीरिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस होगी, जिसकी वजह से आप पर आलस और सुस्ती हावी हो सकती है।

 

वृश्चिक:
इस समय भविष्य संबंधी कोई भी योजना ना बनाकर वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी रुका हुआ कार्य भी संपन्न हो जाएगा। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधित बेहतरीन उपलब्धि मिलेगी। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना लें। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी से सलाह-मशवरा कर लें। घर की कोई मूल्यवान वस्तु के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। वाहन अथवा संतान की शिक्षा से संबंधित लोन लेने की योजना भी बनेगी। कार्य क्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। इस समय अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर करना जरूरी है। अगर पार्टनरशिप करने की योजना है तो तुरंत निर्णय लें। नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से तनाव रह सकता है। घर-परिवार में सुखद और शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। खांसी, जुकाम जैसी समस्या से राहत पाने के लिए आयुर्वेद का इस्तेमाल करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

 

धनु:
आज परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, लेकिन चिंता न करें। ये फैसले सकारात्मक रहेंगे। साथ ही पिछले कुछ समय से चल रहे गिले-शिकवे को दूर करने का अनुकूल समय है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई पर लगा रहेगा। अपने खर्चे सीमित रखें। कुछ समय आत्म मनन और आत्म चिंतन में जरूर लगाएं। आपकी ही किसी जिद की वजह से मामा पक्ष के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों तथा स्टाफ का भरपूर सहयोग बना रहेगा। साथ ही मन मुताबिक तरीके से काम बनते जाएंगे। किसी नए काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा और विश्वास ना करें। ऑफिस में चल रही समस्या आज हल हो जाएगी। पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित रहेगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी भी मशीनरी आदि का प्रयोग करने अथवा वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। किसी भी तरह का जोखिम लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है।

 

मकर:
संतान की शिक्षा अथवा करियर से संबंधित किसी महत्वपूर्ण स्थिति पर विचार विमर्श होगा। उचित समाधान भी मिलेगा। अगर कोई विवादित संपत्ति संबंधी मामला है, तो किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। इस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। आज किसी भी तरह का लेनदेन करना नुकसान दे सकता है। अचानक ही कोई नकारात्मक बात उठने से तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। कोशिश करके इन बातों को हावी ना होने दें, तथा परिस्थितियों को संभाल कर रखें। व्यवसाय में अपनी कार्य क्षमता और प्रतिभा को साबित करने के लिए बहुत अधिक संघर्ष व परिश्रम की आवश्यकता है। साथ ही बहुत अधिक चुनौतियों और समस्याओं का भी सामना होगा। राजनीति से जुड़े किसी व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। दांपत्य संबंधों में कुछ मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। शारीरिक व मानसिक थकान रहेगी। बीच-बीच में आराम व उचित खानपान जरूर लें।

 

कुंभ:
आज आपका कोई उलझा हुआ काम बन सकता है, इसलिए पूरा ध्यान उस पर केंद्रित रखें। आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। दोस्तों तथा संबंधियों के साथ कोई पिकनिक अथवा गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम अवश्य बनाएं। आय के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति बनी रहेगी। कभी-कभी आपके वहम और जिद्दीपन के कारण संबंध खराब हो सकते हैं। अपनी कमियों में सुधार लाएं। बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों का अनुसरण ना करें। व्यावसायिक मामलों में बहुत धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय में उचित उपलब्धियां बन रही हैं। हालांकि अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। किसी की मदद से कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पति-पत्नी में घर की व्यवस्था को लेकर वैचारिक मतभेद उठ सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकी और मधुरता बढ़ेगी। किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें। वाहन द्वारा अथवा गिरने से चोट लगने की स्थिति बन रही है। इस समय बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है।

 

मीन:
कोई कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न लोगों का साथ ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो उस पर जरूर ध्यान दें। घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। मित्रों तथा संबंधियों के साथ संपर्क बनाकर रखें। खासतौर पर महिलाओं को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। दूसरों के मामले में किसी भी प्रकार की हस्तक्षेप अथवा दखलअंदाजी ना करें। संतान की कोई जिद आपको परेशान कर सकती हैं। व्यावसायिक संपर्कों के माध्यम से कुछ नए अनुबंध हासिल होंगे। परंतु किसी कर्मचारी की गतिविधि आपको तनाव दे सकती है। युवाओं के करियर में स्थिरता आएगी तथा अधिकारी वर्ग से मन मुताबिक सहयोग भी मिलेगा। परिवार में एक दूसरे के प्रति सामंजस्य की भावना रखें। विवाह योग्य युवाओं के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कत रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखने के लिए उचित आहार तथा सकारात्मक सोच रखना जरूरी है।

 

Parvatanchal