शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: मंगलवार, 04 जून 2024

मेष:
मित्रों तथा संबंधियों के साथ में मुलाकात के मौके मिलेंगे। विचारों का आदान-प्रदान भी होगा. जिससे कई समस्याओं का समाधान मिलने में भी आसानी होगी। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न हो सकता है। घर में बच्चों पर ज्यादा अंकुश लगाना और गुस्सा करना उन्हें जिद्दी बनाएगा तथा घर का वातावरण भी दूषित होगा। इसलिए बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। पुराने नकारात्मक मुद्दे ना उठाकर वर्तमान गतिविधियों पर ही कार्य करें, तो उचित रहेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कामों में तेजी आएगी। बिजनेस में योजनाएं सीक्रेट रखें। कामकाज पर फोकस रखें। ऑफिस के हिसाब-किताब में गड़बड़ हो सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आपके जीवन में जहर घोल सकते हैं, इसलिए उनसे दूर रहें, तो ही अच्छा है। गिरकर या वाहन से चोट लगने की आशंका है। लापरवाही ना करें तथा रिस्क प्रवृत्ति कार्यों से भी दूर रहें।
वृष:
समय अनुसार अपनी दिनचर्या में भी परिवर्तन लाना जरूरी है. जिससे विचारों में सकारात्मकता आएगी। युवाओं को करियर संबंधी किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। घर का अनुशासित माहौल खुशी और सुकून देगा। आर्थिक मामलों में बजट का खास ध्यान रखने की जरूरत है। किसी की भी चिकनी चुपड़ी बातों में ना आएं, अन्यथा अपने फायदे के लिए आपका नुकसान कर सकता है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी लगाने से मानसिक सुकून मिलेगा। इलेक्ट्रिकल आइटम संबंधी बिजनेस में नुकसान की स्थिति बन रही है, सावधान रहें। साझेदारी वाले बिजनेस में संभलकर रहें। गलतफहमी से संबंधों में दरार आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा। पति-पत्नी के बीच शांतिपूर्ण संबंध रहेंगे। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपना समय व्यर्थ ना करें। अचानक ही कोई समस्या आने से तनाव और चिंता रह सकती है। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
मिथुन:
कुछ समय एकांत अथवा अनुभवी लोगों के सानिध्य में व्यतीत करें, इससे आपको सकारात्मकता मिलेगी और आपको खुशी महसूस होगी। पारिवारिक माहौल में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। ससुराल पक्ष से कोई खुशी भरा समाचार मिल सकता है। व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने के साथ-साथ घर की जरूरत संबंधी बातों का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है। घर के बच्चों तथा युवाओं की गतिविधियों तथा संगति पर कड़ी नजर रखें। किसी पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी परेशानियों की वजह से रिश्ते ना होने दें। बिजनेस संबंधी काम या पैसों का लेनदेन करते वक्त पक्के बिल का इस्तेमाल करें। इस समय पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। गैर कानूनी कामों में दिलचस्पी न लें, इंक्वायरी हो सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। परंतु किसी भी समस्या को बाहर ना उजागर होने दें। आपस में ही बैठकर सुलझाएं तो उचित रहेगा। पेट दर्द व गैस की वजह से परेशान रहेंगे। परंपरागत इलाज लेने से जल्दी स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
कर्क:
परिवार जनों के सहयोग से सभी गतिविधियां व्यवस्थित तथा सुचारू रुप से करने में कामयाब रहेंगे। समाज तथा परिवार में आपके किसी विशेष कार्य की सराहना होगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। स्वभाव में सहजता बनाकर रखें। अति आत्मविश्वास और जल्दबाजी होने की वजह से आपके बनते कार्यों में रुकावट भी आ सकती है। वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। इस समय फिजूलखर्ची पर भी अंकुश लगाना जरूरी है। व्यवसाय संबंधी कोई भी डील अथवा लेनदेन करते समय सावधान रहें। मीडिया और ऑनलाइन कार्यों से संबंधित व्यवसाय में गतिविधियां उचित रूप से चलती रहेगी। इस समय कोई ऑर्डर रुक जाने से नुकसान हो सकता है। कोई ऑफिशियल समस्या हल होगी। परिवार तथा व्यवसाय में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखें। प्रेम संबंधों को भी मर्यादा पूर्ण रखना जरूरी है। भारी तथा गरिष्ठ खानपान से परहेज रखें। इस समय अपनी दिनचर्या और गतिविधियां सुव्यवस्थित रखना जरूरी है।
सिंह:
समय बहुत ही अनुकूल है। वित्तीय संबंधी योजनाओं पर ध्यान दें। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पारिवारिक मेल मिलाप होगा। काफी समय बाद सब के मिलने से तनावमुक्त और आनंदित महसूस करेंगे। युवाओं को अभिभावकों के सहयोग से कोई निर्णय लेने में आसानी होगी। दूसरों की बातों पर विश्वास करने के बजाय अपनी अंतरात्मा के निर्णय को प्राथमिकता दें। जरा सी लापरवाही से भाई बहनों के साथ संबंधों में खटास भी आ सकती है, जबकि उनके द्वारा आपकी किसी खास परेशानी का समाधान भी होगा। व्यावसायिक मामलों में ज्यादा सफलता मिलने की संभावना नहीं है। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। कर्मचारियों के साथ आपका विश्वास और प्रेम रखना आपकी परेशानियों को कम करेगा। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक सामंजस्य घर की व्यवस्था को सुखद और खुशनुमा बनाकर रखेगा।। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी मनोस्थिति विचलित रह सकती है।
कन्या:
संपर्कों के माध्यम से कोई खास जानकारी मिलेगी, जो कि बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। बच्चों को अपनी पढ़ाई अथवा करियर से संबंधित समस्याओं का कोई समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी। घर में संबंधियों के लिए आवाजाही होगी। किसी नजदीकी व्यक्ति से अचानक ही किसी मुद्दे पर वाद-विवाद बढ़ सकता है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में ज्यादा गुस्से और आवेश में आने की बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद ना करें। व्यवसाय में कई तरह की गतिविधियों पर कार्य शुरू होगा और आपकी मेहनत के अनुसार बेहतर नतीजे भी सामने आएंगे। सेल्स टैक्स, जीएसटी आदि से जुड़े काम जल्दी पूरे कर लें। किसी बड़े अधिकारी अथवा राजनीतिज्ञ से आपकी मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध घर की सुख-शांति भंग भी कर सकते हैं। ज्यादा तला-गला खाना खाने से परहेज करें। वरना पेट खराब होने से गतिविधियां अस्त-व्यस्त हो जाएंगी।
तुला:
परिवारजनों के साथ नई योजना पर गंभीरता से विचार विमर्श होगा और उचित निष्कर्ष भी निकलेंगे। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने आत्मविश्वास और मनोबल द्वारा किसी विशेष लक्ष्य को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। कुछ लोग आपके प्रति अफवाह फैला सकते हैं। इसलिए किसी पर भी भरोसा ना करके छोटी से छोटी बात को भी नजरअंदाज ना करें, परंतु अपने गुस्से और आवेग पर कंट्रोल रखना भी जरूरी है। आपका सहज और संयमित स्वभाव आपके मान-सम्मान को बनाए रखेगा। व्यापारिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में चल रहे विवादों का समाधान निकलेगा। संबंध दोबारा मधुर हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण फैसला आज न लें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात का अवसर बनेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखना जरूरी है।
वृश्चिक:
किसी भी परिस्थिति में सहजता और सौम्यता बनाए रखने से आप जल्दी ही समस्याओं का हल निकाल लेंगे। भाग्य से अधिक अपने कर्म पर विश्वास रखें। कर्म करने से भाग्य स्वतः ही आपके पक्ष में कार्य करना शुरू करेगा। वरिष्ठ लोगों की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित दुखद सूचना मिलने से मन उदास रहेगा। अपना मनोबल बनाकर रखें। कोर्ट कचहरी संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण कार्य आज स्थगित ही रखें। कुछ समय धर्म-कर्म के मामलों में भी जरूर लगाएं। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और आय की स्थिति भी बेहतर होगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग बना रहेगा। मार्केटिंग संबंधित कार्यों पर अधिक ध्यान दें। रुकी हुई या कोई अटकी हुई पेमेंट आज वापस मिल सकती है। परिवारजनों में आपसी सामंजस्य बेहतरीन बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। पेट से संबंधित कुछ समस्या परेशान कर सकती है। मौसम के बदलाव से अपना बचाव करें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
धनु:
व्यस्तता के बावजूद आप अपने घर परिवार पर भी पूरा समय देंगे। साथ ही कोई शुभ समाचार के मिलने से घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी प्रॉपर्टी आदि में डील करने के लिए अनुकूल समय है। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो आज मिलने की उचित संभावना है। जल्दबाजी और भावुकता में लिए गए निर्णय आपको परेशानी में डाल सकते हैं। वाहन अथवा घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्चे बढ़ेंगे। कुछ आर्थिक समस्याएं आएंगी। यह समय धैर्य पूर्वक व्यतीत करने का है। बच्चे अपनी पढ़ाई के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले अभी और अधिक जानकारी हासिल करें। कोई व्यावसायिक डील फाइनल करते समय बहुत अधिक समझदारी व सूझबूझ की जरूरत है। दूरदराज की पार्टियों से संपर्क स्थापित होंगे। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करना माहौल को खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक मजबूती आएगी। थकान की वजह से सिर दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी समस्या रहेगी। आराम लें तथा मौसम से अपना बचाव रखें।
मकर:
आज ज्यादातर समय परिवार वालों के साथ बिताने से सुकून और खुशी मिलेगी। वरिष्ठ लोगों के अनुभवों को जरूर आत्मसात करें। कोई रुका हुआ खास कार्य आज संपन्न हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपना मनोबल गिरने ना दें। किसी भी महत्वपूर्ण वस्तु के चोरी होने या गुम हो जाने का भी भय है। कई बार किसी मुद्दे पर ज्यादा सोच-विचार करने की वजह से आपसे कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हाथ से निकल सकती है। व्यावसायिक दृष्टि से समय उत्तम चल रहा है। लेकिन साथ ही बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्त रूप देने की भी कोशिश कामयाब रहेगी। कोर्ट केस संबंधी मामलों में ज्यादा ना उलझें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंगों के बीच ईगो की स्थिति ना उपजने दें। शारीरिक रूप से कुछ कमजोरी रहेगी। अपने खान-पान के प्रति लापरवाही ना बरतें।
कुंभ:
आज दिन बेहतरीन व्यतीत होगा। आपका कोई सपना साकार होने वाला है। सिर्फ उसे हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। जोखिम पूर्ण कार्यों में रिस्क लेने जैसी भूल ना करें। काम को टालने की प्रवृत्ति नुकसान दे सकती है। कोशिश करके समय पर ही अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयत्न करें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई विवाद भी उठ सकता है, परंतु धैर्य बनाकर रखने से जल्दी ही हल निकलेगा। अपने व्यावसायिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। आपको उचित ऑर्डर और नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। आपकी मेहनत से काम यथा समय पूरे हो जाएंगे और साथ ही कर्मचारियों का भी कार्यों के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव के मौके मिल सकते हैं। घर का माहौल सुखद रहेगा। परिवार के साथ पिकनिक अथवा डिनर पर जाने का भी माहौल बन सकता है। किसी किसी समय थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाकर रखें।
मीन:
पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधित उचित रिश्ता आने से खुशी भरा वातावरण रहेगा। प्रॉपर्टी आदि में भी निवेश करने की योजना पर विचार होगा और किसी नतीजे पर भी पहुंचेंगे। अत्यधिक कार्यों में खुद को ना फसांएं, क्योंकि ज्यादा पाने की चाह में नुकसान भी हो सकता है। अपने व्यवहार को सहज तथा सौम्य बनाकर रखें। युवाओं को अपने भविष्य संबंधी कार्यों में कुछ ना कुछ व्यवधान रहेंगे। लेकिन चिंता ना करें, विपरीत समय जल्दी ही व्यतीत हो जाएगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी बेहतरीन डील होने की उचित संभावना है। राजकीय सेवारत व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। गुस्से और आवेश में आकर कोई गलत कदम ना उठाएं। प्राइवेट नौकरी में काम का दबाव रहेगा।
विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से आपसी मेल मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा। स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं रहेगी, परंतु फिर भी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।

