सुरक्षा में चूक: कोर्ट में पेशी के दौरान गुप्ता बंधुओं पर फेंकी स्याही, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

सुरक्षा में चूक: कोर्ट में पेशी के दौरान गुप्ता बंधुओं पर फेंकी स्याही, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल
Spread the love

 

देहरादून। बिल्डर सतेन्द्र साहनी आत्महत्या कांड के आरोपी सहारनपुर के चर्चित गुप्ता बंधुओं पर कोर्ट में पेशी के दौरान सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए स्याही फेंक दी जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने नारेबाजी करने वालोें को वहां से हटाया।
उल्लेखनीय है कि बिल्डर सतेन्द्र साहनी उर्फ बाबा साहनी आत्महत्या प्रकरण के आरोपी सहारनुर के चर्चित गुप्ता बंधुओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को यहां कोर्ट में पेशी के दौरान सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता कोर्ट परिसर के बाहर खड़े थे। जैसे ही पुलिस का वाहन कोर्ट परिसर के बाहर आकर खड़ा हुआ तो सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने गुप्ता बंधु हाय हाय के नारे लगाने शुरू कर दिये। गुप्ता बंधु जैसे ही वाहन से नीचे उतरे तभी एक कार्यकर्ता ने वहां पर पहुंच उनके मुंह पर स्याही फेंक दी। यह देख वहां पर तैनात पुलिस कर्मी सक्रिय हो गये और उन्होंने कार्यकर्ताओं को वहां से दूर किया और गुप्ता बंधुओं को कोर्ट परिसर में लेकर गये। यह घटना होते ही मामला तनावपूर्ण हो गया था। दूसरी ओर गुप्ता पक्ष के लोगों ने इसे पुलिस की लापरवाही का नतीज़ा बताया है। उन्होंने इस कृत्य को चर्चाओं में आने के लिए की गई अराजकता बताते हुए स्याही फेंकने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई है कि पुलिस की ऐसी लचर व्यवस्था के चलते गुप्ता बंधुओं की जान भी ख़तरे में पड़ सकती है।

Parvatanchal