शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शनिवार, 01 जून 2024

मेष:
समय अनुकूल है, इसलिए कोशिश करते रहें और उपलब्धियां हासिल करें। निवेश के लिए भी समय उत्तम है। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका निस्वार्थ योगदान समाज में आपको सम्मानित भी करेगा। कभी-कभी आपका अधिकार पूर्ण रवैया दूसरों को आहत भी कर देता है। बेहतर होगा कि समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाते चाहे। परंतु मन में कुछ अनहोनी जैसी आशंका होने से भय रहेगा, लेकिन यह मात्र आपका भ्रम ही हैं। मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के लोग कायल हो जाएंगे। बिजनेस में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकते हैं। इनकम सोर्स धीमे ही रहेंगे। धैर्य रखें, वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य घर में शांति और व्यवस्था बनाकर रखेगा। प्रेम संबंध भी रोमांटिक रहेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। परेशानी उत्पन्न होने पर तुरंत इलाज करवाएं।
वृष:
घर में संबंधियों की आवाजाही से खुशनुमा माहौल बनेगा। पारिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा तथा व्यवस्था बनाने में भी आपके विशेष प्रयास होंगे। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। कोई महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा ना होने से तनाव रह सकता है। इसलिए अपने ऊपर काम का ज्यादा बोझ भी ना ले। बेहतर होगा कि कोई समस्या आने पर परिवार जनों से सलाह-मशहरा करना समाधान देगा। कारोबारी मामलों में बहुत अधिक सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि इस समय किसी प्रकार का नुकसान होने की आशंका लग रही है। कर्मचारियों की किसी लापरवाही की वजह से कोई ऑडर भी कैंसिल हो सकता है। नौकरी पैसा लोगों को कोई मन मुताबिक कार्यभार मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी। तनाव की वजह से बेचैनी और चक्कर आना जैसी तकलीफ रह सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
मिथुन:
इस समय ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। इस बेहतरीन समय का सदुपयोग करें। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग अपने पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहेंगे। भावुकता की बजाए प्रेक्टिकल व्यवहार रखें तथा कुछ स्वार्थ की भावना अपने स्वभाव में लाएं। परिचित लोगों से व्यवहार करते समय थोड़ी दूरी बनाकर रखना जरूरी है। तथा अपनी महत्वपूर्ण बातें किसी से भी शेयर ना करें। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद ना करें। हंस व्यवसाय संबंधी छोटी-मोटी गलतियां होगी, परंतु उससे सीख लेकर आगे बढ़ें। हालांकि अधिकतर काम बिना किसी बाधा के संपन्न भी हो जाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को अथॉरिटी के साथ-साथ अतिरिक्त कार्यभार भी मिलेगा। पति-पत्नी के बीच सुख-शांति का माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूरी रखें, इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। वर्तमान वातावरण और पॉल्यूशन से बचाव रखें। इसके लिए योगा, मेडिटेशन ध्यान आदि उचित समाधान है।
कर्क:
संपर्कों के माध्यम से खास जानकारियां मिलेंगी, जो कि फायदेमंद साबित होंगी। आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी। अपनों के बीच समय व्यतीत करने से आत्मिक खुशी मिलेगी। संतान के विदेश जाने संबंधी कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी। अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें तथा व्यर्थ की गतिविधियों में रुचि ना लें। क्योंकि किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य या लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। पारिवारिक वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपको बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। कर्मचारियों का भी आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कारोबार में विशेष फायदा होने वाला है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने स्थानांतरण संबंधी कार्यों के लिए उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श करें। कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना संबंधों में मधुरता लाएगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। सिर्फ संयमित दिनचर्या रखें।
सिंह:
आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। भावनात्मक रूप से निकट संबंधियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। मेहमाननवाजी में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किसी की भी चिकनी-चुपड़ी और लुभावनी बातों में ना आएं। बनते कार्यों में कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं। हालांकि आप अपने विवेक द्वारा परिस्थितियों को सामान्य कर लेंगे। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। किसी नये काम को अंजाम देने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अन्यथा परेशानियों में फंस सकते हैं। काम काज से संबंधित सभी विषय को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। अभी ज्यादा निवेश करने से भी परहेज रखें। परिवार जनों के बीच आपसी सामंजस्य का कुछ अभाव रहेगा। उचित व्यवस्था बनाए रखने में आपका प्रयास जरूरी है। प्रेम संबंधों में स्थायित्व आएगा। आप अपने दिनचर्या और आहार के प्रति सजग रहेंगे तथा आप खुद को ऊर्जावान व आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे।
कन्या:
आज कोई खास काम पूरा करने में सफल होंगे। आपके व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता की समाज में तारीफ होगी। आपका सम्मान भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। बच्चों की परेशानियों के समाधान निकालने में उनकी मदद करें। भूमि संबंधी किसी भी प्रकार का काम आज स्थगित ही रखें, क्योंकि अतिरिक्त व्यस्तता के चलते व्यक्तिगत कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र मे नई गतिविधि शुरू करने से पहले स्टाफ और कर्मचारियों से भी जरूर सलाह लें। उनका अनुभव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में किसी क्लाइंट के साथ बहस में ना पड़ें वरना आप मुसीबत में फंस सकते हैं। आपकी परेशानियों को हल करने में घर के व्यक्तियों का पूरा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। व्यायाम और योगा को अपनी दिनचर्या में नियमित रूप से शामिल करें, क्योंकि सर्वाइकल व कंधों में दर्द जैसी शिकायत बढ़ सकती है।
तुला:
वित्तीय मामलों में चल रहे अवरोध दूर होंगे। अपनी मेहनत और कार्य क्षमता पर विश्वास रखने से आपको अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। कहीं फंसे हुए पैसे की प्राप्ति भी हो सकती है। घर के रखरखाव और देखभाल संबंधी कार्यों में उचित समय व्यतीत होगा। अपना स्वभाव सकारात्मक बनाकर रखें। कभी-कभी कुछ पुरानी नकारात्मक बातें हावी होने से आपके मनोबल में कमी आ जाती है। अपने स्वभाव को पॉजिटिव बनाए रखें तथा वर्तमान परिस्थितियों में ही अपना ध्यान लगाएं। साथ ही नजदीकी रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाकर रखें। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। यह समय नई योजनाओं को बनाने के लिए अभी अनुकूल नहीं है। इस समय फाइनेंस संबंधी कोई भी निर्णय ना लें। कंप्यूटर, मार्केटिंग आदि से जुड़े व्यवसाय में कुछ उपलब्धियां मिलेंगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस की राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण में किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिसकी वजह आपका गुस्सा और चिड़चिड़ापन ही होगा। इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। चिंता ना करें तथा अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें।
वृश्चिक:
बेहतरीन परिस्थितियां बन रही हैं। किसी भी असमंजस की स्थिति में अपने प्रिय मित्र से सलाह लेना उचित रहेगा। रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाएं, इससे ताजगी और ऊर्जा बनी रहेगी। किसी विशेष समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिलेगा। बेवजह दूसरों के साथ उलझने और हस्तक्षेप करने से आपका मान-सम्मान भी प्रभावित हो सकता है। सफलता जल्दी हासिल करने की कामना में किसी भी गैर कानूनी कार्य को अपने हाथ में ना लें। वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। बिजनेस के कामों में बहुत सोच-समझकर फैसले लें। योजना बनाकर काम करने पर निश्चित ही अच्छे नतीजे मिलेंगे। ऑफिस से संबंधित अपने महत्वपूर्ण पेपर और फाइलों को कंप्लीट रखें! पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, इससे आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। असंतुलित खान-पान से परहेज रखें। पेट से संबंधित परेशानी रहने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी।
धनु:
प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री की योजना बन रही है, तो आज उस पर कोई महत्वपूर्ण वार्तालाप भी हो सकता है। आपका भावुकता की बजाए प्रैक्टिकल सोच रखना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कहीं फंसा हुआ पैसा आज मिल सकता है। दूसरों की बातों में ना आकर अपनी सूझबूझ से काम लें, वरना किसी के साथ वाद-विवाद और झगड़े जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है, जिसकी वजह से कोर्ट कचहरी का चक्कर भी लगने की संभावना है। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही खुद को व्यस्त रखें। इस समय व्यवसाय से संबंधित बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं। रुके हुए कार्यों में गति आएगी तथा चीजें व्यवस्थित होना शुरू हो जाएंगी। सही समय पर सही फैसला लेना जरूरी है। ऑफिशियल यात्रा करने से पहले उसके लाभ-हानि पर जरूर विचार करें। घर का वातावरण सुखद बनाए रखने में पति-पत्नी का आपसी सहयोग होना बहुत जरूरी है। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में मर्यादा और गरिमा बनाए रखें। घर में कुछ ना कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं चलती रहेंगी। व्यवस्थित माहौल रखें तथा तुरंत ही इलाज लेने की भी जरूरत है।
मकर:
दोपहर बाद परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल बनेंगी। किसी संपर्क द्वारा महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त होगा, जो कि आपके भविष्य के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा। रुकी हुई पेमेंट्स आदि मिल जाने से आर्थिक स्थिति भी काफी बेहतर हो सकती है। अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। इसलिए धैर्य और संयम से काम लें। किसी के साथ भी गलतफहमी के कारण रिश्तों में कटुता ना आने दें। बच्चों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। प्रभावशाली व्यावसायिक लोगों से आप के संपर्क बनेंगे, जिससे आपको बड़े ऑर्डर भी मिलेंगे। काम को समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर भी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती है। दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां उपज सकती हैं। एक दूसरे पर विश्वास बनाकर रखना अति आवश्यक है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी जांच अवश्य करवाएं। योग और व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
कुंभ:
आज कई तरह की गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे। घर में संबंधियों के आगमन से मेहमाननवाज़ी में समय व्यतीत होगा तथा विशेष मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। युवा वर्ग इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी अनुचित काम में रुचि लेना आप को मुश्किल में डाल सकता है। इस समय वाहन चलाते समय भी अत्यधिक सावधानी रखने की जरूरत है। संबंधियों के साथ अनबन अथवा मनमुटाव की स्थिति न उत्पन्न होने दें। व्यावसायिक गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा समय देने की जरूरत है। राजनैतिक और व्यावसायिक लोगों से आपके संबंध लाभदायक साबित होंगे। कोई रुका हुआ राजकीय कार्य भी आज हल हो सकता है। नौकरी में कोई इंक्वायरी होने की स्थिति बन रही है। विवाहेत्तर संबंध परेशानी का कारण बन सकते हैं। बेहतर होगा कि इनसे दूर ही रहें और घर परिवार में ही अपनी खुशियां बनाए रखें। काम की अधिकता की वजह से थकान और तनाव रहेगा। उचित आराम और खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी है।
मीन:
कुछ विशिष्ट लोगों के संपर्क में आने से आपकी विचार शैली में आश्चर्यजनक परिवर्तन आएगा। आपका व्यक्तित्व और सकारात्मक सोच दूसरों पर उचित छाप छोड़ेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे। पारिवारिक छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को तूल ना दें। कभी-कभी आपका बहुत अधिक अनुशासित रवैया पारिवारिक लोगों को परेशान कर सकता है। अगर कहीं निवेश करने की योजना है, तो पहले उस पर उचित सोच-विचार अवश्य कर लें। व्यवसाय संबंधी प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखें। कर्मचारियों के बीच कुछ मनमुटाव हो सकता है। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। गलतफहमी ना आने दें। अधिक पैसा अपने व्यवसाय पर ना लगाएं, अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें। प्रेम संबंधों में भी समय नष्ट ना करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी भी तरह का जोखिम लेना आपको खतरे में डाल सकता है। बेहतर होगा कि आज दिन घर पर ही व्यतीत करें।

