दुखद: रात तक घर नहीं लौटा बकरी चराने जंगल गया युवक, अगले दिन खाई से बरामद हुआ शव

दुखद: रात तक घर नहीं लौटा बकरी चराने जंगल गया युवक, अगले दिन खाई से बरामद हुआ शव
Spread the love

 

उत्तरकाशी। जिले के रैथल गांव के जंगल में एक व्यक्ति का शव खाई में पड़ा मिला। हादसे के संबंध में वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक व्यक्ति की पहचान अजय सिंह राणा निवासी रैथल (उम्र 33 वर्ष) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि अजय सिंह राणा जंगल में बकरी चराने गया था। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच गुरुवार सुबह अजय सिंह राणा का शव खाई से बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि युवक को भालू ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Parvatanchal