शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: गुरुवार, 30 मई 2024

मेष:
ग्रह स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है। आज जिस काम में हाथ डालेंगे, वह काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को भी अपनी मेहनत के द्वारा अचानक ही कोई उपलब्धि प्राप्त होगी। आपके अपने ही कुछ मित्र आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। बेहतर होगा, कि उनकी बातों पर विश्वास ना करके अपनी योग्यता के अनुसार ही सारे निर्णय लें, तो उत्तम रहेगा। लेनदेन न करें, किसी प्रकार के आर्थिक नुकसान व मानहानि की भी संभावना बन रही है। चिटफंड, शेयर्स आदि जैसी गतिविधियों में निवेश करने से पहले उचित सोच-विचार अवश्य करें। व्यापार में मैन्युफैक्चरिंग संबंधी कार्यों पर अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि लापरवाही की वजह से नुकसान तो होगा ही, मान-सम्मान पर भी धब्बा लगेगा। आप अपनी व्यस्तता की वजह से परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु पारिवारिक जनों का सहयोग आप में विश्वास व आत्मबल को बनाकर रखेगा। नसों में दर्द व खिंचाव जैसी समस्या बढ़ सकती है। योगा तथा व्यायाम पर भी अधिक समय व्यतीत करें।
वृष:
दिन सुखद व्यतीत होगा। सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से करने तथा समन्वय बनाकर रखने में कामयाब भी रहेंगे। निवेश संबंधी मामलों पर अधिक ध्यान केंद्रित रखें, क्योंकि इस समय धनदायक परिस्थितियां बनी हुई है। घर तथा बच्चों से संबंधित समस्याओं के समाधान मे गुस्से की बजाय संयम और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। इससे समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाएंगी। ध्यान रखें कि घर के बड़े बुजुर्गों का भी मान-सम्मान बना रहें । बिजनेस संबंधी कोई भी डील या लेनदेन बहुत सावधानी से करें। किसी के द्वारा विश्वासघात होने जैसी स्थिति बन रही है। कोई ऑर्डर रुक जाने से नुकसान हो सकता है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। वैवाहिक संबंधों में आपसी सामंजस्य का कुछ अभाव रह सकता है। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है। संतुलित आहार लें। पेट दर्द तथा सिरदर्द जैसी दिक्कत अनुभव हो सकती है।
मिथुन:
किसी अनुभवी और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात होने से आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। पिछले कुछ समय से आप जिस कार्य को लेकर प्रयासरत थे, अब उससे संबंधित शुभ परिणाम हासिल होने वाले हैं। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में कुछ गलती हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। युवाओं का मित्रों के साथ कोई मतभेद होने से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, जिसकी वजह से मानहानि भी संभव है। इस समय ज्यादा मेलजोल रखना उचित नहीं है। बिजनेस में महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए समय ठीक नहीं है। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। मशीनरी या कोई उपकरण खरीदने की योजना बन रही है, तो समय ठीक है। भविष्य में फायदा भी होगा। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ कुछ समय घर परिवार के साथ भी जरूर व्यतीत करें। प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर के साथ खिलवाड़ ना करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सर्वाइकल और कंधों में दर्द जैसी समस्या कभी-कभी रह सकती है। व्यायाम अवश्य करें।
कर्क:
किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा। जिससे कुछ समय से चल रहा मन में कोई द्वंद्व समाप्त होगा। आप अपने रुचि पूर्ण कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। किसी प्रियजन से मुलाकात सबको खुशी देगी। कई तरह की जानकारियां भी हासिल होंगी। बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि की वजह से चिंता रह सकती है। परंतु आपकी सूझबूझ और मार्गदर्शन से उनके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में निगरानी रखना बहुत जरूरी है। इस समय व्यावसायिक नीतियों में बदलाव की भी जरूरत है। नौकरीपेशा लोग धैर्य रखें। इस समय उनके ऊपर काम का अधिक बोझ रहेगा। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाए रखें। प्रेम संबंध सकारात्मक तथा मर्यादापूर्ण बने रहेंगे। अधिक मेहनत के साथ साथ कुछ समय आराम भी करना जरूरी है। थकान और कमजोरी हावी रहेंगे।
सिंह:
पिछले कुछ समय से आप जिस विशेष कार्य के प्रति प्रयासरत थे, आज उस लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय है। घर की देखभाल तथा पारिवारिक लोगों के साथ भी काफी समय व्यतीत होगा। आपकी उम्मीद तथा आशाएं कामयाब होगी। कुछ समय खुद के साथ भी व्यतीत करना चाहिए। ज्यादा संवेदनशील होने की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम बीच में अधूरा भी रह जाएगा, इसलिए प्रैक्टिकल बनें। विद्यार्थियों तथा युवाओं को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। घबराने की बजाय समस्याओं का हल ढूंढने का प्रयास करें। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में जो परिवर्तन किया है। उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। कोई भी व्यापारिक फैसला लेना फायदेमंद साबित होगा, लेकिन रुकावट जैसी स्थितियों से भी गुजरना पड़ेगा। नौकरी में लक्ष्य आसानी से पा लेंगे। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम प्रसंगों से दूर रहें तथा अपने करियर पर ध्यान दें। स्वास्थ्य संबंधी मामूली समस्याएं आएंगी, परंतु लापरवाही ना करके अपना उचित इलाज अवश्य लें।
कन्या:
हर तरफ उचित व्यवस्था बनी रहेगी। आज ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में बेहतरीन वातावरण तैयार कर रही हैं। अतः समय का भरपूर सम्मान करें। व्यर्थ की आवाजाही में अपना समय नष्ट ना करके अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दें। इससे आपका समय और पैसा बचेगा। अपने नजदीकी संबंधियों के साथ मधुरता बनाए रखने में आपके विशेष प्रयास जरूरी हैं। संतान की गतिविधियों व दोस्तों पर कड़ी नजर रखना आवश्यक है। उन्हें उचित मार्गदर्शन करना आपका दायित्व है। किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। कार्यक्षेत्र में मौजूदा परिस्थितियों की वजह से कुछ बदलाव लाने में जो आपने योजनाएं बनाई है, उन पर पूर्ण रूप से अपना ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि जल्द ही इसके फायदेमंद परिणाम सामने आएंगे। ऑफिशियल मामलो में किसी सहयोगी की मदद से आप अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। विवाहित संबंधों में एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना बनी रहेगी। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार लेना आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। मेडिटेशन और योगा को अपनी दिनचर्या में शामिल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
तुला:
घर के रखरखाव और अथवा बदलाव संबंधी कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में जाने का प्रोग्राम भी बनेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में अपना हस्तक्षेप ना करें और अपने काम से ही मतलब रखें। वरना बेवजह किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस समय किसी भी यात्रा संबंधी योजना बनाते समय उसकी सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। आप कुछ ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी काम स्थगित रखें। अपने से नीचे काम करने वालों की गतिविधियों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। युवा मित्रों के आपसी संबंध भी मधुर बनेंगे। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहें, क्योंकि किसी प्रकार के इंफेक्शन की आशंका लग रही है।
वृश्चिक:
आपकी सकारात्मक सोच और खुश रहने से दिनचर्या में बेहतरीन परिवर्तन आएगा। अधिकतर समय घर के रखरखाव तथा उचित व्यवस्था बनाए रखने में व्यतीत होगा। बच्चों से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई भी निर्णय लेते समय अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें। दूसरों की सलाह पर अमल करना नुकसानदायक हो सकता है। कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की भावना से आपके प्रति अफवाह फैला सकते हैं। हालांकि इन गतिविधियों का आपके मान-सम्मान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। व्यवसाय में काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाएं। सरकारी गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय लाभ की स्थिति में रहेंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की कोई फायदेमंद डील फाइनल हो सकती है। ऑफिस के कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। दांपत्य संबंधों में आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मनमुटाव की स्थिति बन रही है, पार्टनर की भावनाओं को आहत ना होने दें। तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य की सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन जरूर करें और सकारात्मक बने रहें।
धनु:
व्यस्ततम दिनचर्या से राहत पाने के लिए आज का दिन खुद के लिए व्यतीत करेंगे। हास-परिहास व मनोरंजन संबंधी कार्य में व्यतीत होने से स्वयं को हल्का-फुल्का व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में भी रुचि रहेगी। पारिवारिक मामलों में विचारों में संकीर्णता आने से घर के लोगों को परेशानी हो सकती है इसके लिए अपने स्वभाव को संयमित रखना अति आवश्यक है। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना समय और पैसे का नुकसान रहेगा। इस समय ग्रह स्थितियां उत्तम हैं। व्यावसायिक कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। परंतु फिर भी लापरवाही करना उचित नहीं है। अपनी कार्य प्रणाली तथा व्यवस्था में परिवर्तन करने से और अधिक सकारात्मक परिस्थितियां बनेंगी। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। ज्यादा गरिष्ठ और बादी वाली वस्तुओं का सेवन ना करें। घुटनों व जोड़ों के दर्द जैसी कोई पुरानी परेशानी उभर सकती है।
मकर:
आप अपने संतुलित व्यवहार और आत्मविश्वास से किसी भी विकट परिस्थिति का समाधान आसानी से निकाल लेंगे। अगर सरकारी अथवा कोर्ट केस संबंधी कोई मामला अटका हुआ है तो आज उसमें सफलता मिलने की उचित संभावना है। पड़ोसियों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। ध्यान रखें कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से आपके ही मान-सम्मान में कमी आ सकती है। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। युवाओं को अपने किसी कार्य में विफलता मिल सकती है। धैर्य और संयम रखें। अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। इससे मार्केट में आपके उचित साख बनेगी और नए ऑर्डर भी मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा व्यक्ति पेपर वर्क करते समय लापरवाही ना बरतें, तथा टारगेट को भी पूरा करने में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से पारिवारिक जिम्मेदारी भी निभानी पड़ेगी। युवाओं के प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु पारिवारिक लोगों के स्वास्थ्य देखभाल में आपका अत्यधिक समय व्यतीत होगा।
कुंभ:
आज की ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अचानक ही आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी, और आपकी समस्याओं का समाधान भी निकलेगा। घर में संबंधियों की आवाजाही रहेगी और मौज मस्ती में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में परेशानी आने से चिंता भी रहेगी। धैर्य और संयम से समस्याओं को सुलझाएं। कुछ समय आत्म अवलोकन में भी जरूर लगाएं तथा अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। कारोबार में विस्तार संबंधी योजना बन रही है, तो रुकावटें आ सकती हैं। बेहतर होगा किसी अनुभवी से मार्गदर्शन लें। हालांकि व्यवस्था में कुछ सुधार आएगा। नौकरीपेशा लोग उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें। परिवारजनों तथा जीवन साथी का आपके प्रति उचित सहयोग बना रहेगा और आप आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। वर्तमान मौसम की वजह से सिर दर्द और थकान हावी हो सकते हैं। अपना बचाव रखें। बीपी, डायबिटीज आदि की नियमित जांच करवाते रहें।
मीन:
पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी आप अपनी मेहनत द्वारा परिस्थितियों को काफी हद तक अनुकूल बना लेंगे। विरोधी परास्त होंगे। अगर सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज उसका समाधान मिल सकता है। मनोरंजन तथा अपने मनोनुकूल कार्यों के लिए भी समय जरूर निकालें। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करते समय अपने भी बजट का ध्यान अवश्य रखें। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को नजरअंदाज ना करें। कारोबार में अधिक से अधिक समय देने की कोशिश करें। साथ ही काम की क्वालिटी पर अधिक ध्यान दें। टेक्स संबंधी सभी कागजात पूरे रखें, क्योंकि कुछ सरकारी दिक्कत आ सकती है। नौकरी में चल रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात खुशी देगी तथा मित्रता में और अधिक घनिष्ठता आएगी। हल्की-फुल्की मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। योगा, व्यायाम और खानपान पर विशेष ध्यान रखें। किसी प्रकार की भी लापरवाही ना करें।

