शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: बुधवार, 29 मई 2024

मेष:
आज किसी खास इंसान या दोस्त से मुलाकात होगी। महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए बेहतरीन रिश्ता आने की भी संभावना है। खर्चों के मामले में सावधानी बरतने से आप किसी मुश्किल से बच जाएंगे, क्योंकि गलत चीज की खरीदारी हो सकती है। आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है जिसका दुष्प्रभाव आपके परिवार पर भी पड़ेगा। किसी षड्यंत्रकारी योजना का शिकार हो सकते हैं। नकारात्मक गतिविधियों और लोगों से खुद को दूर रखें तथा खर्चों पर भी लगाम लगाएं। कारोबार में अपने माल की क्वालिटी पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। क्योंकि प्रतिस्पर्धा के दौर में सावधानी तो बरतनी पड़ेगी। हालांकि उच्च अधिकारियों व अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोग ऑफिस की राजनीति से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम घर में सुखद वातावरण बनाकर रखेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। खानपान में सुधार लाएं तथा योगा, व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
वृष:
आज किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात खुशी और ताजगी देगी। आप अपने कार्यों पर भी ज्यादा एकाग्रता से ध्यान दे पाएंगे। अपनी पिछली कुछ गलतियों से सीख लेकर अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास होगा। युवा वर्ग ध्यान रखें, कि आपकी लापरवाही की वजह से कुछ बनते हुए कार्य में रूकावट आ सकती हैं। बेहतर होगा कि अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता पर रखें। इस समय कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना ले। कार्यक्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखें। आपकी योजना लीक होने से कामों में रुकावटें आएंगी। इसका क्रेडिट कोई ओर भी ले सकता है। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट किसी से शेयर न करें। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को परिवार जनों द्वारा विवाह संबंधी अनुमति मिल सकती है। अपना खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएं इससे कब्ज और गैस आदि जैसी समस्या से राहत मिलेगी।
मिथुन:
फोन अथवा ईमेल के माध्यम से कोई खास जानकारी मिलेगी, जो कि लाभदायक साबित होगी। आप अपनी प्रतिभा व क्षमता द्वारा हर चुनौती को स्वीकार भी करेंगे। महिलाएं अपने कार्यों के प्रति जागरूक रहें, समय अनुकूल है। किसी की गलत सलाह पर अमल करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लें। नए संपर्क स्थापित करने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें। अपनी बातें किसी से भी शेयर ना करें। निजी परेशानियां रहेंगी। तनाव की बजाय विवेक और धैर्य से काम लें। पिछली गलतियों से सीखें। ऑफिस की फाइलें संभालकर रखें। घर का माहौल खुशनुमा रहने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। लापरवाही की वजह से लू लग सकती है। अपना उचित ध्यान रखें तथा आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।
कर्क:
स्थान परिवर्तन संबंधी विचार चल रहा है तो आज उस पर काम हो सकता है, इसलिए इस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। रुका पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी परेशानी में नजदीकी मित्र की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। किसी भी तरह के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कुछ विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। परंतु चिंता ना करें, आपका कुछ भी अहित नहीं होगा। लेकिन कभी-कभी आपका उग्र स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाएगा। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में गति देने के लिए बहुत अधिक गंभीरता से सोच-विचार व मूल्यांकन करें। कुछ बदलाव की जरूरत है। जनसंपर्क का दायरा और बढ़ाने से आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। ऑफिशियल गतिविधियां नियत समय पर पूरी कर लें। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी तथा घर में भी सुख-शांति का माहौल बनेगा। साथ ही मित्रों के साथ कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर भी हो सकता है। वर्तमान मौसम की वजह से खांसी, जुकाम, बुखार जैसी शिकायत रहेगी। इलाज के साथ-साथ आयुर्वेदिक चीजों का भी सेवन अवश्य करें।
सिंह:
दिनभर व्यस्तता के बावजूद आप घर परिवार के लिए भी उचित समय निकाल लेंगे। भूमि, वाहन आदि की खरीद-फरोख्त संबंधी योजना बनेगी। आपकी योग्यता और कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। किराएदारी संबंधी मामलों में कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन रही है। फाइनेंस संबंधी मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। अपने किसी नजदीकी मित्र द्वारा ही आलोचना होने से अपना मनोबल गिरने ना दें और अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। इस समय व्यावसायिक कार्यो में सफलता के योग बने हुए हैं। सरकारी कामों में फायदा हो सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा तथा स्थानांतरण अथवा तरक्की के भी योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक जैसी स्थिति रह सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है। आपके संतुलित खान-पान और दिनचर्या रखने से पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।
कन्या:
रिश्तेदारों से मेल मुलाकात घर के वातावरण को खुशनुमा और सुखद बनाएगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की सगाई संबंधी कोई बातचीत भी बन सकती है। किसी खास व्यक्ति की मदद से आपका कोई मकसद भी हल हो जाएगा। व्यर्थ घूमने-फिरने में अपना समय ना व्यतीत करें। क्योंकि इसमें समय और पैसा बर्बाद होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। युवा वर्ग को अपने करियर को लेकर चिंता बनी रहेगी। परंतु यह समय धैर्य और संयम रखने का है। कार्यक्षेत्र में पारिवारिक सदस्य या नजदीकी दोस्तों की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। और उचित समाधान भी प्राप्त होगा। परंतु कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। ऑफिस में बोस अथवा उच्चाधिकारियों के संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पति-पत्नी के बीच भी उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा रखें। ज्यादा तनाव ना लें। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके पाचन तंत्र पर पड़ सकता है।
तुला:
धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि रहेगी। आपका सिद्धांतवादी दृष्टिकोण समाज में आपको सम्मानजनक माहौल करेगा। युवाओं को भविष्य संबंधी बनाई गई योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी अनुभवी का उचित सहयोग भी मिलेगा। व्यर्थ के मामले में समय और पैसा खराब ना करें। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर गंभीर रहें। लापरवाही और जल्दबाजी में किए गए कार्यों के प्रतिकूल परिणाम मिलेंगे। इसलिए व्यवस्थित तथा सोच समझकर अपने कार्यों को निपटाने का प्रयास करें। शेयर्स या रिस्क प्रवृत्ति वाले कार्यों को अभी स्थगित ही रखें। आपके साथ धोखा या विश्वासघात होने की स्थिति बन रही है। आय की स्थिति बेहतर होगी, परंतु साथ ही खर्चे भी बने रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में किसी प्रकार के परिवर्तन की स्थितियां बन रही हैं। वैवाहिक संबंध मधुर और सामंजस्य पूर्ण रहेंगे। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को कोई समाचार मिल सकता है। गरिष्ठ खानपान की वजह से पेट संबंधी परेशानी महसूस हो सकती है। बेहतर होगा कि आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
वृश्चिक:
भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से अपने कार्यों को पूरा करें। समाज और निकट संबंधियों के बीच आपका वर्चस्व बना रहेगा। साथ ही आप अपनी सूझबूझ और योग्यता से किसी मुश्किल कार्य को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। खुद का कोई निर्णय गलत भी हो सकता है। इसलिए अपने नजदीकी लोगों के संपर्क में बने रहें। कभी-कभी आलस की वजह से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। अपनी इस नकारात्मक आदत पर सुधार लाने से आप व्यवस्थित हो जाएंगे। इस समय व्यावसायिक गतिविधियों को गंभीरता से लेना होगा। प्रतिकूल समय भी है। कंसल्टेंसी से संबंधित कार्य फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। अगर आप कोई कारोबार संबंधी कोई नया प्रयोग अमल करने जा रहे हैं, अत्यधिक सावधानी भी रखनी होगी। पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों में उचित सामंजस्य बना रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। कुछ समय अपने सुकून और आराम के लिए भी जरूर निकालें। ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें।
धनु:
व्यस्ततम दिनचर्या के बावजूद सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके कार्य भी व्यवस्थित बने रहेंगे। उच्च शिक्षा हेतु अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा के उत्तम परिणाम हासिल होंगे। कभी-कभी आपका गुस्सा आपके बनते कामों को बिगाड़ देता है। बच्चों के लिए भी तकलीफ दायक स्थिति उत्पन्न हो जाती है। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। अपनी इस ऊर्जा को सकारात्मक रूप से प्रयोग में लाएं। बिजनेस के काम तय समय पर पूरे होंगे, साथ ही आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। इस समय किसी भी तरह का व्यवसायिक रिस्क लेने से भी परहेज करें। सरकारी नौकरी में उच्चाधिकारियों की तरफ से कुछ दबाव बना रहेगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें, इससे प्रेम, माधुर्यपूर्ण बना रहेगा तथा आपसी वार्तालाप से कई निर्णय भी होंगे। बीती हुई नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें, क्योंकि इससे तनाव के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। मेडिटेशन पर अधिक ध्यान लगाएं।
मकर:
बच्चों की शिक्षा अथवा करियर को लेकर कोई चल रही समस्या हल हो जाएगी। अगर कोई विवादित संपत्ति संबंधी मामला है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से संपन्न होने की उचित संभावना है। इससे काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे। आज कुछ दिक्कतें आएंगी। अचानक ही कोई मुसीबत आपके सामने खड़ी होगी और काम के दबाव के चलते आप खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग को किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में और अधिक मेहनत की जरूरत है। व्यवसाय संबंधित कामकाज के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। इस समय बेहतरीन आर्डर भी प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों का अपने बॉस व उच्चाधिकारियों के साथ किसी बहस में पड़ना नुकसानदायक रहेगा। किसी बात को लेकर जीवनसाथी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। संबंधों को ठीक करने के लिए उन्हें कुछ उपहार दें तथा मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी अवश्य बनाएं। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है।
कुंभ:
कोई भी काम प्लानिंग से करना और पॉजिटिव रहना आपको उचित दिशा प्रदान करेंगे। किसी धार्मिक अथवा सोसाइटी संबंधी किसी कार्यक्रम में जाने का निमंत्रण मिल सकता है, इसे नजरअंदाज ना करें। इससे आपको उचित पहचान मिलेगी। कोई भी निर्णय तुरंत लें। ज्यादा सोच-विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल जाएंगी। कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। आज कहीं भी पैसा निवेश ना करें, नुकसान हो सकता है। युवा वर्ग को अपने करियर के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। व्यवसाय से संबंधित किसी को उधार दिया हुआ पैसा भी फंस सकता है। इसलिए सावधान रहें। विस्तार संबंधी किसी योजना पर विचार हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों का अपने कार्यस्थल पर सुकून भरा माहौल रहेगा। पति-पत्नी के बीच कुछ असमंजस जैसी स्थिति रहेगी। इसका असर घर के वातावरण पर ना पड़ने दें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। शारीरिक और मानसिक तनाव की वजह से थकान और ऊर्जा में कमी महसूस होगी। उचित आराम और व्यायाम दोनों पर ध्यान देना जरूरी है।
मीन:
अपनी मेहनत और कर्म पर विश्वास रखें, भाग्य अपने आप आपका साथ देगा। राजनीतिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका समय व्यतीत होगा तथा आपके महत्वपूर्ण संपर्क भी बनेंगे। अगर किसी से कोई प्रॉमिस किया है तो उसे जरूर निभाएं। अपनी योजना कार्यप्रणाली योजनाओं और कार्यप्रणाली को सीक्रेट रखें। कोई भी बात लीक होने से आपका नुकसान हो सकता है। अपने आसपास की नकारात्मक गतिविधियों को नजरअंदाज करें तथा अपने कार्यों में ही मस्त रहें। व्यवसाय में अभी किसी नए कार्य को शुरू ना करें। हालांकि पब्लिक डीलिंग, मीडिया, मार्केटिंग आदि से संबंधित व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। अत्यधिक कार्यभार के कारण ऑफिस का काम घर से भी करना पड़ेगा। जिस वजह से व्यक्तिगत कार्य स्थगित करने पड़ेंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से राहत मिलेगी। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार ना लें तथा उचित आराम करें।

