शाबाश: पंद्रह दिनों से गुमशुदा 75 वर्षीय बुजुर्ग मां को बेटे से मिलाया जिला पुलिस ने

शाबाश: पंद्रह दिनों से गुमशुदा 75 वर्षीय बुजुर्ग मां को बेटे से मिलाया जिला पुलिस ने
Spread the love

 

फलीभूत हुई सहारनपुर के बैंक मैनेजर मनमोहन सिंह की पहल

राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद की एएचटीयू टीम को गुमशुदाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द करने के आदेश दिए जाने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार को सहारनपुर से पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर मनमोहन सिंह द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से एक बुजुर्ग माता का वीडियो भेजा गया। वीडियो में माताजी को बुआखाल जनपद पौड़ी की निवासी बताया गया। उक्त वीडियो का ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर उक्त गुमशुदा बुजुर्ग माताजी के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो माता जी का नाम राधा देवी नेगी पत्नी स्वर्गीय गोविंद सिंह नेगी, उम्र 75 वर्ष निवासी सतपाल धर्मशाला, वार्ड नंबर 9 श्रीनगर रोड, जनपद पौड़ी गढ़वाल होना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा बुजुर्ग माता जी के परिजनों से सम्पर्क किया गया तो उनके बेटे प्रदीप सिंह नेगी द्वारा बताया गया कि उनकी माताजी विगत 15 दिनों से लापता है और हम लोग उनकी काफी ढूंढ़खोज कर रहे हैं, परन्तु उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया। पुलिस टीम द्वारा बुजुर्ग माताजी को सहारनपुर उप्र से बरामद कर एएचटीयू कार्यालय कोटद्वार लाकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक सुमनलता, कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल शेखर सैनी, कांस्टेबल आकाश मीणा, महिला कांस्टेबल विद्या मेहता शामिल थीं।

Parvatanchal