संदेहास्पद: यहां दो अलग-अलग घरों में शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

संदेहास्पद: यहां दो अलग-अलग घरों में शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
Spread the love

राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के अंतर्गत के ग्राम रतनपुर और ग्रास्टनगंज में दो अलग-अलग शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि रतनपुर निवासी 37 वर्षीय युवक नरेंद्र देवराड़ा का उसके घर के अंदर सड़ा गला शव बरामद हुआ है। पता चला है कि शनिवार को युवक अपने दोस्तों के साथ घर में दारू पार्टी कर रहा था। आज सुबह जब आसपास के इलाके में बदबू फैलने लगी तो शक होने पर घर के भीतर देखा गया। जहां युवक का सड़ा गला शव पड़ा हुआ मिला। युवक तलाकशुदा था और घर में अकेला ही रहता था। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

दूसरा मामला ग्राम ग्रास्टनगंज का है। ग्रास्टनगंज निवासी 62 वर्षीय दिनेश चंद्र का शव कमरे में पाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल भिजवा दिया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि दोनों मामलों में अभी तक किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Parvatanchal