अच्छी खबर: दस दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा महोत्सव 18 से 28 मई तक
राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज की प्रेरणा से आगामी 18 से 28 मई तक दस दिवसीय नि: शुल्क नेत्र चिकित्सा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी हंस क्लीनिक कोटद्वार के श्री भंडारी ने देते हुए बताया कि दस दिवसीय नि: शुल्क नेत्र चिकित्सा महोत्सव का आयोजन आगामी 18 मई से 28 मई तक कोटद्वार स्थित देवी रोड पर हंस क्लीनिक तथा सतपुली स्थित हंस अस्पताल में किया जा रहा है। महोत्सव में नेत्र विशेषज्ञों द्वारा मोतियाबिंद का आपरेशन एवं लैंस प्रत्यारोपण, भेंगापन व तिरछापन का इलाज एवं आपरेशन, बाल नेत्र चिकित्सा, नाखून, नासूर व पलकबंदी के आपरेशन, पर्दे का उपचार व आपरेशन में हिले हुए पर्दे के आपरेशन किए जाएंगे। इसके अलावा नि: शुल्क परामर्श, आंखों की जांच, दवाईयां एवं चश्मे दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महोत्सव में आने वाले मरीज अपना आधार कार्ड अथवा अन्य कोई भी पहचान पत्र साथ लेकर आएं।

