सिरफिरा: पुरानी खुन्नस में युवक ने मामी और उसके बच्चों पर किया जानलेवा हमला, महिला की हालत गंभीर

सिरफिरा: पुरानी खुन्नस में युवक ने मामी और उसके बच्चों पर किया जानलेवा हमला, महिला की हालत गंभीर
Spread the love

 

हल्द्वानी। शहर में सिरफिरे युवक ने अपनी मामी सहित उसके तीन बेटों पर चाकू से जानलेवा हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया।  घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मामी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सिरफिरे की तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि  बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दुकानों के कारोबार को लेकर आरोपी युवक सखावत का अपनी मामी आमिर जहां के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसके चलते  मंगलवार को सखावत ने अचानक अपनी मामी आमिर जहां पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वो लहूलुहान हो गई। उसके तीन बच्चे अपनी मां को छुड़ाने केे लिए आए तो  आरोपी सखावत ने उन पर भी चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर लोग आरोपी की तरफ आने लगे तो वो वहां से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने परिवार के सभी लोगों को घायल अवस्था में बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चारों का उपचार चल रहा है।

Parvatanchal