शुभ प्रभात: जानिए, क्या, कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या, कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: शुक्रवार, 10 मई 2024

मेष:
 कुछ समय से चल रही उथल-पुथल वाले रूटीन से राहत मिल सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने या कहीं निवेश करने संबंधी योजनाओं को कार्यान्वित करने का अनुकूल समय है। युवा वर्ग को इंटरव्यू आदि में उचित सफलता मिलने की संभावना है। समझदारी से काम लें, सफलता मिलने पर ज्यादा बखान करना भी ठीक नहीं है। घर से संबंधित गतिविधियों में अत्यधिक फिजूलखर्ची की स्थिति रहेगी। अपने बजट का ध्यान रखें। रिश्तेदारी के सिलसिले में आप खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर किसी साथी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है, इसलिए बेहतर होगा हर काम अपनी निगरानी में ही करवाएं। नए और अजनबी लोगों पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों की सख्ती से परेशान रहेंगे। वैवाहिक संबंधों में कुछ टकराव की स्थिति होने से घर की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। इसलिए अपने स्वभाव को संयमित रखें। घुटनों तथा जोड़ों का दर्द परेशान करेगा। सिकाई आदि करें तथा आयुर्वेदिक इलाज इसके लिए सर्वोत्तम है।

वृष:
 कहीं निवेश करने की योजना है, तो उस पर तुरंत काम करें। निश्चित ही फायदा होगा। पारिवारिक सदस्यों की खुशी प्राथमिकता पर रहेगी और सुख सुविधाओं व शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। खर्चा अधिक रहेगा। अपने महत्वपूर्ण कागजातों को सावधानीपूर्वक संभालकर रखें। प्रॉपर्टी आदि से संबंधित कुछ परेशानियां और रुकावटें आ सकती हैं। आप अपने मनोबल द्वारा उन्हें दूर करने में सक्षम भी रहेंगे। साथ ही अपनी स्वभाव में धैर्य और संयम बना कर रखना भी आवश्यक है। कार्यस्थल पर मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे, लेकिन अंदरूनी व्यवस्था और काम करने के तरीको में बदलाव करने की जरूरत है। ऑफिस में दस्तावेज संभालने में लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बनाकर चलने से सुकून भरा वातावरण रहेगा। घर के बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह बना रहेगा। कार्यभार ज्यादा होने की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी।

मिथुन:
 कोई भी कार्य करने से पहले उसके योजना व प्रारूप अवश्य बनाएं। इससे आप किसी भी तरह की गलती से बचेंगे। पारिवारिक और निजी गतिविधियों को व्यवस्थित रखने के लिए योजनाएं बनाएंगे। कामयाबी भी मिलेगी। युवा वर्ग को अपने किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत अधिक मेहनत मशक्कत आने की जरूरत है। इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। निवेश संबंधी कार्यों को स्थगित ही रखें। अगर किसी यात्रा का प्लान है तो आज उसे स्थगित करना बेहतर होगा। इस समय कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति रहना जरूरी है, क्योंकि किसी कर्मचारी की लापरवाही से दिक्कत हो सकती है। प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी कार्यों मे मुनाफा दायक स्थिति रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को अपना कोई टारगेट हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत की जरूरत है। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर आपसी सामंजस्य का अभाव रहेगा। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाना जरूरी है। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। बदलते मौसम की वजह से गले में इंफेक्शन और छाती से संबंधित दिक्कत रह सकती है। लापरवाही ना करें तथा अपना उचित ध्यान रखें।

कर्क:
 बहुत दिनों बाद घर में नजदीकी मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। सभी सदस्य एक दूसरे के साथ मिलकर खुशी महसूस करेंगे तथा किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार विमर्श होगा। कोई मन मुताबिक कार्य पूरा हो जाने से मन प्रफुल्लित रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से दिनचर्या अस्त-व्यस्त होगी। साथ ही अत्यधिक खर्चे भी रहेंगे। संयम और धैर्य बनाए रखें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग हास-परिहास तथा मनोरंजन संबंधी व्यर्थ कार्यों में पड़कर अपने करियर के साथ समझौता ना करें। व्यावसायिक स्थल पर कार्य विस्तार संबंधी योजनाओं में हल्की-फुल्की परेशानियां आएंगी, लेकिन समय रहते समाधान मिल जाएगा, इसलिए तनाव न लें। स्टाफ और कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग रहेगा। सरकारी नौकरी में लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दबाव बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। घर के सभी सदस्यों का आपसी तालमेल घर में सकारात्मक ऊर्जा को व्याप्त रखेगा। इस समय अपने खानपान को लेकर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य संबंधी हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

सिंह:
 पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों में बांटकर कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। अपनी फिटनेस और योग्यता को निखारने में समय देंगे। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना आपको मानसिक सुख-शांति देगा। राजनैतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें। इस समय मान-हानि होने जैसी स्थिति बन रही है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई तथा करियर के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कोई खास वास्तु खोने के आशंका है। व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र में जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसे पाने के लिए पूरी मेहनत की जरूरत है। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में साथियों के बीच तालमेल बना रहेगा। बच्चों तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से तनाव दूर होगा और मन प्रफुल्लित रहेगा। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। सिर दर्द तथा सर्वाइकल की समस्या परेशान करेगी।

कन्या:
 आज दिनभर कार्यभार की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी। इसलिए आराम और मौज मस्ती पर ध्यान ना देकर काम पर अपना ध्यान एकाग्र करें क्योंकि जल्दी ही इसके आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा भी संभव है। बनते कार्यों में कुछ ना कुछ व्यवधान में आएंगे, हालांकि धीरे-धीरे स्थिति अनुकूल भी हो जाएगी। साथ ही मन में अकारण ही गुस्सा व चिड़चिड़ापन महसूस होगा। घर में जो सुधार की योजनाएं बन रही थीं, उन पर भी पुनर्विचार अवश्य करें। व्यवसाय में किसी नए कार्य संबंधित बेहतरीन ऑफर सामने आएंगे। सोचने विचारने में ज्यादा समय ना लगाकर तुरंत निर्णय लें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने किसी टारगेट को पूरा करने से मान-सम्मान व तरक्की मिलने की संभावना है। अपने उत्तेजित स्वभाव और आवेश पर नियंत्रण रखें। इससे घर की अवस्था प्रभावित हो सकती हैं। अपने महत्वपूर्ण कार्यों में जीवनसाथी का भी परामर्श अवश्य लें। खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं बनी रहेंगी। लापरवाही ना करें क्योंकि वर्तमान नकारात्मक स्थितियों में अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है।

तुला:
 ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। मित्रों तथा संबंधियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी खास कार्य के सिलसिले में वार्तालाप भी होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए बहुत ही लाभदायक भी रहेगा। घर की किसी समस्या को लेकर गुस्सा करने की बजाए आपस में मिलकर उसका निवारण करें, क्योंकि गुस्से की वजह से परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि बड़े बुजुर्गों का अपमान व मानहानि जैसी स्थिति ना बने। इस समय कार्यस्थल की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की भी जरूरत है। हालांकि टूर एंड ट्रेवल्स तथा मीडिया संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। परंतु कार्यभार अधिक होने की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों की वजह से घर की सुख-शांति भंग हो सकती है, इसका ध्यान अवश्य रखें। किसी भावनात्मक आघात का स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपने मनोबल को मजबूत बनाने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें।

वृश्चिक:
 आपके प्रयासों से परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, लेकिन सिर्फ इतना ध्यान रखना है, कि किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार अवश्य करें। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई और करियर से संबंधित गतिविधियों को लेकर गंभीर रहेंगे। ध्यान रखें कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से आप खुद किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। कभी-कभी आलस हावी होने से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। इसलिए अपनी कार्य क्षमता तथा मनोबल को बनाकर रखें। व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। साथ ही विस्तार संबंधी योजनाएं बनाने के लिए उचित समय आ गया है। इससे कार्यप्रणाली में भी सुधार आएगा। नौकरी पेशा लोग अतिरिक्त कार्यभार की वजह से अति व्यस्त रहेंगे। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंधों में मधुरता रहेगी। अपने लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें, इससे नजदीकियां बढ़ती हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। नियमित रूप से व्यायाम, योग आदि करते रहें।

धनु:
 परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। अगर कोई सरकारी मामला उलझा हुआ है, तो आज उसका समाधान मिल सकता है। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से उत्सव भरा माहौल रहेगा। धार्मिक गतिविधि संबंधी योजना भी बनेगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी मामलों में पेपर वगैरा की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। इस समय अनुभवी व्यक्तियों की सलाह को नजरअंदाज ना करें। रुपए-पैसे के मामले में सभी निर्णय स्वयं ही लें। दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। अधिकतर व्यावसायिक काम फोन और संपर्कों के माध्यम से ही संपन्न होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कमीशन और फाइनेंस से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने प्रमोशन से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति रहेगी। जिस वजह से घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। प्रेम प्रसंगों में भी गलतफहमियां आएंगी। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें तथा वाहन भी सावधानी से चलाएं। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।

मकर:
 परिवार जनों के साथ मनोरंजन और शॉपिंग आदि में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। कामकाज और परिवार में बेहतरीन तालमेल भी बना रहेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। अनावश्यक वस्तुओं की खरीददारी में पैसा व्यर्थ ना करें। सेविंग करना भी जरूरी है। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में ध्यान देने की बजाय अपने कार्यों में ही मस्त रहें, व्यस्त रहें। कार्य स्थल पर आंतरिक व्यवस्था को लेकर कुछ कड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेने की जरूरत है। हालांकि किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग आपके कार्य में पूरी तरह सहायता और मदद करेगा। नौकरी में ट्रांसफर से संबंधित कोई न्यूज़ मिल सकती है। परिवार जनों के साथ हास-परिहास और मनोरंजन में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलेंगे। किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर लापरवाही ना बरतें और तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

कुंभ:
 दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। सामाजिक अथवा सोसाइटी से संबंधित गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। आपकी बातों को महत्व भी दिया जाएगा। युवा वर्ग छुपी हुई प्रतिभाओं को समझें और उन्हें सही दिशा में लगाएं। निश्चय ही आपकी तरक्की होगी। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, क्योंकि नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। किसी के साथ बहुत अधिक वाद-विवाद में ना पड़ें। आज वाहन का प्रयोग बहुत अधिक सावधानीपूर्वक करें। बेहतर होगा कि आज स्थगित ही रखें। कार्यक्षेत्र में साफ सफाई अथवा रखरखाव संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद ही करना जरूरी है। ऑफिस में किसी सहयोगी द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। परंतु अपनी फाइलें और पेपर्स सुव्यवस्थित रखें। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्नता रहेगी। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। व्यायाम और योगा पर भी अधिक ध्यान दें।

मीन:
 आज दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। व्यस्तता के बावजूद अपने पसंदीदा कामों के लिए वक्त​ निकाल लेंगे। भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर भी कोई प्लानिंग होगी। युवाओं को कोई कंप्टीशन संबंधित उचित परिणाम मिल सकते हैं। ध्यान रखें कि गुस्से और ईगो की वजह से आपके हाथ से कोई खास उपलब्धि निकल भी सकती है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। इससे जल्दी ही परिस्थितियां सामान्य भी हो जाएंगी। इस समय व्यावसायिक गतिविधियां मंद रहेंगी। स्टाफ और कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। इससे उनकी कार्य क्षमता में सुधार आएगा। नौकरी में काफी समय बाद आप अपना टारगेट हासिल करने में सफल होंगे। सरकारी नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात मन को प्रफुल्लित करेगी। वर्तमान वातावरण और पॉल्यूशन से अपना बचाव रखें। नियमित जांच भी करवाते रहें। सावधानी बरतने से स्वस्थ रहेंगे।

Parvatanchal