दुखद: पहाड़ी से लुढ़क कर दुपहिया वाहन पर आ गिरा पत्थर, घायल चालक की अस्पताल में मौत

दुखद: पहाड़ी से लुढ़क कर दुपहिया वाहन पर आ गिरा पत्थर, घायल चालक की अस्पताल में मौत
Spread the love

 

उत्तरकाशी। गुरूवार की सुबह पहाड़ी से गिरे एक पत्थर की चपेट में आकर एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरूवार सुबह दुपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति सुनारगांव टिहरी गढ़वाल से नौगांव बड़कोट की ओर जा रहा था। इस दौरान जब वह धरासू बैंड के समीप पहुंचा तो अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस व स्थानीय लोगों ने उसे 108 एंबूलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान विजयपाल सिंह पंवार (60) पुत्र श्याम सिंह पंवार,निवासी ग्राम थान भवान, थाना थत्यूड़ (टिहरी गढ़वाल) के रूप में की गयी है। बहरहाल पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

Parvatanchal