शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: रविवार, 05 मई 2024

मेष:
 रुके कामों में तेजी आएगी। बिजनेस, घर और दुनियादारी के बीच अच्छा संतुलन रखेंगे। उधार दिए पैसे का कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है। धार्मिक अथवा आध्यात्म गतिविधियों में भी रुचि लेने से सुकून मिलेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति को धैर्य और विवेक से सुलझाने की कोशिश करें। क्योंकि गुस्से से परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। विद्यार्थियों को किसी विषय को लेकर समस्या रहने से तनाव रहेगा। लेनदेन संबंधी कोई भी गतिविधि आज ना करें। अन्य व्यावसायिक लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी रहेगी। इस तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। धैर्य से अपने बाकी कामों के लिए समर्पित रहें। जरूर सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की खबर मिल सकती है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता और नजदीकियां बनी रहेंगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। आपकी खुद की ही लापरवाही की वजह से गैस व पेट खराब होने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। शुद्ध पानी पिएं तथा खान-पान का ध्यान रखें।

वृष:
 संपर्कों के माध्यम से कुछ नई जानकारियां मिलेंगी, जो कि आने वाले समय में लाभदायक साबित होंगी। कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलना संभव है। इसलिए इन गतिविधियों पर फोकस रखें। कुछ दिक्कतें रहेंगी पर आप उनका समाधान निकालने में सक्षम भी होंगे। किसी भी तरह की असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से सलाह लेना उचित रहेगा। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा पेपर्स को संभाल कर रखें। किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में ना पड़ने दें, जरा सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। बिजनेस में सकारात्मक बदलाव होगा। मेहनत के उचित परिणाम सामने आएंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। छोटी सी गलतफहमी से संबंध खराब हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों के साथ किसी प्रोजेक्ट पर विचार-विमर्श होगा। घर में खुशी तथा चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। किसी मांगलिक कार्य संबंधी तैयारियां जोर शोर से होंगी। अपना ध्यान ना रखने की वजह से जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नियमित व्यायाम करें, उचित इलाज भी अवश्य लें।

मिथुन:
 किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे और संबंधों में मधुरता आएगी। फाइनेंस संबंधी कार्य व्यवस्थित तरीके से पूरे हो जाएंगे। मानसिक शांति की चाह में किसी एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। यह समय अपने कार्यों के प्रति बहुत अधिक ध्यान देने और व्यस्त रहने का है। इसलिए आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें इस वजह से आपके महत्वपूर्ण काम अधूरे भी रह सकते हैं। किसी की गलत सलाह और संगति का नकारात्मक असर आपकी मान-सम्मान और व्यक्तित्व पर पड़ सकता है। बिजनेस की नई योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। कोई भी व्यापार संबंधी रिस्क आज लेने का प्रयास ना करें। पार्टनरशिप करने की योजना है तो फायदेमंद रहेगी। ऑफिशल मामलों में सावधानी रखें। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर सबको खुशी और मनोरंजन देगा। प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। अपनी व्यवस्थित दिनचर्या रख के आप स्वस्थ रह सकते हैं।

कर्क:
 जो काम पिछले काफी समय से रुका हुआ था उसे पूरा करने का समय आ गया है। परिवार की जरूरतों को भी पूरा करने में आपको आनंद आएगा। समय मेहरबान हो तो हर गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से होती जाती हैं, और ऐसा ही आजकल आपके साथ हो रहा है। किसी भी तरह की यात्रा या आवाजाही को स्थगित रखें और ज्यादा मेल-मिलाप से भी परहेज करें। रिश्तेदारी से संबंधित कोई वाद-विवाद बढ़ सकता है। गुस्सा और आवेश हावी ना होने दें। जोखिम पूर्ण कार्यों से भी दूर रहें। व्यवसाय में अति उत्साहित होकर कोई निर्णय लेने से बचें और साथ ही इस समय अधिक मेहनत व परिश्रम की जरूरत है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल बना रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। निजी जीवन में सुख-शांति और मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी। तनाव की वजह से अपने अंदर ऊर्जा और आत्म बल कमजोर महसूस करेंगे। मानसिक सुकून और स्थिरता बनाए रखने के लिए योगा, मेडिटेशन आदि बहुत जरूरी है।

सिंह:
 धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित रहेगी। आर्थिक मामलों में बेहतरीन सफलता मिलने की स्थिति बन रही है इसलिए अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। भूमि संबंधी कोई भी कागजी कार्यवाही करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। छोटी सी गलती की वजह से बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। अगर कोई यात्रा कर रहे हैं, वह अपने सामान का उचित ध्यान रखें। अपनी व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने की जरूरत है। पब्लिक संपर्कों को और अधिक बेहतर बनाएं। इससे व्यावसायिक स्त्रोत बनेंगे। किसी राजनैतिक व्यक्ति की मदद से आपके कार्य हल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। ज्यादा प्रदूषण और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। एलर्जी की समस्या हो सकती हैं।

कन्या:
 आप अपने सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से करने तथा समन्वय बनाकर रखने में कामयाब रहेंगे। निवेश संबंधी मामलों पर भी ध्यान केंद्रित रखें। इस समय आपका कोई व्यक्तिगत मामला किसी के सहयोग से हल हो सकता है। अपरिचित लोगों से ज्यादा नज़दीकियां ना बढ़ाएं वरना कोई आपका नाजायज फायदा उठा सकता है। सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधित कुछ ना कुछ व्यवधान आने से मायूसी रहेगी। व्यावसायिक गतिविधियों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। लापरवाही या किसी गलती से ऑर्डर रुक जाने से नुकसान भी हो सकता है। बेहतर होगा कि किसी भी नए कार्य में हाथ ना डालें। स्टाफ की सलाह पर भी गौर करें। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मौजमस्ती में पड़कर अपना समय नष्ट ना करें। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्याओं का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। तनाव और चिंता से दूर रहें।

तुला:
 वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने का सही समय है। लोगों से संबंध मजबूत करने के लिहाज से भी समय उत्तम है। भूमि संबंधी कोई रुका हुआ कार्य आज हल होने की बेहतर संभावना है। मन में किसी बात को लेकर नकारात्मक विचार उपज सकते हैं। यह समय मानसिक सुकून और शांति बनाए रखने का है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित अशुभ समाचार मिलने से मन दुखी रहेगा। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से समय उत्तम है, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति का सामना तो करना ही पड़ेगा। आयात निर्यात तथा बाहरी गतिविधियों में अधिक सफलता प्राप्त होगी। लेन-देन में बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिवार संबंधी कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। अपने खान-पान व दिनचर्या को व्यवस्थित रखें, अन्यथा आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक:
 बच्चों के भविष्य से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने से घर में सुखद माहौल बनेगा। किसी भी योजना पर अमल करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें, इससे आप कोई बड़ी गलती होने से बच सकते हैं। दोपहर बाद परिस्थितियों बहुत ही सुखद रहेंगी। पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी तैयार रहेंगे। आज कोर्ट केस से संबंधित कोई भी मामला स्थगित रखें। कुछ लोग जलन की भावना से आपके प्रति परिवार में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न कर सकते हैं। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों में ना आएं। व्यावसाय संबंधी मार्केटिंग के कार्यों में लापरवाही और आलस करने से दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए योजना बनाकर काम करें। किसी नये कार्य की शुरुआत हो सकती है। ऑफिस से संबंधित पेपर्स को सुव्यवस्थित तथा कंप्लीट रखें। पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक अनुमति मिल सकती है। गैस और बदहजमी से संबंधित चीजों का सेवन ना करें तथा सकारात्मक बने रहें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

धनु:
 दिन व्यवस्थित तरीके से व्यतीत होगा। मुश्किल से मुश्किल कार्य भी आपको सामान्य ही प्रतीत होगा। सकारात्मक लोगों के साथ मेल मुलाकात रखने से मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के साथ कोई मनोरंजक यात्रा संबंधी योजना भी बनेगी। किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से चिंता रहेगी। कभी-कभी अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में आलस की स्थिति रह सकती है। वाहन की समय पर सर्विस कराएं, अन्यथा राह चलते परेशानी आ सकती है। कारोबारी मामलों दिक्कत हो सकती है, हालांकि आप समस्याओं को हल करने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहेंगे। इस समय व्यवसाय में टीमवर्क बनाकर रखना जरूरी है। इससे आपका कार्य भार हल्का होगा। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलेगी। परिवार में चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे तथा पुनः खुशनुमा वातावरण बनेगा। लव पार्टनर को कोई उपहार अवश्य दें। डिप्रेशन तथा अवसाद जैसी स्थिति से बचने के लिए कुछ समय सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ व्यतीत करें तथा अध्यात्म और मेडिटेशन में भी ध्यान दें।

मकर:
 पिछले कुछ समय से आप जिस कार्य को लेकर बहुत अधिक मेहनत कर रहे थे, अब उसके बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। बच्चों से संबंधित समस्या का भी समाधान मिलेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए सहायक रहेगी। भाइयों के साथ किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। हालांकि आप अपने उचित व्यवहार द्वारा परिस्थितियां संभाल लेंगे। विद्यार्थियों को एडमिशन संबंधी कार्य में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। ये समय बहुत मेहनत से काम करने का है। निकट भविष्य में आपको इसके उचित परिणाम भी हासिल होंगे। उधार दिए पैसों का मामला उलझ सकता है, इसलिए किसी प्रोफेशनल व्यक्ति से सलाह करना जरूरी है। कोई ऑफिशियल यात्रा भी संभव है।। पति-पत्नी के बीच सकारात्मक और सहयोगात्मक पूर्ण संबंध रहेंगे। परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव में जाने से सबका मन प्रफुल्लित रहेगा। गर्मी और पॉल्यूशन होने की वजह से नजला, जुखाम जैसी परेशानी रहेगी। आयुर्वेद को अपनाना बेहतर इलाज है।

कुंभ:
 घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा तथा घर का माहौल बहुत ही खुशनुमा और मस्त रहेगा। आपके मस्तिष्क में नई नई योजनाएं बनेंगी। जो कि घर तथा व्यवसाय दोनों के लिए बेहतर साबित होगी, इसलिए उन पर तुरंत अमल करना भी शुरू करें। बाहरी व्यक्तियों का अपने व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप ना होने दें। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न होने से चिंता रहेगी तथा शांतिपूर्ण तरीके से उनका मार्गदर्शन करने का प्रयास करें। इनकम बेहतर रहेगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में कुछ सुधार संबंधी निर्माण में बहुत अधिक खर्चा हो जाएगा। आर्थिक दिक्कत नहीं आएगी। युवा वर्ग का भी पारिवारिक बिजनेस में रुचि बढ़ेगी। पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी की वजह से तनाव रह सकता है। पारिवारिक वातावरण को खुशनुमा बनाने में मनोरंजन और शॉपिंग संबंधी प्रोग्राम भी अवश्य बनाएं। व्यायाम और योगा पर नियमित ध्यान दें। सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द दोबारा उठ सकता है।

मीन:
 घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। इससे संबंधित कोई भी निर्णय लेते समय वास्तु सम्मत नियमों का भी प्रयोग अवश्य करें। बच्चों की किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत और सुकून महसूस करेंगे। प्रत्येक कार्य को करने से पहले उचित बजट अवश्य बना लें। कभी-कभी आपके वहम और जिद्द की वजह से कुछ संबंध भी खराब हो सकते हैं। अपनी इन कमियों पर सुधार लाएं। बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों का अनुसरण ना करें। आय की अपेक्षा बढ़ते खर्चे आपको चिंता में डाल सकते हैं। व्यक्तिगत अथवा घरेलू समस्याओं की वजह से व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु चिंता ना करें, कर्मचारियों की वजह से सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को अपना कोई टारगेट हासिल करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच व्यवस्था को लेकर कुछ मनमुटाव रहेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां और मधुरता बढ़ेगी। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।

Parvatanchal